Class 12th Geography chapter 7th ( परिवहन और संचार ) Term- 2 Important questions

Class 12th Geography chapter 7th ( परिवहन और संचार ) Term- 2 Important questions

परिवहन से क्या अभिप्राय है ?

  • परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की सेवा या सुविधा को कहते हैं 
  • जिसमें मनुष्य, पशु तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों  का प्रयोग किया जाता है

लोगों का जीवन स्तर जीवन की गुणवत्ता दक्ष परिवहन एवं संचार पर निर्भर करती हैं ? अपने उत्तर की पुष्टि तीन तर्क देकर स्पष्ट कीजिए ?

दक्ष परिवहन एवं संचार व्यवस्था उत्पादन केंद्रों को विनिमय और उपभोग केंद्रों से जोड़ते हैं, परिवहन एवं संचार का कुशल तंत्र लोगों को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाता है, दक्ष परिवहन एवं संचार व्यवस्था लोगों के बीच सहयोग एवं एकता को बढ़ाती है, जिन देशों में परिवहन एवं संचार की व्यवस्था उत्तम होती है वह आसानी से विकास करते हैं

सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा बेहतर कैसे हैं स्पष्ट कीजिए ?

  • सड़क परिवहन से व्यक्तियों या वस्तुओं को घर तक पहुंचाया जा सकता है 
  • लेकिन रेल मार्ग उन्हें एक निश्चित स्थान तक ही ले जा सकता है
  • सड़कों का निर्माण पहाड़ी और अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी हो सकता है जबकि रेल मार्गों का निर्माण ऐसे स्थानों पर करना बहुत कठिन है छोटी-छोटी दूरियों को तय करने के लिए सड़क मार्ग ही प्रयोग किए जाते हैं

सड़क परिवहन की किन्हीं तीन प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए ?

सड़कें प्राकृतिक आपदा के दौरान खराब हो जाती हैं, सड़कें खराब मौसमी दशाओं में अनुपयोगी है, यातायात की अधिक मांग को सड़क जाल पूरा नहीं कर पाता है जिसके फलस्वरूप सड़कों पर दबाव बढ़ता है, सड़कों के निर्माण और उनके रखरखाव के लिए अधिक निवेश की जरूरत होती है

जल परिवहन के क्या लाभ हैं ?

जल परिवहन के लिए मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता इसमें विभिन्न आकार के जहाज चल सकते हैं, जल परिवहन में आवश्यकता केवल दोनों छोरों पर पतन सुविधाएं प्रदान करने की है, यह परिवहन बहुत सस्ता पड़ता है क्योंकि जल का घर्षण स्थल की अपेक्षा बहुत कम होता है, जल परिवहन की ऊर्जा लागत की अपेक्षाकृत कम होती है

पार महाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है ?

पार महाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए इसके दोनों छोरों को जोड़ते हैं,  इनका निर्माण आर्थिक और राजनीतिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लंबी यात्राओं की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाता है

महामार्ग (Highways) से क्या अभिप्राय है ? महामार्ग की विशेषताएं बताइए ?

महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती हैं, इनका निर्माण इस प्रकार किया जाता है कि अबाधित रूप से यातायात का आवागमन हो सके

महामार्ग की विशेषताएं -

  1. यातायात बिना किसी बाधा के चल सके इसके लिए अलग-अलग यातायात लेन पुल , फ्लाईओवर और दोहरे वाहन मार्ग से युक्त ये 80 मीटर चौड़ी सड़कें होती हैं
  2. महामार्गो को अबाधित यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए इन पर फ्लाईओवर बनाए जाते हैं यहां संभव लाल बत्ती नहीं रखी जाती ,यह सड़के गति अवरोधको से मुक्त एवं कई लेन वाली होते हैं इन सड़कों के किनारों पर रेलिंग लगी होती है ताकि कहीं पर भी इनको क्रॉस ना किया जा सके

पनामा नहर ने दक्षिणी एवं उत्तरी अमेरिका को किस तरह प्रभावित किया ? स्पष्ट करें ?

( अथवा )

पनामा नहर की विशेषताएं बताइए ?

( अथवा )

पनामा नहर ने दक्षिणी अमेरिका की अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ? स्पष्ट कीजिए ?

( अथवा )

मनुष्य निर्मित महत्वपूर्ण नौ - परिवहन नहर  का नाम बताएं जो अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है ? इस नहर की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ?

पनामा नहर  

पनामा नहर पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से जोड़ती है, इसका निर्माण संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा किया गया है

पनामा नहर  की विशेषताएं -

  1. पनामा नहर लगभग 72 KM लम्बी है
  2. इस नहर के द्वारा समुद्री मार्ग से न्यूयॉर्क एवं सैन फ्रांसिस्को के मध्य लगभग 13000 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है दक्षिणी अमेरिका की अर्थव्यवस्था में पनामा नहर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
  3. दक्षिण अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के मध्य आसानी से परिवहन हो पाता है यह नहर दक्षिण अमेरिका के राष्ट्र के मध्य व्यापार को बढ़ाने में सहायक हुई है

स्वेज नहर पर टिप्पणी कीजिए ?

( अथवा )

स्वेज नहर की विशेषताएं बताइए ?

( अथवा )

मनुष्य निर्मित उस महत्वपूर्ण नौ-परिवहन नहर का नाम बताइए  जो भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती है 

इस नहर की कोई चार विशेषता बताइए ?

स्वेज नहर  

  • स्वेज नहर  का निर्माण 1869 में हुआ I
  • यह नहर भूमध्य सागर और लाल सागर को जोडती है
  • यह नहर यूरोप को हिंद महासागर में एक नया प्रवेश मार्ग प्रदान करती है  

स्वेज नहर  की विशेषताएं 

  • स्वेज नहर  का निर्माण 1869 में हुआ I
  • यह नहर भूमध्य सागर और लाल सागर को जोडती है
  • स्वेज नहर लगभग 160 किलोमीटर लंबी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है 
  • इस नहर में रोजाना लगभग 100 जलयान आवागमन करते हैं 
  • उन्हें इस नहर को पार करने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है

पाइपलाइन परिवहन से क्या अभिप्राय है ? इसके गुण और दोष बताइए ?

  • जल, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे तरल और गैसीय पदार्थों के अबाधित प्रवाह और परिवहन के लिए पाइपलाइन का प्रयोग किया जाता है 
  • पाइपलाइनों के द्वारा पानी तथा रसोई गैस, तरल पदार्थ के परिवहन के बारे में आप परिचित होंगे

पाइपलाइन परिवहन के गुण / लाभ

पाइपलाइन को उबड़- खाबड़ स्थान, भू-भाग तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है इनके संचालन और रखरखाव का खर्च कम होता है यह जलीय तथा गैसीय पदार्थों के परिवहन का तीव्र, सस्ता तथा पर्यावरण हितैषी साधन है पाइपलाइन परिवहन से ईंधन की बचत होती है पाइपलाइन परिवहन पर मौसम संबंधी दशाओं का प्रभाव नहीं पड़ता

पाइपलाइन परिवहन के दोष / कमियां 

एक बार बनाने के बाद इसकी क्षमता को ना तो घटाया जा सकता है और ना ही बढ़ाया जा सकता है पाइपलाइन में रिसाव का पता लगाना भी बड़ी समस्या होती है कहीं पर पाइपलाइन के फट जाने से उसकी मरम्मत करना कठिन होता है कुछ इलाकों में इनकी सुरक्षा की व्यवस्था करना कठिन होता है

राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग क्यों है ? कोई तीन कारण बताइए ?

राइन नदी जर्मनी और नीदरलैंड से प्रवाहित होती है यह यूरोप के संपन्न कोयला खनन क्षेत्रों से गुजरता हुआ परिवहन सुविधाएं प्रदान करता है यह जलमार्ग  स्विजरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, नीदरलैंड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक  समुंद्री  मार्ग से जोड़ता है यहां प्रतिवर्ष 20 हजार से अधिक समुंद्री जलयान तथा लगभग 2 लाख से अधिक आंतरिक मालवाहक पोत वस्तुओं और सामग्री का आदान प्रदान करते हैं

वायु परिवहन की विशेषता बताइए ?

  • वायु परिवहन, परिवहन का सबसे तीव्रतम साधन है वायु परिवहन के द्वारा लंबी दूरी की यात्रा कम समय में की जा सकती है इसके द्वारा मूल्यवान वस्तुओं, जीवन रक्षक दवाओं को तीव्रता से कम समय में गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सकता है
  • वायु परिवहन काफी खर्चीला है विकसित देशों में वायु परिवहन की सुविधाएं बेहतर  है लेकिन सभी विकासशील देशों में यह सुविधा बेहतर  नहीं हो पाई है

सड़कों पर संकुलन क्यों होता है ? परिवहन संकुलन की समस्याओं के समाधान के उपाय बताइए ?

  1. जब सड़क तंत्र यातायात की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित नहीं हो पाते तो सड़कों पर संकुलन बढ़ जाता है इसे सड़कों पर जाम लगना भी कहते हैं
  2. सार्वजनिक बस सेवाओं में सुधार करना, सड़कों को चौड़ा करना, सड़कों की गुणवत्ता सुधारना, नई सड़के बनवाना पुल, फ्लाईओवर तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण करना, निजी वाहनों की संख्या को नियंत्रण करना

उपग्रह संचार से क्या अभिप्राय है ? इसकी विशेषता बताओ ?

  • उपग्रह संचार के माध्यम से मौसम की जानकारी प्राप्त हो जाती है 
  • उपग्रह संचार प्रणाली द्वारा पृथ्वी के खनिजों को ज्ञात किया जा सकता है 
  • इस प्रणाली द्वारा सैनिक और असैनिक कार्य में सहायता मिलती है 
  • उपग्रह संचार प्रणाली द्वारा हम किसी क्षेत्र को जानकारी बिना उसके संपर्क में आए प्राप्त कर सकते हैं

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
45
dislike
4
love
8
funny
1
angry
1
sad
6
wow
13