Class 12th Geography Chapter- 4th Manav Bastiya ( मानव बस्तियां ) MCQ Term-1 (2nd Book )
1] नगरीय संकुल का अर्थ है
A- एक नगरीय क्षेत्र के चारों ओर नगरों की श्रंखला
B- नगरों में संकुलन बढ़ना
C- A तथा B दोनों
D- इनमे से कोई नहीं
Ans- A
2] कई बार बस्ती भौतिक रूप से एक दूसरे से पृथक हो जाती है किन्तु उन सब का नाम एक ही रहता है, ऐसी बस्ती कहलाती है:
A- गुच्छित बस्ती
B- अर्ध गुच्छित बस्ती
C- पल्ली बस्ती
D- इनमे से कोई नहीं
Ans- C
3] पल्ली बस्ती को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है ?
A- पाड़ा, पान्ना
B- नंगला, पाली
C- ढाणी
D- उपरोक्त सभी
Ans- D
4] भारत के उपजाऊ जलोढ़ मैदानों में निम्न में से किस प्रकार की बस्ती पाई जाती है ?
A- गुच्छित बस्तियां
B- ढाणी
C- परिक्षिप्त बस्तियां
D- इनमे से कोई नहीं
Ans- A
5] ग्रामीण बस्तियों के विभिन्न प्रकारों के लिए निम्न में से कौन सा कारक उत्तरदायी नहीं है ?
A- उंचाई
B- जलवायु
C- परिवहन
D- जल की उपलब्धता
Ans- C
6] निम्न में से कौन सा एक खनन नगर नहीं है ?
A- रानीगंज
B- झरिया
C- बनारस
D- इनमे से कोई नहीं
Ans- C
7] आयताकार, अरीय तथा रैखिक आकृतियाँ निम्न में से कौन सी बस्ती प्रस्तुत करती है ?
A- गुच्छित बस्ती
B- पल्ली बस्ती
C- अर्ध गुच्छित बस्ती
D- इनमे से कोई नहीं
Ans- A
8] सड़क, रेलवे लाइन, नदीं, नहर आदि के किनारे पर ग्रामीण बस्तियों का कौन सा प्रतिरूप विकसित होता है ?
A- रैखिक प्रतिरूप
B- आयताकार प्रतिरूप
C- A तथा B दोनों
D- इनमे से कोई नहीं
Ans- A
9] किसी भी प्रकार के घरों का संकुल जिसमे मनुष्य रहते हैं कहलाता है:
A- मानव बस्ती
B- क़स्बा
C- ग्राम
D- नगर
Ans- A
10] वे स्थान जहाँ नगरपालिका तथा कैंटोनमेंट बोर्ड होता है कहलाते हैं:
A- महानगर
B- पर्यटन नगर
C- प्रशासनिक नगर
D- धार्मिक नगर
Ans- C
11] निम्न में से कौन सा एक प्राचीन नगर का उदाहरण है ?
A- लखनऊ
B- पाटलिपुत्र
C- गोआ
D- सूरत
Ans- B
12] निम्न में से कौन सा एक मध्यकालीन नगर का उदाहरण है ?
A- लखनऊ
B- पाटलिपुत्र
C- प्रयाग
D- इनमे से कोई नहीं
Ans- A
13] निम्न में से कौन सा एक आधुनिक नगर का उदाहरण है ?
A- गोआ
B- मदुरै
C- जयपुर
D- आगरा
Ans- A
14] निम्न में से कौन सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है ?
A- आगरा
B- पटना
C- भोपाल
D- कोलकाता
Ans- C
15] वर्ष 2011 में भारत में नगरीकरण का स्तर प्रतिशत था:
A- 20%
B- 31.16%
C- 50%
D- 60.5%
Ans- B
16] भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है ?
A- जनसँख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
B- नगरपालिका, निगम का होना
C- 75% से अधिक जनसँख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना
D- जनसँख्या का आकर 5000 व्यक्ति से अधिक होना
Ans- C
17] निम्न में से किस पर्यावरण में परिक्षिप्त ग्रामीण बस्ती की अपेक्षा नहीं की जा सकती ?
A- गंगा का जलोढ़ मैदान
B- हिमालय की निचली घाटियाँ
C- राजस्थान का शुष्क और अर्ध शुष्क प्रदेश
D- उत्तरपूर्वी वन और पहाड़ियां
Ans- A
18] निम्न में से नगरों का कौन सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध है ?
A- बृहन मुंबई, बंगलौर, कोलकाता, चेन्नई
B- कोलकाता, बृहन मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
C- दिल्ली, बृहन मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
D- बृहन मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई
Ans- D
19] निम्न में से कौन सा एक पर्यटन नगर का उदाहरण नहीं है ?
A- शिमला
B- मसूरी
C- रानीगंज
D- माउंट अबू
Ans- C
20] निम्न में से कौन सा नगर शैक्षिक नगर का एक उदाहरण है ?
A- रुड़की
B- ऊटी
C- नैनीताल
D- शिमला
Ans- A
21] निम्न में से कौन सा एक गैरिसन नगर का उदाहरण है ?
A- अम्बाला
B- जालंधर
C- बबीना
D- उपरोक्त सभी
Ans- D
22] निम्न नगरों में से कौन सा नगर औद्योगिक नगर का एक उदाहरण है ?
A- वाराणसी
B- मोदीनगर
C- अम्बाला
D- शिमला
Ans- B
23] निम्नलिखित नगरों में से कौन सा नगर धार्मिक नगरों का एक उदाहरण है ?
A- शिमला
B- झरिया
C- सहारनपुर
D- उज्जैन
Ans- D