Sociology- Class 12th Chapter- 1 ( संरचनात्मक परिवर्तन ) Most Important Question Answer Term- 2

Sociology- Class 12th Chapter- 1 ( संरचनात्मक परिवर्तन )  Most Important Question Answer Term- 2

1- उपनिवेशवाद क्या है ?

  • उपनिवेशवाद के अंतर्गत शक्तिशाली देश के द्वारा किसी दूसरे कमजोर देश पर शासन कायम किया जाता है
  • इसके तहत एक ताकतवर देश दूसरे कमजोर देश को राजनीतिक, आर्थिक रूप से प्रभावित करने लगता है
  • भारत भी ब्रिटेन का उपनिवेश रह चुका है, अंग्रेजो ने भारत पर लगभग 200 वर्षों तक शासन किया दुनिया के कई देश पश्चिमी उपनिवेशवाद का शिकार रह चुके है

2- उपनिवेशवाद का हमारे जीवन पर किस प्रकार प्रभाव पड़ा ? चर्चा कीजिए l

  • भारत पर पश्चिमी उपनिवेशवाद का काफी गहरा असर पड़ा है
  • भारत में आधुनिक विचार एवं संस्थाएं औपनिवेशिक काल की देन है 
  • संसदीय विधि एवं शिक्षा व्यवस्था ब्रिटिश प्रारूप पर आधारित है 
  • सड़कों पर बाएं चलना, ब्रेड, आमलेट और कटलेट जैसी खाने की चीजें इस्तेमाल करना पोशाक, अंग्रेजी भाषा का प्रयोग 
  • ब्रिटिश उपनिवेशवाद ने भारत के पारंपरिक आर्थिक ढांचे को खत्म कर दिया 
  • भारतीय कारीगर, शिल्पकार तथा बुनकर बेकार हो गए
  • ब्रिटिश उपनिवेशवाद के कारण पुराने शहरों का अस्तित्व कमजोर हो गया 
  • उनके स्थान पर नए औपनिवेशिक शहरों का विकास हुआ जैसे – कोलकाता, मुंबई, चेन्नई 
  • ब्रिटिश उपनिवेशवाद के कारण हमारी कृषि में भी बदलाव आया 
  • अंग्रेजों ने यह तय किया कि हमें कौन सी फसल उगानी है और कौन सी नहीं 
  • भारतीय कृषि , ब्रिटिश औपनिवेशिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने का साधन बन गई 
  • उपनिवेशवाद ने लोगों की आवाजाही को बढ़ाया 
  • भारत के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में तथा
  • भारतीय मजदूरों को जहाजों के माध्यम से सुदूर एशिया, अफ्रीका और अमेरिका में स्थित अन्य उपनिवेश में भी भेजा गया

3- ब्रिटिश साम्राज्य की अर्थव्यवस्था में नगरों की भूमिका के बारे में संक्षेप में लिखिए ?

  • ब्रिटिश साम्राज्य की अर्थव्यवस्था में नगरों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण थी 
  • समुद्र तटीय नगर मुख्यतः मुंबई, कोलकाता, चेन्नई काफी महत्वपूर्ण थे 
  • समुद्र तटीय नगरों से वस्तुओं का निर्यात आसानी से किया जा सकता था 
  • इसके साथ -साथ यहीं से उत्पादित वस्तुओं को सस्ती कीमत पर आयात किया जा सकता था

4- औद्योगीकरण ( Industrialization ) से क्या अभिप्राय है ?

  • औद्योगीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत उत्पादन मानवीय श्रम के आधार पर ना होकर मशीनों से होता है
  • यहां उत्पादन बहुत बड़े स्तर पर होता है
  • औद्योगिक समाजों में ज्यादातर लोग कारखानों, ऑफिस और दुकानों में काम करते हैं 
  • पश्चिम के देशों में 90% से ज्यादा लोग कस्बों और शहरों में रहते हैं 
  • क्योंकि वही पर रोजगार और व्यवसाय के अवसर अधिक होते हैं 
  • उदाहरण - ब्रिटेन औद्योगिकरण से गुजरने वाला पहला समाज था

5- संरचनात्मक परिवर्तन  से क्या अभिप्राय है ?

  • समाज में आने वाले परिवर्तन,  जो समाज की संरचना को बदल देते हैं 
  • उन्हें संरचनात्मक परिवर्तन कहा जाता है

6- पूंजीवाद से क्या अभिप्राय है ?

  • पूंजीवाद एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जिसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व कुछ विशेष लोगों के हाथ में होता है 
  • इसमें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने पर ध्यान दिया जाता है 
  • इसमें निजीकरण का अधिक महत्व होता है 
  • पूंजीवाद का उद्देश्य अधिक से अधिक मुनाफा कमाना, उद्योग लगाना, नवीन तकनीक का इस्तेमाल करके उत्पादन को बढ़ाना है 
  • भारत में भी पूंजीवाद के विकास के कारण उपनिवेशवाद प्रबल हुआ

7- पाश्चात्य शिक्षा प्रणाली का भारतीय समाज पर क्या प्रभाव पड़ा  ?

  • पश्चिमी शिक्षा पद्धति को भारत में इस उद्देश्य से लाया गया कि भारतीयों का एक ऐसा वर्ग तैयार हो जाएगा जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद को बनाए रखने में सहयोगी होगा 
  • लेकिन यह भी देखने को मिला कि यही पश्चिमी शिक्षा पद्धति राष्ट्रवादी चेतना और उपनिवेश विरोधी चेतना का माध्यम बनी 
  • अंग्रेजों ने पाश्चात्य शिक्षा के द्वारा भारतीय शिक्षा व्यवस्था को बदला

8- ब्रिटिश औद्योगिकरण का भारतीय उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा ?

  • ब्रिटिश औद्योगिकीकरण के कारण भारतीय उद्योग एवं पुराने परंपरागत रोजगार खत्म हो गए
  • ब्रिटिश औद्योगिकीकरण के कारण भारत के प्राचीन नगर जैसे सूरत और मुसलीपटनम जहां से व्यापार हुआ करता था कमजोर हो गए 
  • इनके बदले आधुनिक नगर जैसे - मुंबई , मद्रास मजबूत हुए औद्योगिकीकरण के कारण अधिक से अधिक यांत्रिक उद्योग लगाए गए
  • औद्योगिकीकरण के कारण कृषि व्यवसाय में लोगों की संख्या कम हुई

9- चाय के बागानों में कार्य करने वाले मजदूर के साथ होने वाले अत्याचार बताइए ?
  • औपनिवेशिक सरकार गलत तरीके से मजदूरों की भर्ती करती थी
  • उनसे बलपूर्वक काम लिया जाता था
  • ब्रिटिश व्यवसायियों के लिए सरकारी बल का प्रयोग कर बागानों में मजदूरों से सस्ते में काम कराया जाता था
  • बागान वालों को फायदा पहुंचाने के लिए मजदूरों पर कड़े से कड़ा बल प्रयोग किया जाता था
  • श्रमिकों का शोषण बड़े पैमाने पर होता था
  • जहां यह मजदूर काम करते थे
  • वहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी
10- स्वतंत्र भारत में औद्योगिकरण ?
  • आजादी के बाद के सालों में भारत में अनेक औद्योगिक शहरों का उद्भव हुआ बोकारो, भिलाई, राउरकेला,, दुर्गापुर जैसे शहर स्वदेशी आंदोलन ने भारत के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के प्रति निष्ठा को मजबूत किया
  • लोगों ने अनुभव किया कि गरीबी को दूर किया जा सकता है
  • भारतीय राष्ट्रवादियों ने अनुमान लगाया नेकि तीव्र और वृहद औद्योगिकरण के
  • द्वारा आर्थिक स्थिति में आवश्यक सुधार- किए जा सकते हैं
  • जिनसे विकास और सामाजिक न्याय हो पाएगा भारी मशीनीकृत उद्योगों का विकास हुआ
  • इन्हें बनाने वाले उदयोग पब्लिक सेक्टर के विस्तार और बड़े को -ऑपरेटिव सेक्टर को महत्वपूर्ण माना जाता है
  • जवाहरलाल नेहरू ने सोच रखा था कि आधुनिकता और समृद्धि भारत के वृहद लौह इस्पात उत्पादक उद्योगों या 
  • विशॉल बांध और विद्युत शक्ति के केंद्रों पर रखी जाती थी

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
40
dislike
3
love
10
funny
0
angry
3
sad
1
wow
11