Sociology- संरचनात्मक परिवर्तन Class 12th Chapter- 1 Notes And Most Important Question Answer

Sociology- संरचनात्मक परिवर्तन Class 12th Chapter- 1 Notes And Most Important Question Answer

उपनिवेशवाद क्या है ?

उपनिवेशवाद के अंतर्गत शक्तिशाली देश के द्वारा किसी दूसरे कमजोर देश पर शासन कायम किया जाता है
इसके तहत एक ताकतवर देश दूसरे कमजोर देश को राजनीतिक, आर्थिक रूप से प्रभावित करने लगता है
भारत भी ब्रिटेन का उपनिवेश रह चुका है
अंग्रेजो ने भारत पर लगभग 200 वर्षों तक शासन किया दुनिया के कई देश पश्चिमी उपनिवेशवाद का शिकार रह चुके है

उपनिवेशवाद का हमारे जीवन पर किस प्रकार प्रभाव पड़ा ? चर्चा कीजिए l

भारत पर पश्चिमी उपनिवेशवाद का काफी गहरा असर पड़ा है
भारत में आधुनिक विचार एवं संस्थाएं औपनिवेशिक काल की देन है 
संसदीय विधि एवं शिक्षा व्यवस्था ब्रिटिश प्रारूप पर आधारित है 
सड़कों पर बाएं चलना, 
ब्रेड, आमलेट और कटलेट जैसी खाने की चीजें इस्तेमाल करना 
पोशाक, अंग्रेजी भाषा का प्रयोग
ब्रिटिश उपनिवेशवाद भारत के पारंपरिक आर्थिक ढांचे को खत्म कर दिया 
भारतीय कारीगर, शिल्पकार तथा बुनकर बेकार हो गए
ब्रिटिश उपनिवेशवाद के कारण पुराने शहरों का अस्तित्व कमजोर हो गया 
उनके स्थान पर नए औपनिवेशिक शहरों का विकास हुआ 
जैसे – कोलकाता, मुंबई, चेन्नई 
ब्रिटिश उपनिवेशवाद के कारण हमारी कृषि में भी बदलाव आया 
अंग्रेजों ने यह तय किया कि हमें कौन सी फसल उगाने है और कौन सी नहीं 
भारतीय कृषि ब्रिटिश औपनिवेशिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने का साधन बन गई 
उपनिवेशवाद ने लोगों की आवाजाही को बढ़ाया 
भारत के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में 
तथा भारतीय मजदूरों को जहाजों के माध्यम से सुदूर एशिया, अफ्रीका और अमेरिका में स्थित अन्य उपनिवेश में भी भेजा गया

पूर्व पूंजीवादी और ब्रितानी पूंजीवादी दौर में क्या अंतर थे ?

( पूर्व पूंजीवादी शासक)
 अपने प्रभुत्व से लाभ प्राप्त करते थे 
शासक समाज के आर्थिक आधार में हस्तक्षेप नहीं करते थे
उन्होंने परंपरागत आर्थिक व्यवस्था पर कब्ज़ा किया और अपनी सत्ता बरकरार रखी 
( पूंजीवादी दौर में )
ब्रितानी उपनिवेशवाद पूंजीवादी व्यवस्था पर आधारित था 
इसने प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक व्यवसाय में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप किया 
भूमि संबंधी नियम बदले
कृषि क्षेत्र में हस्तक्षेप किया यह तय किया की कौन सी फसल उगाई जाए
वस्तुओं के उत्पादन क्षेत्र में भी नियम बनाए 
वितरण के तरीको को बदला 
( जंगल संबंधी कानून बनाए )
नए कानून के अंतर्गत ग्रामीणों चरवाहों और गाड़ियों का जंगलों में जाना प्रतिबंधित कर दिया 
जंगल में भेड़, बकरी, गाय, भैंस, पशुओं को चारा इकट्ठा करना दुर्लभ हो गया
पेड़ों की कटाई की 
उपनिवेशवाद ने लोगों की आवाजाही को भी बढ़ाया 
भारत के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में आना-जाना चलता रहा 
आज के झारखंड प्रदेश से उन दिनों बहुत से लोग चाय बागानों में मजदूरी करने के उद्देश्य से आए 

( ब्रिटिश साम्राज्य की अर्थव्यवस्था में नगरों की भूमिका के बारे में संक्षेप में लिखिए l )

ब्रिटिश साम्राज्य की अर्थव्यवस्था में नगरों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण थी 
समुद्र तटीय नगर मुख्यतः मुंबई, कोलकाता, चेन्नई काफी महत्वपूर्ण थे 
समुद्र तटीय नगरों से वस्तुओं का निर्यात आसानी से किया जा सकता था 
इसके साथ साथ यहीं से उत्पादित वस्तुओं को सस्ती कीमत पर आयात किया जा सकता था

( औद्योगीकरण ( Industrialization )से क्या अभिप्राय है ?  )

औद्योगीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है 
जिसके तहत उत्पादन मानवीय श्रम के आधार पर ना होकर 
मशीनों से होता है
यहां उत्पादन बहुत बड़े स्तर पर होता है
औद्योगिक समाजों में ज्यादा से ज्यादा रोजगार वृत्ति में लगे लोग कारखानों, ऑफिस और दुकानों में काम करते हैं 
पश्चिम के देशों में 90% से ज्यादा लोग कस्बों और शहरों में रहते हैं 
क्योंकि वही पर रोजगार और व्यवसाय के अवसर अधिक होते हैं 
उदाहरण - ब्रिटेन औद्योगिकरण से गुजरने वाला पहला समाज था

VIDEO WATCH

ASK ANY PROBLEM CLICK HERE

What's Your Reaction?

like
150
dislike
16
love
70
funny
12
angry
6
sad
15
wow
40