Class 10th Polity / Civics ( संघवाद ) Federalism- MCQ Term- 1
1] निम्न में से कौन सी संघीय शासन की विशेषता है ?
A- इसके तहत दो स्तर की सरकार होती है
B- एक सरकार पूरे देश के लिए होती है जिसके जिम्मे राष्ट्रीय महत्व के विषय होते है
C- इसमें एक प्रांतीय स्तर की सरकार भी होती है जो प्रांत के मामले देखती है
D- उपरोक्त सभी
Ans- D
2] एकात्मक शासन व्यवस्था की विशेषता क्या है ?
A- एकात्मक व्यवस्था में शासन का एक ही स्तर होता है
B- बाकी इकाइयां उसके अधीन होकर काम करती है
C- केंद्रीय सरकार प्रांतीय या स्थानीय सरकारों को आदेश दे सकती हैं
D- उपरोक्त सभी
Ans- D
3] मिलान कीजिए ?
A- भारतीय संघ | 1- सरपंच |
B- राज्य | 2- प्रधानमंत्री |
C- नगर निगम | 3- मेयर |
D- ग्राम पंचायत | 4- मुख्यमंत्री |
Ans- A-2, B-4, C- 3, D- 1
4] भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को शामिल किया गया है ?
A- 18
B- 21
C- 22
D- 24
Ans- C
5] श्री लंका में किस प्रकार की शासन व्यवस्था पाई जाती है ?
A- संघात्मक
B- अर्ध संघात्मक
C- एकात्मक
D- अर्ध एकात्मक
Ans- C
6] भारत की राजभाषा कौन सी है ?
A- तमिल
B- सिंहली
C- हिंदी
D- अंग्रेजी
Ans- C
7] यदि समवर्ती सूची पर केंद्र और राज्य सरकारों के कानून में टकराव हो तो क्या होगा ?
A- राज्य का कानून मान्य होगा
B- केंद्र का कानून मान्य होगा
C- सर्वोच्च न्यायालय निर्णय करेगा
D- दोनो कानून निरस्त हो जायेंगे
Ans- B
8] संविधान की संघ सूची में सम्मिलित प्रमुख विषय है ?
A- प्रतिरक्षा और संचार
B- बैंकिंग और रेलवे
C- विदेशी मामले और डाक
D- उपरोक्त सभी
Ans- D
9] संविधान की राज्य सूची में सम्मिलित प्रमुख विषय है ?
A- कृषि और सिंचाई
B- जिला अस्पताल और सफाई
C- पुलिस और व्यापार व्यापार
D- उपरोक्त सभी
Ans- D
10] संविधान की समवर्ती सूची में सम्मिलित प्रमुख विषय है ?
A- शिक्षा विभाग
B- तलाक और उत्तराधिकार
C- औषधालय और अस्पताल
D- उपरोक्त सभी
Ans- D
11] संघ में राज्यों के बीच शक्तियों में परिवर्तन के लिए संसद कौन सी विधि अपनाई जाती है
A- संसद के दोनों सदनों के साधारण बहुमत द्वारा
B- दोनों सदनों के दो तिहाई बहुमत तथा आधे राज्यों की विधानसभा की स्वीकृति के द्वारा
C- दोनों सदनों के दो तिहाई बहुमत द्वारा
D- उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans- B
12] भारत में हिंदी भाषा बोलने वाले लोगो की संख्या कितनी प्रतिशत है ?
A- 40
B- 39
C- 45
D- 49
Ans- A
13] दुनिया के कितने देशों में संघीय शासन व्यवस्था है ?
A- 20
B- 22
C- 25
D- 30
Ans- C
14] राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब हुई ?
A- 1951
B- 1952
C- 1953
D- 1956
Ans- C
15] राज्य पुनर्गठन आयोग रिपोर्ट को कब लागू किया गया ?
A- 1 नवंबर 1950
B- 3 नवंबर 1952
C- 1 नवंबर 1956
D- 1 नवंबर 1965
Ans- C
16] राज्य सूची में कितने विषय को शामिल किया गया है ?
A- 97
B- 66
C- 52
D- उपरोक्त सभी
Ans- B
17] संघ सूची में कितने विषय को शामिल किया गया है ?
A- 97
B- 66
C- 52
D- उपरोक्त सभी
Ans- A
18] निम्न में से किस देश में एकात्मक शासन व्यवस्था है ?
A- अमेरिका ,भूटान , इजरायल
B- भारत , नेपाल , चीन
C- श्रीलंका , नाईजीरिया , दक्षिण कोरिया
D- श्रीलंका , इंगलैंड , चीन
Ans- D
19] क्या भारतीय संविधान में संघ शब्द का इस्तेमाल किया गया है ?
A- हाँ
B- नहीं
Ans- B
20] आजादी के समय भारत में कितनी रियासतें थी ?
A- 515
B- 545
C- 565
D- 575
Ans- C