Class 12th Political Science Chapter 3rd ( नियोजित विकास की राजनीति ) MCQ

Class 12th Political Science Chapter 3rd ( नियोजित विकास की राजनीति ) MCQ

1] निम्नलिखित में से किस राज्य में लौह अयस्क के विशाल भंडार उपस्थित थे ?

A- बिहार 
B- उड़ीसा 
C- दिल्ली 
D- उपरोक्त सभी

उत्तर- B

2] विकास का अर्थ निम्नलिखित में से क्या है ?

A- आर्थिक समृद्धि 
B- आर्थिक सामाजिक न्याय 
C- A और B दोनों 
D- इनमें से कोई नहीं

उत्तर- C

3] ___ से अमूमन उन लोगों की तरफ संकेत किया जाता है जो गरीब और पिछड़े सामाजिक समूह की तरफदारी करते हैं ?

A- दक्षिणपंथी 
B- वामपंथी 
C- समाजवादी 
D- पूंजीवादी

उत्तर- B

4] जो लोग खुली प्रतिस्पर्धा और बाजार मुल्क अर्थव्यवस्था के जरिए प्रगति की बात करते हैं उसे किस विचारधारा के अंतर्गत रखा जाएगा ?

A- वामपंथी 
B- दक्षिणपंथी 
C- समाजवादी 
D- इनमें से कोई नहीं

उत्तर- B

5] आजादी के वक्त हिंदुस्तान के सामने विकास के कितने मॉडल थे ?

A- एक
B- दो
C- तीन
D- चार

उत्तर- B

6] योजना आयोग का गठन कब हुआ था ?

A- 1947
B- 1949
C- 1950
D- 1952

उत्तर- C

7] योजना आयोग को कब समाप्त कर दिया गया ?

A- 1950
B- 2004
C- 2014
D- 2019

उत्तर- C

8] योजना आयोग की जगह नया आयोग कौन सा बनाया गया ?

A- नया योजना आयोग 
B- नीति आयोग 
C- पंचवर्षीय योजना 
D- राष्ट्रीय विकास परिषद् 

उत्तर- B

9] बॉम्बे प्लान का संबंध किस वर्ष से है ?

A- 1944
B- 1947
C- 1950
D- 1955

उत्तर- A

10] भारत में पंचवर्षीय योजना का विकल्प कहां से चुना था ?

A- अमेरिका से 
B- सोवियत संघ से 
C- अफ्रीका से 
D- यूरोप से

उत्तर- B

11] पहली पंचवर्षीय योजना में__ को सर्वाधिक महत्त्व दिया गया था ?

A- उद्योग 
B- शिक्षा 
C- कृषि 
D- रोजगार

उत्तर- C

12] प्रथम पंचवर्षीय योजना मुख्य अर्थशास्त्री कौन थे ?

A-  पी सी महालनोबिस
B- जे सी कुमारप्पा
C- के.एन. राज 
D- उपरोक्त सभी

उत्तर- C

13] दूसरी पंचवर्षीय योजना में__ को सर्वाधिक महत्त्व दिया गया था ?

A- उद्योग 
B- शिक्षा 
C- कृषि 
D- रोजगार

उत्तर- A

14] दूसरी पंचवर्षीय योजना कब लाई गई थी ?

A- 1950
B- 1951
C- 1952
D- 1956

उत्तर- D

15] निम्नलिखित में से कौन भारतीय सांख्यिकी संस्थान के संस्थापक थे ?

A- के.एन. राज
B- पी. सी. महालनोबिस
C- अमर्त्य सेन
D- सुकुमार सेन

उत्तर- B

16] भारत के कौन से राज्य में शत-प्रतिशत साक्षरता है ?

A- हिमाचल प्रदेश
B- उत्तराखंड 
C- केरल 
D- मणिपुर

उत्तर- C

17] “ इकोनॉमी ऑफ परमानेंस “ के लेखक कौन थे ?

A- के.एन. राज
B- पी. सी. महालनोबिस
C- जे. सी. कुमारप्पा
D- सुकुमार सेन

उत्तर- C

18] भारतीय लोकदल नामक पार्टी निम्नलिखित में से किसने बनाई थी ?

A- श्यामा प्रसाद मुखर्जी 
B- चौधरी चरण सिंह 
C- बाबू जगजीवन राम 
D- मोरारजी देसाई

उत्तर- B

19] भारत में निम्न में से कौन सी अर्थव्यवस्था के मॉडल को अपनाया ?

A- पूंजीवाद 
B- समाजवाद 
C- साम्यवाद 
D- मिश्रित अर्थव्यवस्था

उत्तर- D

20]  भारत के द्वारा अपनाया गया मिलाजुला मॉडल ( मिश्रित अर्थव्यवस्था) की आलोचना किसने की ?

A- उदार वादियों ने 
B- दक्षिणपंथियों ने 
C- वामपंथियों ने
D- B और C दोनों

उत्तर-  D

21] निम्न में से कौन सी समस्या भारतीय किसानों के सामने थी ?

A- मॉनसून की असफलता 
B- जमीदारी प्रथा
C- भूमि सुधार की जरूरत 
D- उपरोक्त सभी

उत्तर- D

22] खाद्य संकट 1960 के दशक में सबसे अधिक गंभीर किस राज्य में था ?

A- गुजरात 
B- महाराष्ट्र 
C- बिहार 
D- पंजाब

उत्तर-  C

23] एक राज्य से दूसरे राज्य में खाद्यान का व्यापार ना हो पाना किस नीति के तहत हो रहा  था ?

A- इलाकाबंदी या जोनिंग
B- जॉइनिंग और व्यापार
C- खाद्य संकट के कारण
D- उपरोक्त सभी

उत्तर- A

24] 1960 के दशक में खाद्यान्न संकट के दौरान भारत सरकार ने किस देश से गेहूं का आयात किया ?

A- अमेरिका 
B- चीन 
C- फ्रांस 
D- पुर्तगाल

उत्तर- A

25] 1967 में बिहार में मृत्यु दर पिछले साल की तुलना में __ प्रतिशत बढ़ गई थी ?

A- 30 
B- 32 
C- 34 
D- 36

उत्तर- C

26] भारत में हरित क्रांति का जनक किसे कहा जाता है ?

A- नॉर्मन बोरलॉग
B- एम एस स्वामीनाथन
C- इंदिरा गांधी
D- इनमें से कोई नहीं

उत्तर- B

27] जय जवान जय किसान का नारा निम्नलिखित में से किस प्रधानमंत्री के द्वारा दिया ?

A- पंडित जवाहरलाल नेहरु 
B- मोरारजी देसाई 
C- लाल बहादुर शास्त्री 
D- इंदिरा गांधी

उत्तर-  C

28] हरित क्रांति से किस फसल की पैदावार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई थी ?

A- चावल 
B- मक्का 
C- गेहूं 
D- दाल

उत्तर-  C

29] हरित क्रांति से किस राज्य के किसानों को अधिक लाभ हुआ था ?

A- पंजाब 
B- हरियाणा 
C- पश्चिमी उत्तर प्रदेश 
D- उपरोक्त सभी

उत्तर-  D

30] वर्गीज कुरियन किस नाम से प्रसिद्ध थे ?

A- सीमांत गांधी
B- हरित क्रांति के जनक
C- मिल्कमैन ऑफ इंडिया
D- इनमे से कोई नहीं

उत्तर-  C

31] श्वेत क्रांति का संबंध __ से है ?

A- गेहूं की पैदावार को बढ़ाने से
B- डेयरी कार्यक्रम
C- मत्स्य पालन
D- रेशम के कीट

उत्तर-  B

32] 1950 से 1980 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था सालाना __ प्रतिशत की धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी थी ?

A- 2-3 प्रतिशत
B- 3-4 प्रतिशत
C- 3-3.5 प्रतिशत
D- 5-7 प्रतिशत

उत्तर- C

33] नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?

A- प्रधानमंत्री
B- रक्षा मंत्री 
C- आईएएस अधिकारी
D- गृह मंत्री

उत्तर- A

34] नीति आयोग कब बनाया गया ?

A- 1 जनवरी 2014
B- 1 जनवरी 2015
C- 1 जनवरी 2018
D- 1 जनवरी 2020

उत्तर- B

35] नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष कौन थे ?

A- अमिताभ कांत
B- राजीव कुमार 
C- अरविंद पनगढ़िया
D- नरेंद्र मोदी

उत्तर- C

36] नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष कौन थे ?

A- अमिताभ कांत
B- राजीव कुमार 
C- अरविंद पानगढ़िया
D- नरेंद्र मोदी

उत्तर- B

37] राष्ट्रीय  विकास  परिषद  की  स्थापना  कब हुई  थी ?

A- 1920
B- 1950
C- 1952
D- 2015

उत्तर- C

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
605
dislike
50
love
181
funny
77
angry
30
sad
42
wow
209