Class 12th Political Science 2nd Book Chapter 1st ( राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां ) MCQ

Class 12th Political Science 2nd Book Chapter 1st ( राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां ) MCQ

1] आजादी के समय किन दो बातों पर सबकी सहमति थी ?

A- लोकतांत्रिक सरकार के द्वारा शासन 
B- सबके भले के लिए काम
C- A और B दोनों
D- इनमें से कोई नहीं

उत्तर- C

2] नेहरु जी ने 14-15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को जो प्रसिद्ध भाषण दिया वह किस नाम से जाना जाता है ?

A- आजादी की घोषणा
B- भाग्यवधू से चिर प्रतिक्षित भेंट
C- ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
D- B और C दोनों

उत्तर- D

3] संविधान में ___ के अंतर्गत लोक कल्याण के उन लक्ष्यों को भी स्पष्ट कर दिया था जिन्हें राजनीति को जरूर पूरा करना चाहिए ?

A- मौलिक अधिकार 
B- एकल नागरिकता 
C- संघवाद 
D- राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत 

उत्तर- D

4] आजाद भारत के समक्ष मुख्यतः तीन चुनौतियां कौन सी थी ?

A- एकता बनाये रखना 
B- लोकतंत्र कायम करना
C- समूचे समाज का विकास
D- उपरोक्त सभी

उत्तर- D

5] फैज अहमद फैज कौन थे ?

A- कवि 
B- नेता
C- संगीतकार 
D- चिकित्सक

उत्तर- A

6] नक्शे फरियादी ,दस्त ए सबा, जिंदा नामा किसके द्वारा लिखी गई कविता है ?

A- अमृता प्रीतम
B- फैज अहमद फैज
C- मोहम्मद अली जिन्ना
D- इनमें से कोई नहीं

उत्तर- B

7] दो - राष्ट्र सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया था ?

A- मुस्लिम लीग 
B- कांग्रेस 
C- भारतीय जनसंघ 
D- अंग्रेजों द्वारा

उत्तर- A

8] कौन सा साल अभूतपूर्व हिंसा और विस्थापन की त्रासदी का साल था ?

A- 1947
B- 1948
C- 1949
D- 1950

उत्तर- A

9] द्वि राष्ट्र सिद्धांत का विरोध किसके द्वारा किया गया था ?

A- कांग्रेस द्वारा 
B- मुस्लिम लीग द्वारा
C- आम जनता द्वारा 
D- उपरोक्त सभी

उत्तर- A

10] अमृता प्रीतम किस भाषा की प्रमुख कवियत्री थी ?

A- बंगला 
B- कन्नड़ 
C- मलयालम 
D- पंजाबी

उत्तर- D

11] मुस्लिम लीग का गठन कब हुआ था ?

A- 1905
B- 1906
C- 1907
D- 1908

उत्तर- B

12] निम्न में से किसे सीमांत गांधी के नाम से जाना जाता था ?

A-  मोहन
B- महात्मा गांधी 
C- खान अब्दुल गफ्फार खान
D- पंडित जवाहरलाल नेहरू

उत्तर- C

13] भारत का विभाजन किस आधार पर हुआ था ?

A- जाति 
B- धर्म
C- रंग – रूप
D- भाषा

उत्तर- B

14] 1951 के वक्त भारत की कुल आबादी में कितने फीसदी मुस्लिम थे ?

A- 11
B- 12
C- 19
D- 21

उत्तर- B

15] किन शहरों में सांप्रदायिक हिंसा अधिक हुई थी ?

A- लाहौर, अमृतसर, पंजाब
B- पंजाब, बंगाल, कश्मीर
C- उत्तर प्रदेश, अमृतसर, सूरत 
D- लाहौर, कोलकाता, अमृतसर

उत्तर- D

16] ___ के नवाब संविधान सभा में शामिल नहीं होना चाहते थे ?

A- भोपाल
B- मणिपुर
C- हैदराबाद 
D- त्रावणकोर

उत्तर- A

17] महात्मा गांधी की हत्या कब और किसने की ?

A- 30 दिसंबर 1948, नाथूराम गोडसे
B- 30 जनवरी 1948, नाथूराम गोडसे
C- 30 अगस्त 1947 , नाथूराम गोडसे
D- इनमे से कोई नहीं

उत्तर- B

18] _____ और ___ का बंटवारा विभाजन की सबसे बड़ी त्रासदी साबित हुआ ?

A- पंजाब , गुजरात
B- बंगाल , गुजरात
C- पंजाब , बंगाल
D- बिहार , पंजाब

उत्तर- C

19] रजाकार कौन थे ?

A- राजा के मंत्री
B- निज़ाम के अर्धसैनिक बल
C- सरकार के कर्मचारी
D- पुलिस के कर्मचारी

उत्तर- B

20] विभाजन के कारण लगभग __ लोगों को अपना घर बार छोड़कर सीमा पार जाना पड़ा था ?

A- सत्तर लाख
B- अस्सी लाख
C- नब्बे लाख
D- साठ लाख

उत्तर- B

21] सबसे पहले __ के राजा ने अपने राज्य को आजाद रखने की घोषणा की थी ?

A- हैदराबाद
B- कश्मीर
C- जूनागढ़
D- त्रावणकोर

उत्तर- D

22] रजवाड़ों का भारतीय संघ में विलय ___ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के द्वारा हुआ ?

A- इंस्ट्रूमेंट ऑफ इंडिया
B- इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्शन
C- इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन
D- उपरोक्त सभी

उत्तर- C

23] भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का वायदा कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया गया था ?

A- लखनऊ अधिवेशन
B- गुजरात अधिवेशन
C- बिहार अधिवेशन 
D- नागपुर अधिवेशन

उत्तर- D

24] भारत में रजवाड़ों की संख्या कितनी थी ?

A- 565
B- 575
C- 676
D- 550

उत्तर- A

25] महाराजा बोधचन्द्र सिंह का संबंध निम्न में से किस रियासत से था ?

A- हैदराबाद 
B- मणिपुर 
C- कश्मीर 
D- जूनागढ़

उत्तर- B

26] ___भारत का पहला भाग है जहां सार्वभौम वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को अपनाकर 1948 में चुनाव कराया गया था ?

A- केरल
B- कर्नाटक
C- मणिपुर
D- बिहार

उत्तर- C

27] ___ प्रांत के तेलुगु भाषी इलाके को अलग करके एक नया राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग की गई थी ?

A- कर्नाटक
B- तमिलनाडु
C- मद्रास
D- इनमे से कोई नहीं

उत्तर- C

28] ___ के शासक को निज़ाम कहा जाता था ?

A- हैदराबाद
B- कश्मीर
C- जूनागढ़
D- कर्नाटक

उत्तर- A

29] प्रधानमंत्री ने कब आंध्र प्रदेश नाम से अलग राज्य बनाने की घोषणा की थी ?

A- 1948
B- 1949
C- 1950
D- 1952

उत्तर- D

30] राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई ?

A- 1952 
B- 1953 
C- 1956 
D- 1950

उत्तर- B

31] कांग्रेस का नागपुर अधिवेशन कब हुआ था ?

A- 1919
B- 1920
C- 1925
D- 1926

उत्तर- B

32] राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पास हुआ था ? 

A- 1950 
B- 1952 
C- 1953 
D- 1956

उत्तर- D

33] किस गांधीवादी नेता की मृत्यु भूख हड़ताल के दौरान हुई थी ?

A- महात्मा गांधी
B- जय प्रकाश नारायण
C- पोट्टी श्रीरामलु
D- इनमे से कोई नहीं

उत्तर- C

34] अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य कब बने ?

A- 1972
B- 1987
C- 1989
D- 1960

उत्तर- B

35] मेघालय राज्य कब बनाया गया था ?

A- 1972
B- 1978
C- 1987
D- 1990

उत्तर- A

36] स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री कौन थे ?

A- पंडित जवाहरलाल नेहरू 
B- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 
C- सी राजगोपालाचारी 
D- सरदार वल्लभभाई पटेल

उत्तर- D

37] महाराष्ट्र और गुजरात राज्य कब बनाए गए थे ?

A- 1950 
B- 1960
C- 1966
D- 1971

उत्तर- B

38] पंजाबी भाषी इलाके को कब पंजाब राज्य का दर्जा दिया गया था ?

A- 1950
B- 1960
C- 1966
D- 1963

उत्तर- C

39] झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड राज्य कब बने ?

A- 1950
B- 1960
C- 1970
D- 2000

उत्तर- D

40] " यदि प्रांतों का गठन भाषावार हुआ तो क्षेत्रीय भाषाओं का जोर बढ़ेगा I
हिंदुस्तानी को सभी प्रांतों में शिक्षा का माध्यम बनाने का कोई अर्थ ना रह जाएगा और अंग्रेजी को इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करना तो और भी व्यर्थ है “ यह कथन किसका है ?

A-  महात्मा गांधी 
B- वल्लभ भाई पटेल
C- गोविंद वल्लभ पंत 
D- आचार्य नरेंद्र देव

उत्तर- A

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
858
dislike
66
love
305
funny
123
angry
51
sad
53
wow
322