Class 11th Political science Chapter- 4th न्याय ( Term- 2 & Book- 2 ) important questions

Class 11th Political science Chapter- 4th न्याय ( Term- 2 & Book- 2 ) important questions

 1- न्याय से क्या अभिप्राय है ?

  • न्याय समाज में रहने वाले सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के उचित हक देने से संबंध रखता है
  • प्लेटो के अनुसार - न्याय वह गुण है जो अन्य गुणों के मध्य सामंजस्य स्थापित करता है l

2- राँल्स के अज्ञानता के आवरण का तात्पर्य समझाइए ?

  • अज्ञानता के आवरण से तात्पर्य है कि हम खुद को ऐसी परिस्थिति में होने की कल्पना करें 
  • जहां हमें यह फैसला लेना है कि समाज को कैसे संगठित किया जाए 
  • और साथ ही हमें यह भी पता ना हो कि समाज में हमारी जगह क्या होगी 
  • तब हम ऐसा निर्णय लेंगे जो सभी के लिए हितकर होगा

3- राँल्स के न्याय सिद्धांत की व्याख्या कीजिए ?

  • जॉन रॉल्स ने न्याय प्राप्ति के लिए अज्ञानता के आवरण  का सिद्धांत दिया है 
  • यदि अज्ञानता में रहकर यह निर्णय लिया जाए 
  • कि समाज में न्याय कैसे होना चाहिए 
  • किस वर्ग के लिए क्या सुविधाएं होनी चाहिए
  • ऐसे में व्यक्ति सबसे कमजोर तथा निचले वर्ग के लिए भी सर्वश्रेष्ठ नीति का चयन करेगा 
  • क्योंकि उसे यह ज्ञान नहीं होगा की इस समाज में उसका क्या स्थान होगा 

4- न्याय के विभिन्न आयामों पर चर्चा कीजिए ?

  1. विधिक न्याय 
  2. राजनीतिक न्याय 
  3. सामाजिक न्याय 
  4. आर्थिक न्याय

( विधिक न्याय )

  • यह न्याय की एक संकीर्ण अवधारणा है और समाज में विधिक प्रक्रिया के रूप में विद्यमान है 
  • कोर्ट ऑफ़ लॉ विधि ( क़ानून ) की व्याख्या करता है तथा विवाद में सम्मिलित दोनों के पक्ष विपक्ष सुनने के पश्चात अपना फैसला देता है 
  • यहां न्याय विधि न्यायालय द्वारा प्रशासित है तथा न्यायाधीश की व्याख्या को न्याय का प्रतीक माना जाता है

( राजनीतिक न्याय )

  • किसी लोकतांत्रिक समाज में राजनीतिक न्याय का अर्थ है समान राजनीतिक अधिकारों को प्रेरित करना 
  • राजनीतिक न्याय, राजनीतिक क्षेत्र में लोगों का स्वतंत्र तथा निष्पक्ष सहभागिता के लिए हैं 
  • लोगों को मताधिकार प्राप्त हो 
  • सार्वजनिक कार्यालयों में निर्वाचित होने के लिए अवसर की समानता 
  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं संघ बनाने की स्वतंत्रता 
  • राजनीतिक न्याय के महत्वपूर्ण स्तंभ है

( सामाजिक न्याय )

  • सभी प्रकार की सामाजिक विषमताओं को समाप्त करना जीवन के समस्त क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिकों को उसके व्यक्तित्व के विकास के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना 
  • लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा निश्चित करना 
  • सभी मनुष्यों को समान मानना 
  • जाति,  धर्म, लिंग व जन्म स्थान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना

( आर्थिक न्याय )

  • सभी को उनके जीवन यापन के लिए समान अवसर प्रदान करना 
  • लोगों को उनकी जीविका चलाने के लिए अपने मर्जी के कार्य करने की स्वतंत्रता, प्रत्येक व्यक्ति की मौलिक आवश्यकता है जैसे भोजन, वस्त्र, आश्रय तथा शिक्षा की पूर्ति होनी चाहिए 
  • समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए 
  • सभी को समान आर्थिक अवसर मिलने चाहिए 
  • संसाधनों का उचित वितरण होना चाहिए

5- न्यायपूर्ण वितरण से क्या अभिप्राय है ?

  • सामाजिक न्याय का संबंध वस्तुओं और सेवाओं के न्यायोचित बंटवारे से है 
  • यह वितरण समाज के विभिन्न समूह एवं व्यक्तियों के बीच होता है 
  • जिससे उन्हें जीने के लिए समान स्थिति मिल सके

6- संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाइयों ने न्यूनतम आवश्यकताओं में किन सुविधाओं की गणना की है ?

  • भोजन 
  • शुद्ध पानी 
  • आवास 
  • शिक्षा 
  • आय

7- न्याय में देरी होना अंधेर होना है उक्त वाक्य का अर्थ समझाइए ?

  • न्याय में देरी होना वास्तव में अंधेर होना ही है 
  • क्योंकि यदि पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए लंबे समय तक दर-दर भटकता रहे तो उसका न्याय से विश्वास उठने लगता है 
  • कभी-कभी तो पीड़ित इंसाफ की उम्मीद लिए दुनिया से ही चला जाता है

8- न्याय के संबंध में जर्मन दार्शनिक इमेनुएल कांट के विचार लिखिए ?

  • इमेनुएल कांट का मानना है कि हर व्यक्ति की गरिमा होती है 
  • इसलिए हर व्यक्ति को  अपनी प्रतिभा के विकास और लक्ष्य की पूर्ति के लिए समान अवसर प्राप्त हों 

9- सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले तीन सिद्धांत पर प्रकाश डालिए ?

  • लोगों के साथ समान बर्ताव किया जाना 
  • जरूरतमंदों के लिए जीवन की न्यूनतम आवश्यकताओं और अवसरों का प्रावधान 
  • लाभ तय करते समय विभिन्न प्रयास व कौशलों को मान्यता देना विशेष जरूरतों का विशेष ख्याल जो लोग कुछ महत्वपूर्ण संदर्भों में समान नहीं है 
  • उनके साथ भी ढंग से बर्ताव करना उनका ख्याल किया जाना चाहिए

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
76
dislike
14
love
23
funny
17
angry
16
sad
11
wow
22