Class 10th Economics Chapter - 2nd भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक ( Sectors of the Indian economy ) Notes In Hindi
1- प्राथमिक क्रिया किसे कहते है
प्राथमिक क्रिया में व्यवसाय सम्मिलित होते हैं जो मनुष्य के प्राकृतिक पर्यावरण
से संबंधित होते हैं। एकत्रीकरण या संग्रहण, मछली पकड़ना, लकड़ी काटना, पशु चराना, खेती बाड़ी
करना, खनन आदि ये सभी प्राथमिक क्रिया के उदाहरण हैं।
2- अल्प बेरोजगारी क्या है ?
उत्तर : वह स्थिति जिसमें श्रमिक काम तो करते हैं परंतु वे
पूर्णतया रोजगार में नहीं लगे होते। श्रमिकों को अपने सामर्थ्य से
कम काम दिया जाता है।
3- बुनियादी सेवाएं क्या है
किसी भी देश में अनेक प्रकार की सेवाएं होती हैं उनमें से कुछ सेवाएं जो कि बहुत ज्यादा आवश्यक होती है उन्हें बुनियादी सेवाएं कहते हैं जैसे अस्पताल, शैक्षिक संस्थाएं, डाकघर, थाना, बैंक, नगर निगम आदि
4- नरेगा को कब लागू किया गया ?
हो
उत्तर : 2005 में।
5 - मध्यवर्ती वस्तुएँ क्या हैं ?
उत्तर : वह पदार्थ जो आगे उत्पादन में सहायक होते हैं।
6 - प्राथमिक क्षेत्रक की गतिविधियाँ बताओ।
उत्तर : कृषि/पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन,वनारोपन आदि।
7- अन्तिम पदार्थ क्या होते हैं ?
उत्तर : वह पदार्थ जो उपभोग के लिए तैयार होते हैं और कोई आगे निर्माण नहीं हो सकता।
8- भारत में किस क्षेत्रक ने अधिकतम विकास
दर दिखाई दे रहा है?
उत्तर : तृतीयक क्षेत्र।है
9- 1973 तक सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्रक कौन-सा
था?
उत्तर : प्राथमिक क्षेत्रक।
10- 2003 में सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्रक कौन-सा
था?
उत्तर : तृतीयक क्षेत्रका
11 भारत में सकल घरेलू उत्पाद के
लिए आँकड़ों को एकत्र करने का दायित्व किस पर है ?
उत्तर : भारत में भारत में सकल घरेलू उत्पाद मापन जैसा कठिन कार्य केंद्र
सरकार के मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह मंत्रालय राज्यों और
केंद्र शासित क्षेत्रों के विभिन्न सरकारी विभागों की सहायता से
वस्तुओं और सेवाओं की कुल संख्या और उनके मूल्य से संबंधित
सूचनाएँ एकत्र करता है और तब भारत में सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान करता
12 - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी क्या होता है
कानून, 2005 (NREGA 2005) : राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून 2005 ग्रामीण
क्षेत्रों में उन सभी व्यक्तियों को 100 दिन के लिए मजदूरी रोजगार की गारंटी देता है जो निर्धनता रेखा से नीचे हैं तथा
जो सरकार द्वारा दी गई मजदूरी दर पर काम करने के योग्य और इच्छुक भी हैं । यदि सरकार उन्हें रोजगार देने में असफल
रहती है, तब सराकर को उन्हें बेरोजगारी भत्ता देना पड़ेगा।
13- ग्रामीण क्षेत्र में अदृश्य या प्रच्छन्न बेरोजगारी का क्या अर्थ होता है
ग्रामीण क्षेत्र में कृषि में आवश्यकता से अधिक व्यक्ति
काम करते हैं। अत: यदि हम कृषि व्यवसाय में से कुछ लोग
हटा भी लें, तब भी कृषि उत्पादन पर कोई कुप्रभाव नहीं
पड़ेगा।
14- शहरी क्षेत्र में अदृश्य बेरोजगारी का उदाहरण
शहरों में सेवा क्षेत्र में हजारों अनियमित श्रमिक कार्य
करते हैं जो दैनिक रोजगार की तलाश में सेवा क्षेत्र में घूमते
रहते हैं। वे वहाँ पर सारा दिन व्यतीत करते हैं परंतु बहुत
कम कमाते हैं। उदाहरण के लिए सफेदी करने वाले, प्लम्बर,
मैकेनिक आदि।
15. आर्थिकेतर क्रियाएँ क्या हैं ? कुछ उदाहरण दो।
उत्तर : ऐसी क्रियाएँ, जिनसे कोई आय प्राप्त नहीं होती,
उन्हें आर्थिकेतर क्रियाएँ कहा जाता है। उदाहरण :
1. एक अध्यापक द्वारा घर में अपने बेटे को पढ़ाना।
2. गृहिणी का घर में काम करना।
3. बेटे द्वारा पिता की कार को धोना।