खेलों में परिक्षण तथा मापन- Test and Measurement in sports ( Physical Education chapter 6th ) class 12th
गामक पुष्टि परिक्षण
( गामक पुष्टि )
किसी खिलाड़ी के द्वारा किसी खेल में प्रभावशाली रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता को गामक पुष्टि कहते हैं |
50 गज की तीव्र दौड़
600 गज दौड़ /पैदल चाल
सिट एंड रीच परिक्षण
पार्शल कर्ल अप परिक्षण
पुशुप्स
शटल दौड़
Standing broad jump
i) 50 गज की तीव्र दौड़
इस दौड़ में 50 गज की दूरी पर दो सामानांतर रेखाएं खींची जाती हैं |
परीक्षार्थी को एक रेखा से दूसरी रेखा तक दौड़ लगाकर पहुंचना होता है |
ii) 600 गज दौड़ /पैदल चाल
इस विधि में परीक्षार्थी को निर्देश मिलते ही
एक रेखा से शुरू होकर 600 गज की दूरी पर
finishing line को पार करना होता है |
iii) सिट एंड रीच परिक्षण
इस विधि से कमर के निचले भाग की मांसपेशियों की लचक को मापा जाता है , इस परिक्षण के लिए :
इसमें जूते उतार कर फर्श पर टाँगे आगे सीधे फैलाकर बैठ जाएँ , पैरों के तलवे बक्से के साथ सटे होने चहिये , दोनों घुटनों को फर्श के समानांतर रखें , हथेलियों को नीचे की तरफ रखें |
फिर जहाँ तक हो सके अपने दोनों हाथों को फुट्टे पर आगे ले जाने का प्रयास करें |
इसको 2 सेकंड तक रोके रखें |
iv) पार्शल कर्ल अप परिक्षण
इस परिक्षण को उदर (abdominal) की सहनशक्ति को मापने के लिए किया जाता है , इसमें परीक्षार्थी को समतल फर्श पर पीठ के बल इस प्रकार लेटना होता है जिससे उसके पंजे नितम्ब (hips) से 1 फुट की दूरी पर हो |
उसके बाद अपने हाथों को फैलाते हुए जांघो पर रख देता है इस दौरान उसका सिर स्थिर होना चाहिए |
उसके बाद अपने शरीर के ऊपरी भाग को 2 इंच तक ऊपर उठाना होता है |
उसके बाद फिर से लेट कर normal position में आ जाएँ |
v) पुश अप्स
इस परिक्षण को शरीर के ऊपरी भाग की शक्ति को मापने के लिए किया जाता है |
सबसे पहले पेट के बल मुहं को नीचे करके लेटना होता है |
उसके बाद उसके दोनों हाथ कन्धों की अपेक्षा थोड़े खुले हुए होने चाहिए तथा उसके दोनों हाथों की उँगलियाँ फैली हुई होनी चाहिए |
ऐसा करते समय किसी वस्तु का सहारा नहीं लेना |
vi) शटल दौड़
इस दौड़ में 30 फीट की दूरी पर दो सामानांतर रेखाएं खींची जाती हैं |
इनमे से किसी एक रेखा के पीछे लकड़ी के दो गुटखे रख दिए जाते हैं |
फिर दूसरी रेखा के पीछे से निर्देश मिलते ही गुटखे की तरफ दौड़ लगाईं जाती है |
इसमें परीक्षार्थी एक गुटखे को उठाकर तेजी से दौड़ते हुए वापस starting line के पीछे रख देता है |
उसके बाद फिर से यही प्रक्रिया दोहराकर दूसरे गुटखे को भी उठाकर वापस रेखा तक ले आता है |
Vii) Standing broad jump
इस परिक्षण में सबसे पहले एक समतल मैदान पर take off line लगा दी जाती है |
उसके बाद परीक्षार्थी अपने दोनों पैरों के बीच कुछ इंच का gap बनाकर take off line के ठीक पीछे खड़ा होता है |
उसके बाद line से लम्बी कूद लगाता है |
उस jump को इंच में मापा जाता है |
इसी को standing broad jump कहा जाता है |
हृदय वाहिका पुष्टि का मापन
1- हार्वर्ड स्टेप परिक्षण
2- रॉकपोर्ट परिक्षण
इसका मुख्या उद्देश्य परीक्षार्थी को पुनः शक्ति प्राप्ति की दर की जांच करके
उसकी ह्रदयवाहिका fitness को मापना होता है |
निर्देश मिलते ही परीक्षार्थी को box रुपी स्टेप (सीढ़ी) के ऊपर चढ़ना और उतरना होता है |
( लाभ )
इस परिक्षण में कम उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है |
इस विधि में खर्च बहुत कम आता है |
( सावधानियां )
क़दमों की ताल बनाए रखें |
अच्छे जूते पहनें
( रॉकपोर्ट परिक्षण )
यह परिक्षण ऑक्सीजन के अधिकतम आयतन के विकास को जांचने के लिए किया जाता है |
इसके लिए हवारहित दिन सबसे best होता है |
इसमें व्यक्ति का कम से कम कपड़ों में भार नोट किया जाता है |
फिर उसे 1609 मीटर तक कम से कम समय में दौड़ना होता है |
(रिकली तथा जोन्स के वरिष्ठ नागरिक पुष्टि परिक्षण )
यह परिक्षण की विधि 2001 में रिकली तथा जोन्स द्वारा पेश की गई जो की वरिष्ठ नागरिकों की पुष्टि के परिक्षण के लिए काफी लाभदायक है, इस विधि में निम्नलिखित क्रियाकलाप करवाए जाते हैं :
वरिष्ठ नागरिक पुष्टि परिक्षण
[ वरिष्ठ नागरिक पुष्टि परिक्षण ]
i) Chair stand परिक्षण
उद्देश्य : इसके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के शरीर के निचले भाग की शक्ति को मापा जाता है |
विधि :-
सबसे पहले कुर्सी पर अपने दोनों हाथ छाती पर मोड़कर बैठ जाएं |
उसके बाद आदेश मिलते ही उठाना होता है |
ii) बाजू मोड़ना परिक्षण
उद्देश्य : इसके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के शरीर के ऊपरी भाग की शक्ति और सहन क्षमता को मापा जाता है |
विधि :-
व्यक्ति को 8 पौंड तक की एक वस्तु हाथ में लेकर कुर्सी पर इस प्रकार बैठना होता है की वह बाजू जिसमे वह वस्तु है लम्बवत नीचे हो |
फिर भार वाली बाजू को कोहनी से मोड़ते हुए छाती तक लाना होता है |
iii) Chair sit and reach परिक्षण
उद्देश्य : इसके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के शरीर के निचले भाग की लचक को मापा जाता है |
विधि :-
सबसे पहले परीक्षार्थी को कुर्सी के किनारे बैठकर एक पैर फर्श पर समतल तथा दूसरा पैर का घुटना सीधा करके आगे की ओर इस प्रकार रखना होता है जिससे टखना समकोण पर मुड़ा हो |
उसके बाद बैठे बैठे झुक कर पैर के आगे के भाग को छूना होता है |
iv) Back scratch परिक्षण
उद्देश्य : इसके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कन्धों की लचक को मापा जाता है |
विधि :-
सबसे पहले परीक्षार्थी खड़ा होकर अपना कन्धा उठाकर एक हाथ सिर के पीछे से जहाँ तक हो सके पीठ के बीच तक ले जाने की कोशिश करता है |
फिर वह अपने दूसरे हाथ की कोहनी को पीठ के पीछे की तरफ मोड़ते हुए |
दूसरे हाथ की हथेली को ऊपर की ओर करते हुए पहले हाथ की उँगलियों को touch करने की कोशिश करता है |
v) 8 फुट up and go परिक्षण
उद्देश्य : इसके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की चलते समय गति, संतुलन तथा फुर्ती का मपान किया जाता है |
विधि :-
इसके लिए एक कुर्सी से 8 फुट की दूरी पर एक mark लगा दिया जाता है |
परीक्षार्थी को कुर्सी पर सामान्य (normal) position में बैठने को कहा जाता है |
उसके बाद निर्देश मिलते ही उसे उठकर तेजी से चलते हुए, 8 फुट दूर लगे चिन्ह से घूमकर वापस कुर्सी पर बैठना होता है |
vi) 6 minute चाल परिक्षण
उद्देश्य : यह परिक्षण वरिष्ठ नागरिकों की कार्यात्मक पुष्टि को मापने के लिए किया जाता है |
विधि :-
सबसे पहले इस परिक्षण के लिए 50 गज के एक आयताकार क्षेत्र को mark कर लिया जाता है |
उसके बाद इस क्षेत्र में नियमित अंतरालों पर चिन्ह लगा दिया जाता है, और आदेश मिलते ही पथ पर 6 minutes तक चलना होता है |