History supporting material solution chapter 2nd- राजा किसान और नगर( Kings farmer and towns ) Class 12th notes in hindi

History supporting material solution chapter 2nd- राजा किसान और नगर( Kings farmer and towns ) Class 12th notes in hindi

लघु उत्तरीय प्रश्न  ( 1 अंक वाले )

प्रश्न 1. अभिलेख किसे कहते है ?

उत्तर - अभिलेख पत्थर, धातु या मिट्टी के बर्तन जैसे कठोर सतह पर खुदे हुए होते हैं

प्रश्न 2. जेम्स प्रिंसेप कौन थे ?

उत्तर – जेम्स प्रिंसेप ईस्ट इंडिया कंपनी का एक अधिकारी था

प्रश्न 3. संगम ग्रंथ से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर –  तमिल भाषा में लिखे गए प्राचीन साहित्य संगम साहित्य कहलाते थे ?

प्रश्न 4. असोक के अभिलेख मुख्यतः किन लिपियों में मिलते हैं 

उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि 

प्रश्न 5. आहत सिक्कों से आप क्या समझते हैं 

उत्तर – धातु के टुकड़े को पीट पीट कर उसपर ठप्पा बनाया जाता था इस प्रकार के सिक्के आहत सिक्के कहलाते थे

प्रश्न 6. असोक के अभिलेखों की भाषा क्या है

उत्तर –  असोक के अभिलेख प्राकृत, ग्रीक, अरमाइक इत्यादि भाषा में मिले हैं लेकिन अधिकतर ग्रन्थ प्राकृत भाषा में लिखे गए थे

प्रश्न 7. श्रेणी क्या थी ?

उत्तर - श्रेणी व्यापारियों और उत्पादको का समूह थे यह कच्चा माल खरीदकर उनसे वस्तु बनाकर बेचते थे यह श्रेणी कहलाते थे

प्रश्न 8. अशोक के सिंह शीर्ष को आज क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है ? 

उत्तर – यह आज हमारा राष्ट्रीय प्रतीक है

प्रश्न 9. अग्रहार का क्या अर्थ है ?

उत्तर - ब्राह्मण को दान में दी जाने वाली भूमि अग्रहार कहलाती थी ब्राह्मणों से भूमिकर नहीं वसूले जाते थे

प्रश्न 10. कनिष्क _ _ _ वंश के सबसे शक्तिशाली शासक थे ?

उत्तर - कुषाण वंश

बहुविकल्पीय प्रश्न ( 1 अंक वाले )

प्रश्न 11 . जेम्स प्रिंसेप की मुख्य उपलब्धि थी -

A- संस्कृत का अर्थ निकालना
B- ब्राह्मी व खरोष्ठी लिपि का अर्थ निकालना
C- देवनागरी लिपि का अर्थ निकालना
D- उपरोक्त में से कोई नहीं 

ANS- B

प्रश्न 12 . इंडिका किताब के लेखक थे -

A- कनिंघम
B- जॉन मार्शल
C- मेगास्थनीज
D- कौटिल्य

ANS- C

प्रश्न 13 . मौर्य साम्राज्य की सैनिक गतिविधि किसके द्वारा संचालित की जाती थी ? 

A- एक समिति व छः उपसमिति
B- दो  समिति व पांच उपसमिति
C- तीन समिति व पांच उपसमिति
D- चार समिति व तीन उपसमिति

ANS- A

प्रश्न 14 . धम्म के सिद्धांत की शुरुआत किसने की ?

A- चंद्रगुप्त मौर्य ने
B- समुंद्रगुप्त ने
C- चाणक्य ने
D- अशोक ने

ANS- D

प्रश्न 15 . जातक कथाएं किस महापुरुष से संबंधित है ? 

A- महात्मा बुद्ध
B- महावीर
C- गुरु नानक
D- कबीर दास

ANS- A

प्रश्न 16 . हर्षचरित की रचना की थी :

A- कौटिल्य 
B- मेगास्थनीज 
C- बाणभट्ट 
D- उपरोक्त में से कोई नहीं 

ANS- C

प्रश्न 17 . सेठी आमतौर पर होते थे :

A- धनी व्यापारी 
B- शिल्पकार 
C- किसान 
D- सैनिक 

ANS- A

प्रश्न 18 . भारत में सबसे पहले सोने के सिक्के जारी किए थे :

A- शकों ने 
B- सातवाहनों ने 
C- गुप्त शासकों ने 
D- कुषाणों ने 

ANS- D

प्रश्न 19 . मगध की आरंभिक राजधानी थी :

A- तक्षशिला
B- पटना
C- पाटलिपुत्र
D- राजगीर

ANS- D

प्रश्न 20 . प्रसिद्ध पुस्तक अष्टाध्यायी की रचना की थी

A- पाणिनी ने
B- पतंजलि ने
C- चरक ने
D- आर्यभट्ट ने  

ANS- A

लघु उत्तरीय प्रश्न  ( 3 अंक वाले )

प्रश्न 1 जेम्स प्रिंसेप कौन थे ? भारतीय इतिहास लेखन में उनकी क्या देंन  है ? 

  • जेम्स प्रिंसेप ईस्ट इंडिया कंपनी का एक अधिकारी था
  • जेम्स प्रिंसेप द्वारा ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि लिपि का अर्थ निकाला गया 
  • जिससे अशोक के अभिलेख और सिक्को के बारे में पता लग पाया

प्रश्न 2 छठी शताब्दी से चौथी शताब्दी ई . पूर्व के बीच मगध सबसे शक्तिशाली महाजनपद बन गया l " कैसे ?

मगध के सबसे शक्तिशाली महाजनपद बन जाने के कारण –

  • उपजाऊ भूमि 
  • लोहे की खदान 
  • जंगलों में हाथी की उपलब्धता 
  • नदियों द्वारा यातायात 
  • योग्य शासक 

प्रश्न 3 अशोक के धम्म की मुख्य विशेषताएं क्या थी ?

  • बड़ो का सम्मान करना 
  • अहिंसा का पालन करना 
  • दासों और सेवकों के प्रति दयावान होना

प्रश्न 4 मेगस्थनीज के विवरणों के अनुसार मौर्य साम्राज्य में सैनिक गतिविधियों के संचालन की क्या व्यवस्था थी ?

  • सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक समिति और छ: उप समिति थी
  • इन सभी समितियों के कार्य विभाजित थे 
  • सेना में सभी प्रकार के सैनिक थे
  • जैसे  नौसेना, पैदल सेना, अश्वरोही सैनिक
  • सेना में हाथियों का उपयोग भी होता था

प्रश्न 5 मौर्य साम्राज्य की जानकारी के प्रमुख स्रोतों को विस्तार से बताइए ?

  • अशोक के सिक्के और अभिलेख 
  • चाणक्य की अर्थशास्त्र 
  • मेगस्थनीज की इंडिका
  • जैन बौद्ध साहित्य

प्रश्न 6  भारत के राजनीतिक और आर्थिक इतिहास को समझने के लिए अभिलेखीय साक्ष्यों की सीमाओं के पर कीजिए ?

  • अभिलेख पूरे न मिलना 
  • अभिलेख का टूट जाना 
  • अक्षर हल्के होना 
  • अभिलेको को पढ़ा न जाना

प्रश्न 7 प्राचीन भारतीय महाजनपदों की तीन प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ?

  • अधिकांश महाजनपद पर राजा का शासन होता था  
  • प्रत्येक महाजनपद की अपनी एक राजधानी होती थी
  • राजधानी को प्राय: किले से घेरा जाता था

प्रश्न 8 अभिलेख से हमें क्या जानकारी मिलती है ? किन्ही तीन बिंदु को स्पष्ट कीजिये ? 

  • अभिलेख से उन लोगों की उपलब्धियां, क्रियाकलाप या विचार लिखे जाते हैं जो उन्हे बनवाते है 
  • इनमे राजाओं के क्रियाकलाप तथा महिलाओं और पुरुषों द्वारा धार्मिक संस्थाओं को दिए गए दान का ब्यौरा होता है 
  • अभिलेख में हम निर्माण की तारीख का पता लगता है उसमे निर्माण तारीख खुदी होती है

प्रश्न 9 वर्णित काल में प्रचलित दैविक राजा प्रथा क्या थी ?  स्पष्ट कीजिए

  • कुछ राजा स्वयं को देवतुल्य दिखाने का प्रयास करते थे 
  • कुषाण शासक ने मंदिरों में अपनी विशालकाय मूर्ति लगवाई थी 
  • कुछ शासक स्वयं को दैविक राजा दिखाने ले लिए 
  • अपने नाम के आगे देवपुत्र की उपाधि भी लगाते थे

प्रश्न 10 मौर्य साम्राज्य की कृषि से संबंधित तीन विशेषता लिखिए ?

  • उपज बढ़ाने के लिए हल का प्रयोग किया जाता था 
  • भारी बारिश वाले क्षेत्र में लोहे की फाल वाले हल का प्रयोग किया जाता था 
  • सिंचाई के लिए कुंए, तालाब, नहरों से पानी लिया जाता था

प्रश्न 11 जेम्स प्रिंसेप का भारतीय अभिलेख विज्ञान के विकास में क्या योगदान रहा है l विवेचना कीजिए ?

  • जेम्स प्रिंसेप ईस्ट इंडिया कंपनी का एक अधिकारी था
  • जेम्स प्रिंसेप द्वारा 1830 के दशक में ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि लिपि का अर्थ निकाला गया 
  • जिससे अशोक के अभिलेख और सिक्को के बारे में पता लग पाया
  • जेम्स प्रिंसेप के अथक प्रयास के बाद अभिलेखों को पढ़ना आसान हो गया था

प्रश्न 12 भारतीय इतिहास में सिक्को के महत्व पर प्रकाश डालिए

  • सिक्के का इस्तेमाल व्यापार को आसान बनाने के लिए किया जाता था 
  • चांदी और तांबे के आहत सिक्के सबसे पहले ढाले गए और प्रयोग में आए
  • सोने के सिक्के बड़े पैमाने पर प्रथम शताब्दी ईसवी में कुषाण राजाओं ने जारी किए 
  • सोने के सबसे भव्य सिक्के गुप्त शासक द्वारा चलाए गए थे

प्रश्न 13 . मौर्यकाल के नगर एवम व्यापार के बारे में आप क्या जानते है ? स्पष्ट कीजिए ?

  • इन नगरों का विकास लगभग छठी शताब्दी ई. पू. में विभिन्न क्षेत्रों में हुआ 
  • इनमें से अधिकांश नगर महाजनपदों की राजधानी थे
  • सभी नगर संचार मार्गों के किनारे बसे थे 
  • पाटलिपुत्र जैसे कुछ नगर नदी के किनारे थे 
  • यहां व्यापार बड़े पैमाने पर होता था

प्रश्न 14 . दक्षिण भारत में उभरी सरदारियों के बारे में कोई तीन तथ्य लिखिए ? 

  • दक्षिण भारत में चोल, चेर और पांड्य जैसी सरदारियाँ उभरी
  • यह राज्य बहुत समृद्ध थे
  • कई सरदार और राजा लंबी दूरी के व्यापार द्वारा राजस्व जुटाते थे
  • इनकी जानकारी तमिल संगम ग्रंथ से मिलती है

प्रश्न 15. आपके अनुसार प्राचीन भारतीय इतिहास में मौर्य साम्राज्य किस प्रकार महत्वपूर्ण था ?

  • प्राचीन भारतीय इतिहास में मौर्य साम्राज्य सबसे महत्वपूर्ण था
  • मौर्य साम्राज्य लगभग 150 वर्षों तक चला 
  • लेकिन चंद्रगुप्त मौर्य ने एक अखंड भारत बनाने का प्रयास किया 
  • अशोक एक शक्तिशाली शासक था 
  • इनके अभिलेखों से प्राचीन भारत की लगी जानकारी मिलती हैं

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न  ( 8 अंक वाले )

प्रश्न 1- भारतीय इतिहास में राजा अशोक के योगदान पर चर्चा कीजिए ?

  • अशोक को आरंभिक भारत का सर्वप्रसिध शासक माना जाता है 
  • अशोक ने कलिंग ( उड़ीसा ) पर विजय प्राप्त की थी 
  • अशोक व पहला सम्राट था जिसने अपने अधिकारियों और प्रजा के लिए संदेश प्राकृतिक पत्थरों और पॉलिश किए हुए स्तंभों पर लिखवाए थे 
  • अशोक ने अपने अभिलेखों के माध्यम से धम्म का प्रचार किया
  • धम्म के माध्यम से बड़ों के प्रति आदर, सन्यासियों और ब्राह्मणों के प्रति उदारता, दासों के साथ उदार व्यवहार और दूसरे के धर्म और परंपराओं का आदर करने को कहा
  • अशोक के अभिलेख से पता लगा है कि मौर्य साम्राज्य के पांच प्रमुख राजनीतिक केंद्र थे 
  • इन की राजधानी पाटलिपुत्र थी
  • अशोक ने अपने साम्राज्य को अखंड बनाए रखने का प्रयास किया
  • अशोक ने धम्म के प्रचार के लिए महामात्त नामक अधिकारियों की नियुक्ति की

प्रश्न 2 - मौर्य साम्राज्य के प्रशासन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए ? 

  • मौर्य साम्राज्य के प्रशासन
  • मौर्य साम्राज्य के 5 प्रमुख राजनीतिक केंद्र थे, राजधानी पाटलिपुत्र थी 
  • चार प्रांतीय केंद्र
  • 1) तक्षशिला 
  • 2) उज्जैनी 
  • 3) तोसलि
  • 4) स्वर्णगिरी 
  • साम्राज्य के संचालन के लिए भूमि और नदियों दोनों मार्गो से आवागमन बना रहना आवश्यक था
  • यात्रियों के खानपान की व्यवस्था की जाती थी 
  • सेना सुरक्षा का एक प्रमुख माध्यम थी
  • सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए 1 समिति और 6 उप समिति होती थी
  • इनमें से एक समिति का काम नौसेना का संचालन करना था 
  • दूसरी का काम यातायात और खानपान का संचालन करना था 
  • तीसरी पैदल सैनिकों का संचालन करती थी 
  • चौथी अश्वारोहियो की देखभाल करती थी
  • पांचवी रथारोहियो तथा छठी समिति हाथियों का संचालन करते थे

प्रश्न 3. मौर्य साम्राज्य की आर्थिक व राजनीतिक उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त कीजिए ? 

  • मौर्य साम्राज्य की राजनैतिक उपलब्धि :
  • पांच राजनैतिक केंद्र, राजधानी-  पाटलिपुत्र
  • शासन पश्चिमोत्तर में अफगानिस्तान और बलूचिस्तान तक फैला था 
  • मजबूत सैन्य व्यवस्था 
  • बेहतर गुप्तचर व्यवस्था
  • सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक समिति और छः उपसमिति थी
  • -मौर्य साम्राज्य की आर्थिक उपलब्धि :
  • मूर्तिकला 
  • व्यापार 
  • कृषि
  • शिल्पकला
  • सोने की खदान

प्रश्न 4 . अभिलेख क्या होते हैं ? इतिहास लेखन में इनके महत्व और सीमा पर तर्क सहित व्याख्या दीजिए ? 

  • अभिलेख पत्थर, धातु या मिट्टी के बर्तन जैसे कठोर सतह पर खुदे हुए होते हैं
  • इतिहास लेखन में इनके महत्व
  • अभिलेख साक्ष्य इतिहास के प्रमुख स्रोत है
  • अभिलेख के माध्यम से ही अभिलेख शास्त्रियों को 
  • बीते काल की भाषा 
  • राजाओं के नाम 
  • अभिलेख की तिथि 
  • अभिलेख का संदेश आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है
  • इतिहास लेखन में अभिलेख की सीमाएं
  • अक्षरों का हल्के ढंग से उत्कीर्ण होना 
  • अभिलेखों के टूट जाने के कारण अक्षरों का लुप्त हो जाना 
  • वास्तविक अर्थ ना निकल पाना 
  • अभिलेख की भाषा समझ न आना 
  • रोजमर्रा के जीवन की जानकारी ना मिलना

प्रश्न 5  वर्णित काल के दौरान देहात में कौन से प्रमुख बदलाव आए स्पष्ट कीजिए ? 

  • इतिहासकारों द्वारा जातक और पंचतंत्र जैसे ग्रंथों में वर्णित कथाओं की समीक्षा करके इन्हें लिपिबद्ध कराया 
  • उपज बढ़ाने के लिए लोहे के फल वाले हल का प्रयोग
  • खेती से जुड़े लोगो में भेद बढ़ता जा रहा था
  • भूमिदान के साक्ष्य मिलने लगे थे
  • भूमिदान अभिलेख इस समय में देश के कई हिस्सों से मिले है

What's Your Reaction?

like
158
dislike
18
love
80
funny
12
angry
7
sad
16
wow
68