Economics Class 12th Chapter 2nd राष्ट्रीय आय का लेखांकन Notes In Hindi

Economics Class 12th Chapter 2nd राष्ट्रीय आय का लेखांकन Notes In Hindi

समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत संकल्पनाएं

(एडम स्मिथ का परिचय)

एडम स्मिथ को आधुनिक अर्थशास्त्र के जनक के रूप में जाना जाता है वे स्कॉटलैंड के निवासी थे ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे
उनके प्रकाशित पुस्तक 'एन इंक्वायरी इनटू द नेचर एंड काउजेज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशंस
स्मिथ से पहले फ्रांस के फिजियोक्रेट्स राजनीतिक अर्थशास्त्र के महान विचारक थे।

अंतिम वस्तुएं (Final Goods)

अंतिम वस्तुएं वे वस्तुएं होती है जो उत्पादन की सीमा रेखा (Boundary Line of Production ) को पार कर चुकी है
और अपने अंतिम प्रयोग कर्ताओं Final User द्वारा इस्तेमाल के लिए तैयार है।

अंतिम वस्तुओं को दो भागों में बांटा गया है उपभोग वस्तुएं और पूंजीगत वस्तु है।

उपभोग वस्तुएं को ही उपभोक्ता वस्तुओं के नाम से जाना जाता है (Consumption goods & consumer goods )
(उपभोक्ता वस्तुएं)
उपभोक्ता वस्तुएं वह वस्तुएं होती है जो मानवीय आवश्यकताओं को प्रत्यक्ष रूप से संतुष्ट करती है इनका प्रयोग अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए नहीं होता है
पूंजीगत वस्तुएं (Capital Goods)
पूंजीगत वस्तुएं वे वस्तुएं होती है जिन का उत्पादन की प्रक्रिया में कई वर्षों तक प्रयोग किया जाता है यह उत्पादक की स्थिर परिसंपत्तियां होती है उदाहरण प्लांट तथा मशीनरी

टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं

टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं-यह वे वस्तुएं होती है जिनका उपयोग कई वर्षों तक किया जाता है
उदाहरण
1) T.v 
2) Car 
3) Washing Machine

मध्यवर्ती वस्तुएं (intermediate goods)

मध्यवर्ती वस्तुएं वह वस्तुएं होती है जिन्होंने अभी तक उत्पादन की सीमा रेखा को पार नहीं किया है
अभी इन वस्तुओं के मूल्य पूरी तरह तय नहीं है अभी इनका मूल्य बढ़ाना बाकी है यह अभी अंतिम-प्रयोग करता द्वारा इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं है

किसी के लिए अंतिम वस्तु है किसी के लिए मध्यवर्ती वस्तु होती है

उदाहरण- चाय बनाने वालो के लिए दूध मध्यवर्ती वस्तु होती है और एक सामान्य मनुष्य जिसको रात में एक गिलास दूध पीना है उसके लिए दूध अंतिम वस्तु होती है

(स्टॉक और प्रवाह)

[स्टॉक का अर्थ]
स्टॉक, समय के एक निश्चित बिंदु पर मापी जाने वाली मात्रा है [जैसे]
1 जनवरी 2020 को आपके बैंक खाते में  ₹50,000 हो सकते हैं
[प्रवाह का अर्थ]
(प्रवाह)
समय की एक विशिष्ट अवधि में मापी जाने वाली मात्रा है आप शायद ₹200 प्रतिदिन कैंटीन में खर्च करते हैं

सकल निवेश

इसमें एक लेखा वर्ष के दौरान उत्पादकों द्वारा नई परिसंपत्तियों की खरीद पर किया गया व्यय तथा वर्तमान परिसंपत्तियों के पुनः स्थापन पर किया गया व्यय दोनों शामिल होता है।

लेखा वर्ष (Accounting year) के बारे में

भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष (Accounting year)
भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष 1 जुलाई से 30 जून के बीच का होता है.
जबकि देश का वित्त वर्ष 1 अप्रैल से 30 मार्च के बीच का होता है.

[ आय का वर्तुल प्रवाह और राष्ट्रीय आय गणना की विधि ]

वास्तविक प्रवाह (Real Flows )

वास्तविक प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों में वस्तुओं और सेवाओं के प्रवाह से है।

[ कुछ समष्टि अर्थशास्त्रीय तादात्म्य ]

VIDEO WATCH

ANY PROBLEM CLICK HERE

What's Your Reaction?

like
244
dislike
41
love
92
funny
26
angry
29
sad
39
wow
69