Class 11th Political Science MCQ Chapter 1st ( संविधान क्यों और कैसे )

Class 11th Political Science MCQ Chapter 1st ( संविधान क्यों और कैसे )

1) भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ ?

A. 26 नवंबर 1949 को
B. 26 जनवरी 1950 को
C. 26 दिसंबर 1949 को
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- A

2) भारतीय संविधान कब लागू हुआ ?

A. 26 नवंबर 1949 को
B. 26 जनवरी 1950 को
C. 26 दिसंबर 1949 को
D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर- B

3) भारतीय संविधान को बनने में कितना समय लगा ?

A. 2 साल 11 महीने 24 दिन
B. 2 साल 8 महीने 24 दिन
C. 2 साल 11 महीने 18 दिन
D. 3 साल 17 महीने 24 दिन

उत्तर- C

4) भारतीय मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद थे ?

A. 390
B. 395
C.405
D. 450

उत्तर- B

5) भारतीय मूल संविधान में कितने भाग थे ?

A. 20
B. 22
C. 25
D. 27

उत्तर- B

6) भारतीय मूल संविधान में कुल कितने अनुसूचियां थी ?

A.6
B. 8
C. 12
D. 14

उत्तर- B

7) संविधान की कुंजी किसे कहा जाता है ?

A. संविधान की प्रस्तावना को
B. संविधान के अनुच्छेद को
C. संविधान के भाग को
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- A

8) हमे संविधान की आवश्यकता क्यों होती है ?

A. देश में शासन व्यवस्था चलाने के लिए
B. तालमेल बनाने के लिए
C. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
D. सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग रोकने के लिए
E. उपरोक्त सभी

उत्तर- E

9) भारतीय संविधान किसने बनाया था ?

A. भारत की जनता ने
B. संविधान सभा ने
C. अंग्रेजों ने
D. अधिकारियों ने

उत्तर- B

10) भारतीय संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किए ?

A. 250
B. 262
C. 284
D. 299

उत्तर- C

11) संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया ?

A. सच्चिदानंद सिन्हा
B. राजेंद्र प्रसाद
C. जवाहर लाल नेहरू
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- C

12) संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ?

A. 9 दिसंबर 1946
B. 11 दिसंबर 1946
C. 13 दिसंबर 1946
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- A

13) संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष किसे बनाया गया ?

A. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
B. डॉ सच्चिदानंद सिन्हा
C. डॉ राजेंद्र प्रसाद
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- B

14) संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष किसे बनाया गया ?

A. सच्चिदानंद सिन्हा
B. जवाहरलाल नेहरू
C. डॉ राजेंद्र प्रसाद
D. जे बी कृपलानी

उत्तर- C

15) उद्देश्य प्रस्ताव नेहरू जी कब लेकर आए ?

A. 9 दिसंबर 1946
B. 11 दिसंबर 1946
C. 13 दिसंबर 1946
D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर- C

16) संविधान सभा का बहिष्कार किसने किया ?

A. कांग्रेस ने
B. मुस्लिम लीग ने
C. कम्युनिस्ट पार्टी ने
D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर- B

17) भारतीय संविधान की विशेषता बताओ ?

A. दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान
B. ना अधिक लचीला ना ही अधिक कठोर
C. दुनिया का सफलतम संविधान
D. उपरोक्त सभी

उत्तर- D

18) भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार का प्रावधान कहां से लिया गया है ?

A. अमेरिका
B. सोवियत संघ
C. फ्रांस
D. जर्मनी

उत्तर- A

19) इनमें कौन सा संविधान का कार्य नहीं है ?

A. यह नागरिकों के अधिकार की गारंटी देता है
B. यह शासन की विभिन्न शाखाओं की शक्तियों के अलग-अलग क्षेत्र का रेखांकन करता है
C. यह सुनिश्चित करता है कि सत्ता में अच्छे लोग आए
D. यह कुछ साझे मूल्यों की अभिव्यक्ति करता है

उत्तर- C

20) निम्नलिखित में कौन सा कथन इस बात की एक बेहतर दलील है कि संविधान की प्रमाणिकता संसद से ज्यादा है ?

A. संसद के अस्तित्व में आने से कहीं पहले संविधान बनाया जा चुका था
B. संविधान के निर्माता संसद के सदस्यों से कहीं ज्यादा बड़े नेता थे
C. संविधान ही यह बताता है कि संसद कैसे बनाई जाए और इसमें कौन-कौन सी शक्तियां प्राप्त होंगी
D. संसद संविधान का संशोधन नहीं कर सकती

उत्तर- संविधान ही यह बताता है की संसद कैसे बनाई जाए और इसे कौन-कौन सी शक्तियां प्राप्त होनी चाहिए।

21) बताएं कि संविधान के बारे में निम्नलिखित कथन सही है या गलत?

A. सरकार के गठन और उसकी शक्तियों के बारे में संविधान एक लिखित दस्तावेज है 
B. संविधान सिर्फ लोकतांत्रिक देशों में होता है और उसकी जरूरत ऐसे ही देशों में होती है 
C. संविधान एक कानूनी दस्तावेज है और आदर्शों तथा मूल्यों से इसका कोई सरोकार नहीं है 
D. संविधान एक नागरिक को नई पहचान देता है

उत्तर A- गलत
B- गलत
C- गलत
D- सही

22) बताएं कि भारतीय संविधान के निर्माण के बारे में निम्नलिखित अनुमान सही है या नहीं अपने उत्तर का कारण बताएं ?

A- संविधान सभा में भारतीय जनता की नुमाइंदगी नहीं हुई इसका निर्वाचन सभी नागरिकों द्वारा नहीं हुआ था 
B- संविधान बनाने की प्रक्रिया में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया क्योंकि उस समय नेताओं के बीच संविधान की बुनियादी रूपरेखा के बारे में आम सहमति थी
C- संविधान में कोई मौलिकता नहीं है क्योंकि इसका अधिकांश हिस्सा दूसरे देशों से लिया गया है

उत्तर- अनुमान सही नहीं है
क्योंकि हमें मौलिक संविधान की आवश्यकता नहीं थी बल्कि ऐसे संविधान की आवश्यकता थी जो भारतीय समाज के आदर्शों एवं मूल्यों के अनुरूप हो

23- भारतीय संविधान के बारे में निम्नलिखित प्रत्येक निष्कर्ष की पुष्टि में दो उदाहरण दें ?

A- संविधान का निर्माण विश्वसनीय नेताओं द्वारा हुआ उनके लिए जनता के मन में आदर था 
B- संविधान ने शक्तियों का बंटवारा इस तरह किया कि इसमें उलटफेर मुश्किल है 
C- संविधान जनता की आशाओं और आकांक्षाओं का केंद्र है

उत्तर- 1) संविधान का निर्माण विश्व अन्य नेताओं द्वारा हुआ
2) उनके लिए जनता के मन में आदर था
3) संविधान ने शक्तियों का बंटवारा इस तरह किया कि उसमें उलटफेर मुश्किल हो

24) संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?

A. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर.
B. डॉ सच्चिदानंद सिन्हा
C. डॉ राजेंद्र प्रसाद
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- A

25) संविधान सभा का गठन की सिफारिश पर किया गया ?

A. कैबिनेट मिशन
B. देश की जनता
C. कांग्रेस के नेता
D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर- A

26) झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे ?

A. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर.
B. डॉ सच्चिदानंद सिन्हा
C. डॉ राजेंद्र प्रसाद
D. जे बी कृपलानी.

उत्तर- D

27) नीति निर्देशक सिद्धांत का प्रावधान कहां से लिया गया है ?

A. आयरलैंड.
B. जर्मनी
C. दक्षिण अफ्रीका
D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर- A

28) संविधान में संसोधन का प्रावधान कहां से लिया गया है ?

A. अमेरिका
B. कनाडा
C. क्यूबा
D. दक्षिण अफ्रीका.

उत्तर- D

29) स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत का प्रावधान कहां से लिया गया है ?

A. अमेरिका
B. कनाडा
C. फ्रांस .
D. दक्षिण अफ्रीका

उत्तर- C

30) कानून निर्माण की विधि और सरकार के संसदीय स्वरूप का प्रावधान कहां से लिया गया है ?

A. आयरलैंड
B. जर्मनी
C. दक्षिण अफ्रीका
D. ब्रिटेन

उत्तर- D

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
1267
dislike
185
love
475
funny
234
angry
126
sad
142
wow
429