Class 11th History Chapter- 9th ( औद्योगिक क्रांति ) Term- 2 important questions

Class 11th History Chapter- 9th ( औद्योगिक क्रांति ) Term- 2 important questions

1- औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं ?

  • औद्योगिक क्रांति की शुरुवात ब्रिटेन से हुई और धीरे -धीरे यह यूरोप के दूसरे क्षेत्रों में फैलने लगी 
  • और यह अमेरिका तक पहुंच गई 
  • यह परिवर्तन 1780 और 1850 के दशक के बीच देखने को मिला 
  • इस समय उद्योग, अर्थव्यवस्था, व्यापार और समाज में तेजी से नए बदलाव देखने को मिले

2- प्रथम औद्योगिक क्रांति और द्वितीय औद्योगिक क्रांति से क्या अभिप्राय  हैं ?

  • ब्रिटेन में 1780 के दशक और 1850 के दशक के बीच उद्योग और अर्थव्यवस्था के 
  • क्षेत्र में जो परिवर्तन हुआ उसे प्रथम औद्योगिक क्रांति कहा जाता है 
  • द्वितीय औद्योगिक क्रांति 1850 के दशक के बाद आई 
  • उसमें रसायन और बिजली जैसे ने औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार हुआ

3- औद्योगिक क्रांति की शुरुवात ब्रिटेन से क्यों हुई ?

  1. राजनीतिक व्यवस्था 
  2. मुद्रा का उपयोग 
  3. श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो जाते थे 
  4. एक ही प्रकार की मुद्रा प्रणाली व्यापार व्यवस्था
  5.  कानून  व्यवस्था

4- मजदूर वर्ग पर औद्योगिक क्रांति का क्या प्रभाव हुआ था ?

  • मजदूर वर्ग को उनके द्वारा की गई मेहनत के हिसाब से काफी कम मजदूरी मिलती थी
  • श्रमिकों का जीवन स्तर में सुधार नहीं आया बाल मजदूरी कराई जाती थी 
  • पुरुषों की अपेक्षा, महिला मजदूर को कम मजदूरी मिलती थी महिलाएं निम्नतर परिस्थितियों में काम करती थी
  •  बच्चों के हांथ और बाल मशीनों में फंसने और मशीनों में गिरने से उनकी मौत तक हो जाती थी

5- मजदूर वर्ग पर औद्योगिक क्रांति का क्या प्रभाव हुआ था ?

  • मजदूर वर्ग को उनके द्वारा की गई मेहनत के हिसाब से काफी कम मजदूरी मिलती थी
  • श्रमिकों का जीवन स्तर में सुधार नहीं आया
  • बाल मजदूरी कराई जाती थी
  • पुरुषों की अपेक्षा, महिला मजदूर को कम मजदूरी मिलती थी
  • महिलाएं निम्नतर परिस्थितियों में काम करती थी बच्चों के हांथ और बाल मशीनों में फंसने और मशीनों में गिरने से उनकी मौत तक हो जाती थी

6- औद्योगिक मजदूरों की स्थिति में सुधार के लिए सरकार द्वारा क्या प्रयास किए गए ?

  • सरकार ने मजदूरों की स्थिति में सुधार के लिए 1819 में कुछ कानून बनाए
  • 9 वर्ष से कम आयु के बच्चों से फैक्ट्री में काम करवाने पर रोक लगा दी गई
  • 9 से 16 वर्ष की आयु वाले बच्चों से काम कराने की सीमा 12 घंटे तक सीमित कर दी गई
  • 1833 में एक अधिनियम पारित किया गया इसके अनुसार 9 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को केवल रेशम की फैक्ट्रियों में काम पर लगाने की अनुमति दी गई
  • बड़े बच्चों के लिए काम के घंटे सीमित कर दिए गए 
  • कुछ फैक्ट्री में निरीक्षकों की व्यवस्था कर दी गई

7- औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पर चर्चा कीजिए ? 

( औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक प्रभाव )

  • औद्योगिक क्रांति के दौरान नई मशीनों का आविष्कार हुआ 
  • उत्पादन क्षेत्र में भारी वृद्धि हुई 
  • मानव को भारी कामों से छुटकारा मिला
  • औद्योगिक क्रांति से यातायात व संचार के साधनों के नए - नए अविष्कार हुए 
  • परिवहन के तीव्रगामी साधनों से समय और दूरी पर मनुष्य ने विजय हासिल कर ली
  • औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप मनुष्य के आराम व सुख की वस्तुएं सस्ती कीमतों पर आम व्यक्ति को मिलने लगी 
  • कच्चे माल की मांग बढ़ने के कारण कृषि क्षेत्र में काफी सुधार हुए 
  • बैंकिंग प्रणाली का विकास हुआ

( औद्योगिक क्रांति के नकारात्मक प्रभाव )

  • ग्रामीण लोगों का रोजगार की तलाश में शहरों में आगमन 
  • शहरों में ज्यादा जनसंख्या के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा , पेयजल और आवास की समस्या होना 
  • स्त्रियों व बच्चों का शोषण होने के कारण स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव 
  • घरेलू और कुटीर उद्योग धंधों का समाप्त हो जाना 
  • समाज दो वर्गों में विभक्त उद्योगपति तथा  सर्वहारा वर्ग

8- नहरों  के लाभ बताइए ?

  • प्रारंभ में नहरें कोयले को शहरों तक ले जाने के लिए बनाई गई
  • कोयले को सड़क मार्ग से ले जाने में अधिक खर्च आता था जिसे नहर के द्वारा कम खर्च में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सकता था
  • नहर के आपस में जुड़ जाने से नए - नए शहरों में बाजार बन गए

9- रेलवे  के लाभ बताइए ?

  • रेलवे परिवहन का एक सस्ता और तेज माध्यम था 
  • यह नहरों का विकल्प बनकर सामने आया 
  • यह माल और यात्री दोनों को ढोने के काम आता था 
  • रेलवे ने बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किया 
  • 1850 तक इंग्लैंड के अधिकतर शहर रेलवे से जुड़ चुके थे

10- औद्योगीकरण के नुकसान बताइए ? 

  • रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन 
  • शहरों में सुविधाओं का अभाव होना 
  • परिवारों में बिखराव की स्थिति
  • बाल मजदूरी मजदूरों का शोषण

11- नहरोंमाद (Canal - mania ) से क्या अभिप्राय है ?

  • 1788 से 1796 तक की अवधि को नहरोंमाद (Canal - mania ) के नाम से पुकारा जाने लगा था 
  • क्योंकि इस समय में अधिक से अधिक नहरों का निर्माण हुआ 
  • इस अवधि में 46 नई परियोजना शुरू की गई

12- औद्योगिकीकरण के महिलाओं और बच्चों के जीवन पर कैसे प्रभाव पड़े ?

( महिलाओं पर औद्योगीकरण के प्रभाव )

  • कपड़ा उद्योग में महिला को कम मजदूरी पर रोजगार मिल जाता था
  • कारखानों में बेकार परिस्थितियों पर महिलाओं को कार्य करना पड़ा
  • रेशम, फीते बनाने और बुनने के उद्योग धंधों में महिलाओं को ज्यादा रखा जाता था
  • धातु उद्योग में औरतों को ज्यादा नौकरी दी जाती थी

( बच्चों पर औद्योगीकरण के प्रभाव )

  • सूती कपड़ा उद्योग में लगाया जाता था
  • धातु उद्योग में बच्चो को लगाना
  • कपास काटने की मशीन में बच्चे ज्यादा कामयाब थे
  • बच्चों से कई घंटों तक काम लिया जाता था
  • रविवार को बच्चों से मशीनें साफ कराई जाती थी

13- इंग्लैण्ड की पहली नहर कब और किसने बनाई थी ?

  • इंग्लैण्ड की पहली नहर  वर्सली कैनाल 1761 में जेम्स ब्रिन्डली ने बनाई थी

14- भाप की शक्ति का विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रयोग होने लगा इसकी विवेचना कीजिए ?

  • जब यह पता चला की भाप अत्याधिक शक्ति उत्पन्न कर सकता है तो यह बड़े पैमाने पर औद्योगिक करण के लिए सहायक सिद्ध हुआ
  • भाप की शक्ति उच्च तापमान पर दबाव पैदा करती है जिससे अनेक प्रकार की मशीनें चलाई जा सकती हैं 
  • भाप की शक्ति ऊर्जा का एक ऐसा स्रोत था जो मशीनरी बनाने के लिए भी अच्छा था और यह कम खर्चीला भी था 
  • भाप की शक्ति का सर्वप्रथम प्रयोग खनन उद्योग में किया गया 
  • थॉमस सेवरी ने खानों से पानी बाहर निकालने के लिए – माइनर्स फ्रेंड नामक भाप के इंजन का मॉडल बनाया 

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
148
dislike
7
love
31
funny
14
angry
6
sad
13
wow
47