Class 12th Geography Chapter 1st MCQ ( मानव भूगोल प्रकृति एवं विषय क्षेत्र ) First Term

Class 12th Geography Chapter 1st MCQ ( मानव भूगोल प्रकृति एवं विषय क्षेत्र ) First Term

1] निम्नलिखित में से कौन सी परिभाषा एलन सी सेम्पल द्वारा दी गई है :

A] मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है 
B] मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है 
C] मानव भूगोल पृथ्वी और मनुष्य के अंतर्संबंधों की एक नई संकल्पना प्रस्तुत करता है 
D] इनमे से कोई नहीं 

Ans- B

2] निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता ?

A] समाकलनात्मक अनुशासन 
B] मानव और पर्यावरण के बीच अंतर्संबंधों का अध्ययन 
C] द्वैधता पर आश्रित 
D] प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं  

Ans- D

3] निम्नलिखित में से कौन सा एक भौगोलिक सूचना का स्त्रोत नहीं है ?

A] यात्रियों के विवरण 
B] प्राचीन महाकाव्य 
C] प्राचीन मानचित्र
D] इनमे से कोई नहीं 

Ans- B

4] निम्नलिखित में से कौन सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है ?

A] क्षेत्रीय विभिन्नता 
B] स्थानिक संगठन 
C] मात्रात्मक क्रांति 
D] अन्वेषण और विवरण  

Ans- C

5] निम्नलिखित में से कौन सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है ? 

A] मानव बुद्धिमता 
B] प्रौद्योगिकी 
C] लोगों के अनुभव 
D] मानवीय भाईचारा  

Ans- B

6] निम्नलिखित में से कौन सा कथन अग्नि की खोज के बारे में सही है ?

A- घर्षण और ऊष्मा की संकल्पना ने अग्नि की खोज में हमारी मदद की
B- घर्षण और ऊष्मा की संकल्पना ने अग्नि की खोज में हमारी मदद नहीं की 
C- डीएनए और अनुवांशिकी के रहस्यों की समझ ने आग की खोज में हमारी मदद की 
D- इनमे से कोई नहीं   

Ans- A

7] निम्नलिखित में से कौन सा उपक्षेत्र राजनीतिक भूगोल का उपक्षेत्र नहीं है ?

A- निर्वाचन भूगोल 
B- ऐतिहासिक भूगोल 
C- सैन्य भूगोल 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- B

8] निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रौद्योगिकी की विषय में सही है ?

A- मानव प्रौद्योगिकी का विकास करने में सफल नहीं हुआ है 
B- प्रौद्योगिकी समाज के सांस्कृतीक विकास के स्तर का सूचक होती है
C- प्रौद्योगिकी समाज के सांस्कृतीक विकास के स्तर का सूचक नहीं होती 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- B

9] मानव भूगोल के क्षेत्र की नई संकल्पना ‘नवनिश्चयवाद’ का विचार निम्न में से किसके द्वारा दिया गया था ?

A- एलन सी सेंपल
B- ग्रिफिथ टेलर 
C- रैटज़ेल 
D- हम्बोल्ट   

Ans- B

10]  हमारी पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा इस पर रहने वाले जीवों के मध्य संबंधों के आर्थिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न  संकल्पना भूगोल है |”
उपर्युक्त परिभाषा निम्नलिखित में से किस भूगोलवेत्ता की है ?

A- एलन सी सेंपल
B- ग्रिफिथ टेलर 
C- पॉल विडाल –डी –ला ब्लाश 
D- हम्बोल्ट   

Ans- C

11] आर्थिक भूगोल में निम्नलिखित में से कौन सा उपक्षेत्र शामिल नहीं है ? 

A- संसाधन भूगोल 
B- उद्योग भूगोल 
C- कृषि भूगोल 
D- पर्यावरण भूगोल

Ans - D

12] चौराहों पर लाल बत्ती का निम्नलिखित में से कौन सा अर्थ ठीक है ?

A- तैयार रहना 
B- रुकना 
C- जाओ 
D- इनमे से कोई नहीं 

Ans - B

13] मानव भूगोल की मानववादी विचारधारा का सम्बन्ध मुख्यतः निम्नलिखित में से किससे नहीं था ?

A- आवासन 
B- प्रवास 
C- स्वास्थ्य 
D- शिक्षा  

Ans - B

14] निम्नलिखित में से कौन 'रुको और जाओ' निश्चयवाद का मुख्य चिंतन विषय है ?

A- अभाव की अवस्था से स्वतंत्रता की अवस्था की ओर अग्रसर होना
B- मनुष्य  का प्रकृति के आदेशों के अनुसार अनुकूलन 
C- संभावनाएं एक सीमा के भीतर उत्पन्न की जा सकती हैं तथा अंधाधुंध रफ़्तार दुर्घटनाओं से मुक्त नहीं होती |  
D- पृथ्वी मनुष्य का घर है 

Ans - C

15] निम्न में कौन सा कथन मानव का प्रकृतिकरण / निश्चयवाद से सम्बंधित नहीं है ?

A- मानव प्रकृति की सुनता था
B- मानव के सामाजिक विकास की अवस्था आदिम थी 
C- मानवीय क्रियाएं अभाव से स्वतंत्रता की और अग्रसर थी   
D- तकनिकी ज्ञान का स्तर निम्न था 

Ans - C

16] "मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है" यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई ?

A- रेटजेल 
B- एलन सी सेम्पल 
C- विडाल डी-ला ब्लाश 
D- ग्रिफिथ टेलर 

Ans - A

17] "मानव प्रकृति के नियमों को बेहतर ढंग से समझने के बाद ही प्रद्योगिकी का विकास कर पाया” इसका उदाहरण है _____?

A- वायु गति के नियम
B- DNA तथा आनुवंशिकी के रहस्यों की समझ
C- घर्षण तथा ऊष्मा की संकल्पना (आग की खोज)
D- उपरोक्त सभी

Ans - D

18] निम्नलिखित में से किस भूगोलवेत्ता का सम्बंध संभववाद से है ?

A- इमानुएल कांट
B- रैटजेल
C- रिटर 
D- विडाल डी ला ब्लाश

Ans - D

19] निम्नलिखित में से कौनसा मानव भूगोल का उपागम नहीं है ?

A- क्षेत्रीय विभेदन 
B- अन्वेषण एवम विवरण 
C- प्रकृति का मानवीकरण 
D- भूगोल में उत्तर आधुनिकवाद

Ans - C

20] "मनुष्य अपने विकास की आरंभिक अवस्था मे प्रकृति के प्रकोप से डरता था और प्रकति की सुनता था और उसकी पूजा करता था" यह कथन मानव भूगोल की किस विचारधारा से सम्बन्धित है- 

A- संभववाद 
B- नव निश्चयवाद 
C- निश्चयवाद 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans - C

21] आरम्भिक उपनिवेशिक युग मे भूगोल का कौनसा उपागम प्रचलित था ?

A- प्रादेशिक विश्लेषण 
B- अन्वेषण और विवरण 
C- स्थानिक संगठन
D- इनमे से कोई नहीं

Ans - B

22] निम्नलिखित में से कौनसी शाखा मानव भूगोल की शाखा से सम्बन्धित नहीं है -

A- जनसंख्या भूगोल
B- नगरीय भूगोल 
C- आवास भूगोल
D- समुद्रविज्ञान

Ans - D

23] भूगोल में उत्तर- आधुनिकवाद की समय अवधि है __________________ ? 

A- 1980 का दशक
B- 1970 का दशक
C- 1960 का दशक
D- 1990 का दशक

Ans - D

24] निम्नलिखित में से किस उपागम में कंप्यूटर और सांख्यकीय विधियों का प्रयोग किया जाता है ?

A- प्रादेशिक विश्लेषण 
B- क्षेत्रीय विभेदन
C- स्थानिक संगठन 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans - C

25] "एक प्रदेश अन्य प्रदेशों से किस प्रकार भिन्न है और क्यों भिन्न है यह समझने के लिए कौनसा उपागम प्रसिद्ध है ? 

A- क्षेत्रीय  विभेदन
B- स्थानिक संगठन 
C- भूगोल में उत्तर आधुनिकवाद 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans - A

26] "रुको और जाओ" निश्चयवाद के नाम से किस विचारधारा को जाना जाता है ?"

A- संभववाद 
B- नवनिश्चयवाद
C- निश्चयवाद
D- इनमे से कोई नहीं

Ans - B

27] मानव भूगोल की कल्याणपरक तथा मानवतावादी विचारधारा का सम्बंध ____ से था ?

A- देश के कल्याण 
B- लोगो के सामाजिक कल्याण
C- लोगो के नुकसान
D- इनमे से कोई नहीं

Ans - B

28] मानव भूगोल की आमूलवादी (रेडिकल) विचारधारा ने ____ के सिद्धांत का उपयोग किया ?

A- अरस्तु
B- मार्क्स
C- समुदायवादी
D- इनमे से कोई नहीं

Ans - B

29] निम्नलिखित में से कौनसा सामाजिक भूगोल का उपक्षेत्र है ?

A- लिंग भूगोल
B- सैन्य भूगोल
C- जनसंख्या भूगोल
D- कृषि भूगोल

Ans - A

30] निम्नलिखित में से कौनसा आर्थिक भूगोल का एक उपक्षेत्र है ?

A- संसाधन भूगोल
B- व्यवहारवादी भूगोल
C- पर्यटन भूगोल
D- a तथा c

Ans - D

31] निम्नलिखित में से कौनसा राजनीतिक भूगोल का एक  उपक्षेत्र है ?

A- उद्योग भूगोल
B- सांस्कृतिक भूगोल
C- निर्वाचन भूगोल
D- विपणन भूगोल

Ans - C

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
450
dislike
77
love
155
funny
57
angry
54
sad
55
wow
141