Class 12th Home science ( खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा ) MCQ Term-1

Class 12th Home science ( खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा ) MCQ Term-1

1] किसी पदार्थ की विभिन्न परिस्थितियों में किसी भी प्रकार को क्षति अथवा संकट उत्पन्न करने की क्षमता को उस पदार्थ का __ कहते है । ?

A- गुणवत्ता
B- शेल्फ लाइफ 
C- स्वाद
D- विषैलापन 

Ans- D

2] रासायनिक खतरा का तात्पर्य है: 

A- उन रासायनिक हानिकारक पदार्थ से है जो खाद्य पदार्थों में जाने - अनजाने मिला दिए जाते हैं।
B- जो प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थी में नहीं पाया जाता हैं
C- जो खाद्य पदार्थों में पहले से उपस्थित होते हैं
D-  इनमे से कोई नही 

Ans- A

3] खाद्य पदार्थों में ऐसे सूक्ष्मजीवों कि उपस्थिति से विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं । ऐसे जीवाणुओं को ___ भी कहा जाता है । 

A- खाद्य जनित रोगाणु 
B- खाद्य जनित विषाणु
C- खाद्य जनित किट
D- इनमे से कोई नही 

Ans- A

4] जीव मुख्य रूप से जंतुओं की आतों में पाया जाता है व  यह कच्चे दूध और अंडे में भी पाया जाता है । ?

A- एच आई वी HIV
B- स्टैफलोकॉकस आरियस ( staphylococcus )
C- साल्मोनेला ( Salmonella )
D- इनमें से कोई नही 

Ans- C

5] स्टैफलोकॉकस आरियस ( staphylococcus aureus ) नामक जीवाणु, यह जीवाणु _ तथा__ में पाया जाता है ।  

A- सिर्फ जल में 
B- सिर्फ हवा में
C- ज़मीन , हवा
D- हवा,  जल 

Ans- D

6] भारत सरकार ने वर्ष __  में   खाद्य अपमिश्रण अधिनियम ( पी.एफ.ए. ) ( The Prevention of Food Adulteration Act  ) लागू किया । 

A- 1957
B- 1956
C- 1955
D- 1954

Ans- D

7]  ISO का विस्तृत रूप है :

A- internal standard organisation
B- internal study organisation 
C- International organisation for Standardisation 
D- International organisation for study

Ans- C

8] कोडेक्स ऐलिमेन्टैरियस कमीशन(CAC) एक ___  है |

A- अंर्तसरकारी संस्था ( Intergovernmental Body )
B- सरकारी संस्था ( Governmental body)
C- गैर सरकारी ( private body)
D- इनमे से कोई नही 

Ans- A

9] विश्व व्यापार संगठन WTO  की स्थापना वर्ष __ में की गई थी । 

A- 1951
B- 1955
C- 1953
D- 1957

Ans- B

10] जी.एम.पी. Good manufacturing  practices  को एक अच्छा व्यावसायिक माध्यम माना जाता है क्योंकि;

A- निर्माताओं उत्पादकों द्वारा उत्तम निर्माण पद्धतियों का अनुपालन करने से उपभोक्ताओं के मन में उस उत्पाद / कंपनी के प्रति विश्वसनीयता बढ़ती है ।
B- इससे व्यवसाय के अवसर बढ़ जाते हैं।
C- ये एक सस्ता माध्यम है ।
D- इनमे से कोई नही ।

Ans- A

11] खाद्य जनित सूक्ष्म जैविक रोगों में वृद्धि का मुख्य कारण है -

A- सूक्ष्म जीवों की अनुकूलन क्षमता में वृद्धि
B- लोगों में प्रतिजैविक अवरोधकता
C- परिवर्तित मानवीय सुग्रहिता
D- उपरोक्त सभी 

Ans- D

12] खाद्य पदार्थों में रासायनिक दूषण / संकट का प्रमुख उदाहरण हैं 

A- विषैली धातुएँ 
B- रेशेदार जूट
C- फफूंदी 
D- उपरोक्त सभी

Ans- A

13] अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ( ISO ) विश्व के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय मानक संस्थाओं का __है। 

A- अंतर्राष्ट्रीय सरकारी संघ
B- अंतर्राष्ट्रीय गैर - सरकारी संघ 
C- अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ 
D- उपरोक्त सभी 

Ans- B

14] एक प्रभावी खाद्य नियंत्रण प्रणाली में निम्न का होना आवश्यक है

A- खाद्य निरीक्षण
B- विश्लेषणात्मक क्षमता 
C- उत्तम निर्माण एवं हस्तन पद्धतियाँ 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

15] खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए निर्माण की प्रक्रिया के दौरान खतरों की पहचान करने का साधन है 

A- उत्तम निर्माण पद्धति ( GMP )
B- उत्तम हस्तन पद्धति ( GHP ) 
C- संकट विश्लेषणात्मक नियंत्रण बिन्दु ( HACCP ) 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

16] __प्रक्रिया से,  यह सुनिश्चित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ उपभोग के लिए सुरक्षित हैं यानि वह उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगा । 

A- खाद्य सुरक्षा
B- खाद्य मिलावट 
C- खाद्य निरीक्षण
D- उपरोक्त सभी

Ans- A

17] लकड़ी, पत्थर, कीट के अंश, बाल, इत्यादि किस खतरे के उदाहरण हैं ?

A- रासायनिक खतरा
B- जैविक खतरा
C- भौतिक खतरा
D- इनमे से कोई नही।

Ans- C

18] वर्ष 2017 में __ देश कोडेक्स ऐलिमेन्टैरियस कमीशन  के सदस्य थे।

A- 187 
B- 182
C- 189
D- 185

Ans- A

19] किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता का निर्धारण करते समय उसके निम्न  गुणों का आकलन किया जाता है | 

A- सकारात्मक गुणों जैसे कि- रंग, सुगंध , बनावट
B- नकारात्मक गुणों जैसे कि- सड़ना, संदूषण
C- अपमिश्रण, खाद्य सुरक्षा खतरे
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

20] ___ सुनिश्चित करती है कि खाद्य पदार्थों का हस्तन ( Handling ) करने वाले सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी आदतें अच्छी हैं । ?

A- उत्तम हस्तन पद्धतियाँ-
B- उत्तम निर्माण पद्धतिया   
C- A व B दोनों 
D- कोई भी नही

Ans- A

21] P F A की फुल फॉर्म : 

A- Prevention of Fair Act
B- Prevention of Food Adulteration Act
C- Prevention of Faculty Act 
D- इनमे से कोई नही

Ans- B

22] HACCP को विस्तृत रूप :

A- Hazard and citrus control point
B- Hazard Analysis Critical Control Point
C- Hazard Analysis central control point
D- इनमे से कोई नही।

Ans- B

23] निम्न में से कौन सा  कथन एच.ए.सी.सी.पी. का महत्त्व  के संदर्भ में सत्य है ?

A- यह खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने का उपागम है । 
B- यह अधिक समय लेने वाली तथा महँगी प्रक्रिया हैं । 
C- निरीक्षण तथा परीक्षण के दौरान कोई भी समस्या केवल तभी पकड़ में आती है , जब वे उत्पन्न हो जाती है । 
D- उपरोक्त सभी  

Ans- D

24] खाद्य विषाक्तता ( Food Poisoning )  के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है ?

A- कई जीवाणु हानिकारक आविष उत्पन्न करते हैं जो जीवाणुओं / रोगाणुओं के नष्ट हो जाने पर भी खाद्य पदार्थों में बने रहते है । 
B- आमतौर पर जीवाणु आविष तभी उत्पन्न करते हैं जब खाद्य पदार्थ न तो अधिक गरम होते हैं और न ही अधिक ठंड । 
C- खाद्यों पदार्थों में उपस्थित आविष को किसी विशेष प्रकार की गंध , दिखावट अथवा स्वाद द्वारा नहीं पहचाना जा सकता । 
D- उपरोक्त सभी 

Ans- D

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
89
dislike
7
love
21
funny
4
angry
3
sad
4
wow
24