Class 11th Political science Chapter- 2nd स्वतंत्रता ( Term- 2 & Book- 2 ) important questions

Class 11th Political science Chapter- 2nd स्वतंत्रता  ( Term- 2 & Book- 2 ) important questions

 1- स्वतंत्रता क्या है ?

  • स्वतंत्रता का अर्थ है बाहरी प्रतिबंधों का अभाव 
  • यदि किसी व्यक्ति पर बाहरी नियंत्रण या दबाव ना हो और वह बिना किसी पर निर्भर हुए निर्णय ले सके तथा स्वतंत्र तरीके से व्यवहार कर सकें तो वह व्यक्ति स्वतंत्र माना जा सकता है 
  • स्वतंत्रता का अर्थ व्यक्ति की आत्म अभिव्यक्ति की योग्यता का विस्तार करना 
  • और उसके अंदर की संभावनाओं को विकसित करना भी है 
  • इस प्रकार स्वतंत्रता वह स्थिति है जिसमें लोग अपनी रचनात्मकता और क्षमताओं का विकास कर सकें

2- स्वतंत्रता के प्रकार बताइए ?

  1. प्राकृतिक स्वतंत्रता
  2. व्यक्तिगत स्वतंत्रता
  3. राजनीतिक स्वतंत्रता
  4. आर्थिक स्वतंत्रता 

प्राकृतिक स्वतंत्रता

  • मनुष्य को अपनी इच्छा के अनुसार सब कुछ करने की पूर्ण स्वतंत्रता 
  • मानव के कार्यों पर किसी भी प्रकार का बंधन ना हो

व्यक्तिगत स्वतंत्रता

  • निजी मामलों में विकल्प की स्वतंत्रता 
  • जीवन की सुरक्षा, विचार, अभिव्यक्ति तथा आस्था की स्वतंत्रता

राजनीतिक स्वतंत्रता

  • मनुष्य को राज्य के कार्यों में भाग लेने का अधिकार 
  • मतदान का अधिकार 
  • स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव लड़ने का अधिकार 
  • शासन की नीतियों तथा कार्यों का समर्थन अथवा विरोध करने का अधिकार

आर्थिक स्वतंत्रता 

  • कोई लाभकारी पद पाने का अधिकार 
  • कारोबार करने का अधिकार 
  • अभाव से मुक्ति का अधिकार 
  • वस्तुओं के उत्पादन तथा वितरण करने का अधिकार

3- स्वतंत्रता के लिए प्रतिबंधों की आवश्यकता क्यों है  ?

  • सीमित संसाधनों के उचित बंटवारे के लिए 
  • दूसरे व्यक्ति के अधिकारों की पूर्ति के लिए
  • टकराव की स्थिति को रोकने के लिए
  • समाज में अव्यवस्था को रोकने के लिए तथा लोगों के बीच में विवाद ना हो इसलिए
  • मुक्त समाज में अपने विचारों को बनाए रखने व जीने के अपने तरीके विकसित करने के लिए 
  • सार्वजनिक कल्याण के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए

4- प्रतिबंधों के स्रोत क्या हैं ?

  • सरकार ( राज्य ) द्वारा 
  • बल के आधार पर 
  • सामाजिक असमानता  के कारण

5- स्वतंत्रता के आदर्श से क्या अभिप्राय है ?

  • नेल्सन मंडेला की पुस्तक long walk to freedom (स्वतंत्रता के लिए लम्बी यात्रा )
  • आंग सान सू की पुस्तक freedom from fear (भय से मुक्ति )
  • स्वतंत्रता के आदर्श की शक्ति को देख सकते हैं 
  • इनके अनुसार गरिमामय जीवन जीने के लिए भयमुक्त होना जरूरी है

6- सकारात्मक और नकारात्मक स्वतंत्रता में क्या अंतर है ?

( सकारात्मक  स्वतंत्रता )

  • नियंत्रित  स्वतंत्रता 
  • व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाये जाते  है
  • व्यक्ति अपनी और राज्य की इच्छानुसार कार्य करता है
  • राज्य का हस्तक्षेप अधिक हो 
  • वर्तमान समय की स्वतंत्रता 

( नकारात्मक  स्वतंत्रता )

  • पूर्ण स्वतंत्रता 
  • व्यक्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं है
  • व्यक्ति अपने इच्छानुसार कार्य करता है
  • राज्य का हस्तक्षेप कम से कम हो
  • 18वी और 19वी शताब्दी की स्वतंत्रता 

7- जॉन स्टुवर्ड मिल के हानि सिद्धांत से क्या अभिप्राय है ?

जॉन स्टूवर्ड मिल्स ने अपने निबंध ऑन लिबर्टी में हानि सिद्धांत को प्रभावशाली तरीके से उठाया

( हानि सिद्धांत )

  • सिद्धांत यह है कि किसी के कार्य करने की स्वतंत्रता में व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से हस्तक्षेप करने का इकलौता लक्ष्य आत्मरक्षा है 
  • सभ्य समाज के किसी सदस्य की इच्छा के खिलाफ शक्ति के औचित्यपूर्ण प्रयोग का एकमात्र उद्देश्य किसी अन्य को हानि से बचाना हो सकता है
  • अगर किसी की गतिविधियों से किसी समूह को नुकसान होता है 
  • तो ऐसे में उसे उस नुकसान से बचाया जाना हानि सिद्धांत के तहत आता है
  • स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में राज्य किसी व्यक्ति को ऐसे कार्य करने से रोक सकता है 
  • जो किसी अन्य को नुकसान पहुंचाता हूं

8- नागरिक स्वतंत्रता से क्या अभिप्राय है ?

  • जो स्वतंत्रत, किसी व्यक्ति को किसी राज्य का नागरिक होने के कारण मिलती है इसे नागरिक स्वतंत्रता कहा जाता है 
  • ऐसी स्वतंत्रता को राज्य के माध्यम से दिया जाता है 
  • राज्य के संरक्षण में ही व्यक्ति इस स्वतंत्रता का प्रयोग अपने विकास के लिए करता है 
  • बिना किसी की स्वतंत्रता को बाधित किए हुए

9- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का क्या अर्थ है ? आपकी राय में इस स्वतंत्रता पर समुचित प्रतिबंध क्या होंगे ? उदाहरण सहित समझाइए ?

  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अपने विचारों को प्रकट करने की आजादी को कहा जाता है 
  • व्यक्ति अपने विचारों को बोलकर , लिखकर या किसी अन्य माध्यम से प्रकट कर सकते हैं 
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19 नागरिकों को भाषण व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है
  • इस स्वतंत्रता पर समुचित प्रतिबंध भी  है 
  • कोई भी स्वतंत्रता बंधनों के अभाव में नहीं रह सकती 
  • प्रतिबंधों के कारण ही लोगों की स्वतंत्रता कायम रह सकती हैं 
  • कोई व्यक्ति अपने विचारों को व्यक्त कर सकता है लेकिन वह किसी व्यक्ति का अपमान नहीं कर सकता
  • या  किसी अन्य व्यक्ति को अपशब्द नहीं कह सकता I व्यक्ति अपनी इच्छानुसार स्वतंत्रतापूर्वक कार्य तो कर सकता है लेकिन वह अपनी मनमानी नहीं कर सकता I
  • राज्य को यह शक्ति दी गई है कि वह देश की अखंडता, सुरक्षा, शांति आदि को ध्यान में रखते हुए इन अधिकारों पर प्रतिबंध लगा सकता है 
  • राज्य यह भी ध्यान रखता है कि प्रतिबंध इतने भी ना हो कि स्वतंत्रता ही नष्ट हो जाए

10- एक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता क्यों आवश्यक है ?

  • अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए मनुष्य को स्वतंत्रता की आवश्यकता होती है

11- जॉन स्टूअर्ट मिल ने व्यक्ति के कार्य को कितने भागों में विभाजित किया है ?

  • दो भागों में - स्वसंबद्ध कार्य और परसंबद्ध कार्य 

12- नेल्सन मंडेला की आत्मकथा का शीर्षक क्या है ?

  • long walk to freedom (स्वतंत्रता के लिए लम्बी यात्रा )

13- आंग सान सू ने किस देश में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया ?

  • म्यांमार में 

14- उदार वादियों के अनुसार स्वतंत्रता का अर्थ लिखिए ?

  • उदारवादियों ने स्वतंत्रता का केंद्र बिंदु मनुष्य को माना है उदारवादियों ने व्यक्ति की अधिक आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक स्वतंत्रता पर बल दिया है

15- भारतीय राजनीतिक विचारों में स्वतंत्रता की समानार्थी अवधारणा क्या है ?

  • स्वराज की अवधारणा 

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
112
dislike
16
love
35
funny
11
angry
17
sad
14
wow
43