Class 11th Political Science Chapter 5th ( अधिकार ) Adhikar MCQ Term-1

Class 11th Political Science Chapter 5th ( अधिकार ) Adhikar MCQ Term-1

1] क्या समाज की स्वीकृति मिले बिना कोई मांग, अधिकार का रूप ले सकती है ?

A- हाँ 
B- नहीं

Ans- B

2] मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?

A- 10 सितंबर 
B- 10 अक्तूबर
C- 10 दिसंबर
D- 12 मार्च

Ans- C

3] अधिकार क्यों आवश्यक होते हैं ? 

A- व्यक्ति की स्वतंत्रता और गरिमा की सुरक्षा के लिए
B- लोकतांत्रिक सरकार को सही तरीके से चलाने के लिए 
C- व्यक्ति की प्रतिभा व क्षमता के विकास के लिए 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

4] निम्नलिखित में से कौन सा अधिकारों का प्रकार है ?

A- प्राकृतिक अधिकार 
B- नैतिक अधिकार 
C- कानूनी अधिकार 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

5] निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है ?

A- स्वतंत्रता का अधिकार 
B- समानता का अधिकार 
C- शोषण के विरुद्ध अधिकार 
D- संपत्ति का अधिकार

Ans- D

6] निम्नलिखित में से कौन सा आर्थिक अधिकार नहीं है ?

A- कार्य करने का अधिकार
B- संपत्ति खरीदने का अधिकार
C- मतदान करने का अधिकार
D- व्यापार करने का अधिकार

Ans- C

7] अधिकार किस प्रकार अधिक शक्तिशाली हो सकते हैं ?

A- संविधान में लिखित हो
B- स्वतंत्र न्यायपालिका अधिकारों की संरक्षक हो 
C- स्वतंत्र प्रेस हो 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

8] शिक्षा को व्यक्ति का सार्वभौमिक अधिकार क्यों माना जाता है ?

A- क्युकी शिक्षा से ज्ञान बढ़ता है
B- शिक्षा व्यक्ति के लिए जरूरी है
C- शिक्षा सभी क्षेत्रों में विकास में सहयोगी है
D- इनमे से कोई नही 

Ans- C

9] कर्तव्य कितने प्रकार के होते हैं 

A- एक
B- दो
C- तीन
D- पांच

Ans- B

10] मनुष्य का नैतिक कर्तव्य क्या है ?

A- अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखना
B- बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करना 
C- माता-पिता व बुजुर्गों की सेवा करना 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

11] निम्नलिखित में से कौनसा सांस्कृतिक अधिकार है ?

A- न्यूनतम भत्ता पाने का अधिकार
B- स्वतंत्रता का अधिकार
C- चुनाव लड़ने का अधिकार 
D- मातृभाषा में शिक्षा पाने का अधिकार 

Ans- D

12] अस्पृश्यता का अंत किस अनुच्छेद में दिया गया है ?

A- अनुच्छेद 12
B- अनुच्छेद 15
C- अनुच्छेद 16
D- अनुच्छेद 17

Ans- D

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
347
dislike
53
love
120
funny
38
angry
40
sad
37
wow
107