Class 12th Geography Chapter- 6th Jal sansadhan ( जल संसाधन ) MCQ Term-1 (2nd Book )

Class 12th Geography Chapter- 6th Jal sansadhan ( जल संसाधन ) MCQ Term-1 (2nd Book )

1] देश में कुल पुनः पूर्ती योग्य भौम जल संसाधन लगभग ____ घन किलोमीटर हैं   

A- 400 
B- 599
C- 432 
D- 129  

Ans- C

2] निम्न में से किस राज्य में जल संग्रहण संरचना आवश्यक है ?  

A- हिमाचल प्रदेश 
B- उत्तर प्रदेश 
C- तमिलनाडु 
D- केरल  

Ans- C

3] निम्न में से जल किस प्रकार का संसाधन है ?  

A- अजैव 
B- जैव 
C- अनवीकरणीय 
D- चक्रीय  

Ans- D

4] पृथ्वी का लगभग _____ धरातल पानी से आच्छादित है ?

A- 50%
B- 71%
C- 40%
D- 29%

Ans- B

5] निम्नलिखित राज्यों में से कौन सा भौम जल का सर्वाधिक उपयोग करता है ?

A- पंजाब 
B- हरियाणा 
C- हिमाचल प्रदेश 
D- A तथा B दोनों 

Ans- D

6] निम्नलिखित में से किन नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र बहुत बड़े हैं ? 

A- गंगा 
B- ब्रह्मपुत्र
C- सिन्धु 
D- उपरोक्त सभी 

Ans- D

7] निम्न में से कौन सा राज्य अपने भौम जल का उपयोग क्षमता से कम करता है ?  

A- छतीसगढ़ 
B- राजस्थान 
C- पंजाब 
D- हरियाणा  

Ans- A

8] निम्न में से किस राज्य में लैगून और झीलों का प्रयोग धरातलीय जल संसाधन के रूप में होता है ? 

A- उड़ीसा 
B- केरल 
C- A तथा B दोनों 
D- पंजाब 

Ans- C

9] निम्न में से कौन सा जल प्रदुषण का एक स्त्रोत है ?  

A- नगरीय वाही जल 
B- नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र 
C- वाहित माल 
D- उपरोक्त सभी  

Ans- D

10] निम्न में से भारत के किस राज्य में नीरू-मीरू कार्यक्रम चलाया गया ?  

A- कर्नाटक 
B- आंध्रप्रदेश 
C- केरल
D- तमिलनाडु

Ans- B

11] निम्न में से किस राज्य में अरवारी पानी संसद कार्यक्रम चलाया गया ?  

A- हरियाणा 
B- पंजाबा 
C- राजस्थान 
D- उत्तरप्रदेश 

Ans- C

12] निम्न में से कौन सा जल संभर कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया ?   

A- नीरू मीरू 
B- हरियाली 
C- A तथा B दोनों 
D- इनमे से कोई नहीं 

Ans- B

13] निम्न में से कौन से वर्षा जल संग्रहण ढाँचे  का निर्माण राजस्थान में किया जाता है ?  

A- तालाब 
B- जोहड़ 
C- कुंड 
D- पाश्च जल  

Ans- C

14] वर्षण से प्राप्त जल कैसा होता है ?  

A- अलवणीय 
B- लवणीय 
C- पृष्ठीय 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- A

15] देश में प्रयुक्त कुल जल का सबसे अधिक समानुपात निम्न सेक्टरों में से किसका है ?   

A- उद्योग 
B- घरेलु उपयोग 
C- सिंचाई 
D- इनमे से कोई नहीं 

Ans- C

16] निम्नलिखित दक्षिण भारतीय राज्यों में से किस राज्य में भौम जल उपयोग इसके कुल भौम जल संभाव्य से ज्यादा है ?  

A- कर्नाटक 
B- केरल 
C- आंध्र प्रदेश 
D- तमिलनाडु  

Ans- D

17] भारतीय राष्ट्रीय जल नीति के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है ?  

A- पेयजल सभी प्राणियों को उपलब्ध करवाना प्राथमिकता 
B- जल के सभी विविध प्रयोगों में कार्य क्षमता में सुधार 
C- भौम जल के शोषण को सीमित किया जाए 
D- उपरोक्त सभी  

Ans- D

18] घन किलोमीटर में दी गई निम्नलिखित संख्याओं में से कौन सी संख्या भारत के कुल वार्षिक वर्षा को दर्शाती है ?

A- 5000
B- 2000
C- 3000 
D- 4000  

Ans- D

19] जल संभार प्रबंधन :  

A- धरातलीय जल संसाधन का दक्ष प्रबंधन 
B- भौम जल का दक्ष प्रबंधन 
C- A तथा B दोनों 
D- इनमे से कोई नहीं 

Ans- C

20] यमुना नदी किन दो शहरों के बीच सबसे अधिक प्रदूषित होती है ?  

A- हरियाणा और पंजाब 
B- दिल्ली और इटावा 
C- जयपुर और जोधपुर 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- B

21] निम्न में से अहमदाबाद में सबसे प्रदूषित नदी कौन सी है ?  

A- गंगा 
B- यमुना 
C- साबरमती 
D- इनमे से कोई नहीं  

Ans- C 

22] कानपुर तथा वाराणसी से सबसे प्रदूषित नदी कौन सी है ?  

A- गंगा 
B- यमुना 
C- साबरमती 
D- गोमती  

Ans- A

23] लखनऊ में निम्न में से कौन सी नदी सर्वाधिक प्रदूषित है ?  

A- गंगा 
B- गोमती 
C- यमुना 
D- साबरमती  

Ans- B

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
290
dislike
26
love
103
funny
33
angry
27
sad
18
wow
79