Class 12th Political Science Chapter 5th ( Term- 2 ) दक्षिण एशिया और समकालीन विश्व- Important question

Class 12th Political Science Chapter 5th ( Term- 2 ) दक्षिण एशिया और समकालीन विश्व- Important question

दक्षिण एशिया में शामिल देशों के नाम बताइए ?

  • भारत ,पाकिस्तान , नेपाल ,भूटान ,मालदीव , श्री लंका ,बांग्लादेश, अफगानिस्तान और म्यांमार 

दक्षिण एशिया के देशों में किस प्रकार की राजनीतिक प्रणाली है ?

  • भारत और श्रीलंका में लोकतंत्र 
  • नेपाल में राजतंत्र से लोकतंत्र 
  • पाकिस्तान और बांग्लादेश में सैनिक शासन तथा लोकतांत्रिक शासन
  • भूटान में राजतंत्र परंतु अब वहां बहुदलीय लोकतंत्र की स्थापना के लिए कदम उठाए जा रहे हैं
  • मालदीव 1968 तक सल्तनत था लेकिन वहां गणतंत्र की स्थापना की गई और अध्यक्षात्मक प्रणाली को अपनाया गया

दक्षिण एशिया के देशों की मुख्य समस्या क्या है ?  

  • दक्षिण एशिया का क्षेत्र संघर्षो वाला क्षेत्र है  
  • दक्षिण एशिया के देशों के बीच सीमा विवाद है  
  • दक्षिण एशिया के देशों के बीच नदी जल विवाद है 
  • दक्षिण एशिया के कुछ देशों में जातीय संघर्ष भी देखने को मिला है 
  • दक्षिण एशिया संवेदनशील इलाका है 

पाकिस्तान में लोकतंत्र के स्थायी न रह पाने के पीछे क्या कारण है ?

  • यहाँ सेना ,धर्मगुरूओ और भूस्वामी अभिजनो का दबदबा है 
  • भारत के साथ तनावपूर्ण संबंध रहने के कारण पाकिस्तान में सेना समर्थक समूह अधिक शक्तिशाली है
  • यंहा के राजनितिक दल भ्रष्ट है 
  • पाकिस्तान में लोकतांत्रिक शासन को चलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी प्राप्त नहीं है क्योंकि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए सैनिक शासन को बढ़ावा दिया है

भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद के मुख्य कारण बताएं ?

( कश्मीर विवाद )

  • कश्मीर हमेशा से भारत और पाकिस्तान के बीच में विवादित मुद्दा रहा है 
  • पाकिस्तान कश्मीर पर अपना दावा करता है
  • स्वतंत्रता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर एक युद्ध हुआ इसमें कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे चला गया

( नदी जल विवाद )

  • दोनों देशों में सिंधु नदी का जल विवाद प्रमुख है 
  • 1960 में विश्व बैंक की सहायता से सिंधु जल संधि हो गई थी 
  • परंतु कुछ विवाद अभी भी बाकी है

( आतंकवाद )

  • आतंकवाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक विवाद का मुख्य कारण है 
  • क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है 
  • आतंकवादियों को  ट्रेनिंग, धन और हथियार उपलब्ध कराए जाते हैं

( भारत विरोधी गतिविधि )

  • पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI बांग्लादेश और नेपाल के गुप्त ठिकानों से पूर्वोत्तर 
  • भारत में,  भारत विरोधी अभियानों में संलग्न होने पर विवाद

( सरक्रिक की सीमा रेखा विवाद  )

  • गुजरात राज्य में  कच्छ के रन में सरक्रिक सीमारेखा को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद है

( सियाचिन ग्लेशियर विवाद )

  • भारत और पाकिस्तान के बीच सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण तथा हथियारों की होड़ को लेकर भी तनातनी रहती है

भारत- पाकिस्तान के बीच कितने युद्ध हुए हैं और कब हुए है ?

  • भारत-पाकिस्तान के बीच आज तक 4 युद्ध हुए हैं
  • पहला युद्ध – 1947 – 48  [ कश्मीर मुद्दा ]
  • दूसरा युद्ध – 1965 [ पाकिस्तानी आक्रमण ]
  • तीसरा युद्ध -1971 [ बांग्लादेश संकट ]
  • चौथा युद्ध – 1999  [ कारगिल युद्ध  ]

भारत- पाकिस्तान ने अपना परमाणु परीक्षण कब किया था ?

  • 1990 के दशक में दोनों देशों ने परमाणु परीक्षण किया था
  • भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया 
  • और पाकिस्तान ने कुछ दिनों के अंदर चगाई की पहाड़ियों पर परमाणु परीक्षण किया

सिंधु नदी जल समझौता कब और किसकी सहायता से हुआ था ?

  • भारत पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल समझौता 1960 में हुआ था
  • यह समझौता विश्व बैंक की सहायता से हुआ था
  • इस समझोते पर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान  ने हस्ताक्षर किए थे     

भारत-पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौता कब हुआ था ?

  • 1966 में 

भारत-पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता कब हुआ था ?

  • 1972 में 

श्रीलंका के जातीय संघर्ष के बारे में बताइए ?

  • श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय और अल्पसंख्यक तमिल समुदाय में जातीय संघर्ष है
  • श्रीलंका के बहुसंख्यक समुदाय सिंहली लोग भारत से आकर बसे तमिल लोगों के खिलाफ आवाज उठाते है 
  • सिंहली राष्ट्रवादियों का मानना है कि श्रीलंका में तमिलों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जानी चाहिए 
  • तमिलों के प्रति उपेक्षा भरे बर्ताव से एक उग्र तमिल राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद हुई है 
  • 1983 के बाद से उग्र तमिल संगठन लिबरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम ( लिट्टे )
  • श्रीलंकाई सेना के साथ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है 
  • इसने तमिलों के लिए एक अलग देश की मांग की है

श्रीलंका में जातीय संघर्ष के बावजूद आथिक और अन्य क्षेत्रों में उन्नति हुई है ? स्पष्ट कीजिए ?

  • श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय और अल्पसंख्यक तमिल समुदाय में जातीय संघर्ष है , लेकिन इसके बावजूद वहां पर आर्थिक और अन्य क्षेत्रों में उन्नति हुई है
  • जनसंख्या की वृद्धि पर श्रीलंका ने सफलतापूर्वक नियंत्रण किया है
  • दक्षिण एशिया में अपनी अर्थव्यवस्था का सबसे पहले उदारीकरण श्रीलंका द्वारा किया गया
  • श्रीलंका का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा है 
  • संघर्षों के बावजूद श्रीलंका में लोकतांत्रिक राज व्यवस्था कायम है

भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग तथा संघर्ष के किन्हीं 3 मुद्दों को उजागर कीजिए ?

( सहमति )

  • आपदा प्रबंधन का मुद्दा 
  • पर्यावरण का मुद्दा 
  • लुक ईस्ट और एक्ट ईस्ट की नीति 
  • व्यापार का मुद्दा 

( असहमति )

  • गंगा ब्रह्मपुत्र नदी जल में हिस्सेदारी 
  • भारत में अवैध अप्रवास का मुद्दा
  • भारत विरोधी कट्टरपंथी इस्लामी जमात का समर्थन 
  • भारत को प्राकृतिक गैस निर्यात न करने का फैसला 

नेपाल में किस प्रकार लोकतंत्र बहाल हुआ था ?

( अथवा )

नेपाल में किस प्रकार राजतन्त्र से लोकतंत्र बहाल हुआ था ?

  • नेपाल अतीत में एक हिंदू राज्य था और आधुनिक काल में कई वर्षों तक संवैधानिक राजतंत्र रहा है 
  • राजनीतिक दलों और आम जनता द्वारा उत्तरदाई शासन की मांग के बावजूद राजा ने सेना की सहायता से शासन पर पूरा नियंत्रण स्थापित किया 
  • एक मजबूत लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के कारण 1990 में राजा ने लोकतांत्रिक संविधान की मांग स्वीकार कर ली 
  • लोकतांत्रिक सरकारों के समक्ष कई समस्याएं आई 
  • 1990 के दशक में देश के कई भागों में माओवादी अपना प्रभाव जमाने में सफल रहे 
  • राजा की सेना से माओवादी का खुला संघर्ष हुआ 
  • कुछ समय तक राजा की सेना, लोकतंत्र समर्थक और माओवादियों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष जारी रहा 
  • 2002 में राजा ने संसद को भंग करके सरकार को गिरा दिया इस तरह जो थोड़ा बहुत लोकतंत्र था 
  • वह भी समाप्त हो गया , फिर अप्रैल 2006 में देशव्यापी लोकतंत्र समर्थन प्रदर्शन हुए 
  • इसके परिणाम स्वरूप राजा ज्ञानेंद्र ने संसद को बहाल कर दिया 
  • यह प्रदर्शन सात दलों के गठबंधन, माओवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था
  • माओवादी समूह ने सशस्त्र संघर्ष की राह छोड़ दी है 
  • 2008 में नेपाल में राजतंत्र खत्म कर दिया गया 
  • और यह लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया 
  • 2015 में नेपाल ने नया संविधान अपनाया

भारत का किस देश से समझौता है जिसके तहत दोनो देशों के लोग एक दूसरे के देश बिना वीजा और पासपोर्ट के आ जा सकते हैं ?

  • नेपाल से 

मालदीव की राजनीतिक प्रणाली की विशेषताओं का वर्णन कीजिए ?

  • मालदीव 1968 तक सल्तनत हुआ करता था 
  • 1968 में यह एक गणतंत्र बना और यहां शासन की अध्यक्षात्मक प्रणाली को अपनाया गया 
  • 2005 के जून में मालदीव की संसद में बहुदलीय  प्रणाली को अपनाने के पक्ष में मतदान किया 
  • मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी का देश के राजनीतिक मामलों में प्रभुत्व है 
  • 2005 के चुनाव के बाद मालदीव में लोकतंत्र मजबूत हुआ है क्योंकि इस चुनाव में विपक्षी दलों को कानूनी मान्यता दे दी गई है

दक्षिण एशिया में लोकतंत्र का रिकॉर्ड मिला - जुला रहा है परंतु फिर भी जनसाधारण लोकतंत्र का समर्थक है इस कथन की व्याख्या कीजिए ?

  • “ दक्षिण एशिया में लोकतंत्र का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है परंतु फिर भी जनसाधारण लोकतंत्र का समर्थक है “   
  • यह कथन सत्य है 
  • दक्षिण एशिया के 5 देशों में एक सर्वे कराया गया 
  • इस सर्वे में  बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्री - लंका शामिल हुए 
  • इस सर्वे में लोकतंत्र को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ
  • मालदीव के साथ भारत के संबंध सौहार्दपूर्ण
  • तथा गर्मजोशी से भरे हैं। 1988 में श्रीलंका से
  • आए कुछ भाड़े के तमिल सैनिकों ने मालदीव
  • पर हमला किया। मालदीव ने जब आक्रमण
  • रोकने के लिए भारत से मदद माँगी तो भारतीय
  • वायुसेना और नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की।
  • भारत ने मालदीव के आर्थिक विकास, पर्यटन
  • और मत्स्य उद्योग में भी मदद की है।

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
277
dislike
28
love
90
funny
21
angry
26
sad
29
wow
92