जनसंख्या संघटन ( भूगोल) Chapter 3rd Geography Class 12th (Population composition) Notes in Hindi
1- इस अध्याय में हम पढने वाले हैं की जनसंख्या संघटन क्या होता है
2- हम यह भी पढेगे की लिंग अनुपात किसे कहा जाता है
3- हम यह भी जानेंगे की साक्षरता किसे कहते है |
4- हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे की स्त्रियों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा कम क्यों है |
साक्षरता
1- वह व्यक्ति जो अपने रोजमर्रा के जीवन में एक साधारण और सरल वाक्य समझ , लिख और पढ़ सके उसे
हम साक्षर कहते है।
2- भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य : केरल
3- भारत में सबसे निम्न साक्षरता वाला राज्य : बिहार
स्त्रियों के प्रतिकूल लिंगानुपात
1- स्त्री भ्रूण हत्या
2- घरेलू हिंसा
3- सामाजिक स्तर निम्न होना
4- स्त्री शिक्षा को महत्व ना देना
वृद्ध होती जनसँख्या :-
1- जनसँख्या का वृद्ध होना एक ऐसी प्रक्रिया
है जिसमे बुजुर्ग जनसँख्या का भाग अनुपात
की दृष्टि से बड़ा हो जाता है |
2- दुनिया के विकसित देशों की जनसंख्या में
बुजुर्ग जनसंख्या का भाग ज्यादा होता है
क्योकि वह की स्वास्थ्य सेवाएं बहुत अच्छी
होती है |
3- यह 20वी सदी की एक नयी परिघटना है |
आयु संरचना :-
1- 00-14 आयु : यह जनसंख्या आश्रित जनसँख्या होती है। इसमें ज्यादातर बच्चे शामिल होते हैं जिनकी वजह से
आर्थिक विकास धीमा होता है |
2- 015 -59 आयु : यह जनसँख्या कार्यशील जनसँख्या कहलाती है , किसी भी देश की आर्थिक विकास की रीढ़ यही
जनसंख्या होती है क्योकि इस वर्ग में युवा लोग ज्यादा होते है और यही लोग संसाधनों का दोहन करते हैं |
3- 060 + आयु : इस वर्ग में बुजुर्ग जनसंख्या होती है , एवं यह आश्रित जनसँख्या होती है और सरकार का अधिक धन
इनकी देख रेख पर ही खर्च होता है |
ग्रामीण तथा नगरीय जनसँख्या संघटन
1- ग्रामीण तथा नगरीय जनसँख्या का विभाजन निवास के आधार पर किया जाता है |
2- ग्रामीण लोगो की तथा नगरीय लोगो की आजीविका भी अलग अलग होती है ।
3- ग्रामीण इलाकों में जनसँख्या घनत्व भी कम होता है |
4- ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग खेती करते हैं एवं पशुपालन करते हैं
5- नगरीय क्षेत्रों की जनसँख्या खेती एवं पशुपालन को छोड़ कर सभी कार्य करती है | जैसे व्यापार , गाडी चालना
सेवाएं प्रदान करना आदि