जीवयांत्रिकी एवं खेलकूद ( Biomechanics and Sports ) Physical Education Class 12th Chapter 8th Notes in Hindi

जीवयांत्रिकी एवं खेलकूद ( Biomechanics and Sports ) Physical Education Class 12th Chapter 8th Notes in Hindi

जीवयांत्रिकी का अर्थ

मनुष्य के शरीर का मशीन के रूप में अध्ययन 
शरीर की गति को प्रभावित करने वाली आंतरिक तथा बाहरी शक्तियों का अध्ययन 
( जीवयांत्रिकी का महत्व (in sports ) 
तकनीक सुधार में मदद (उचित विधि )
example : गोला फेंक खेल के पहले परंपरागत तकनीक का इस्तेमाल होता था
परन्तु बाद में  जीव यांत्रिकी की सहायता से दूसरी तकनीक डिस्को पट
खेल उपकरणों के सुधार में सहायता 
example : ऊंची कूद में जीव यांत्रिकी के suggestion के अनुसार landing रेत पर न कर के गद्दे पर की जाती है |
जिससे चोट लगने की संभावना कम हो जाती है 
खेल प्रशिक्षण में सुधार,
example : शक्ति बढ़ाने के लिए जीव यांत्रिकी के suggestion के अनुसार आइसोटोनिक पद्धति को विकसित किया गया
जो की शक्ति बढ़ाने में प्रभावशाली है

i) Flexion  (अंकुचन)
यह वह क्रिया है जिसमे जोड़ में शामिल अस्थियों के बीच का कोण कम हो जाता है तथा यह क्रिया हमेशा फ्रंटल अक्ष पर होती है |
उदाहरण : कोहनी को मोड़ना 
ii) Extension (विस्तारण)
यह वह क्रिया है जिसमे जोड़ में शामिल अस्थियों के बीच का कोण बढ़ता है |
यह क्रिया भी हमेशा फ्रंटल अक्ष पर होती है |
उदाहरण : कोहनी को मुड़ी हुई स्थिति से वापस सीधा करना 
iii) Abduction  (अपवर्तन)
इस क्रिया में हमारे शरीर का क्रियाशील भाग शरीर की मध्यरेखा से दूर हो जाता है यह क्रिया हमेशा फ्रंटल प्लेन पर होती है |
उदाहरण : हाथ को सीधा रखकर कंधे को ऊपर उठाना 
iv) Adduction  (अभिवर्तन)
यह गति abducton  की उलटी होती है, यह गति शरीर के अग्राचल तल में सममितार्धि अक्ष पर होती है |
इस गति में शरीर का कोई अंग, शरीर के मध्य से गुजरने वाली काल्पनिक रेखा के पास लाया जाता है |
उदाहरण : कंधे से ऊपर उठे सीधे हाथों को धड़ की ओर लाना 

Newton के गति के नियम 

i) जड़ता का नियम 
यह गति का पहला नियम है |
एक स्थिर वस्तु तब तक स्थित अवस्था में रहेगी जब तक उस पर कोई बाहरी बल न लगाया जाए |
जैसे : स्प्रिंट दौड़, कुश्ती, weight lifting  
ii) त्वरण का नियम 
यह गति का दूसरा नियम है |
किसी वस्तु में उत्पन्न त्वरण उस पर प्रहार करने वाली शक्ति के समानुपातिक होता है |
यदि दो अलग अलग भार वाली वस्तुओं पर दो शक्तियां लगाई जाएँ तो जो वस्तु हलकी होगी वह तीव्र गति से चलेगी |
iii) प्रतिक्रिया का नियम 
यह गति का तीसरा नियम है |
प्रत्येक क्रिया की हमेशा बराबर तथा विपरीत प्रतिक्रिया होती है |
उदाहरण : जिस तरह एक नाविक जितनी शक्ति से चप्पू के द्वारा पानी को पीछे धकेलेगा तो पानी भी नाव को उतनी ही शक्ति से आगे धकेलेगा | 

VIDEO WATCH

VIDEO WATCH 

What's Your Reaction?

like
200
dislike
30
love
63
funny
32
angry
25
sad
22
wow
62