जल- संसाधन ( भूगोल) Book -2 Chapter-6th Geography Class 12th ( Water Resources ) Notes in Hindi

जल- संसाधन ( भूगोल) Book -2 Chapter-6th Geography Class 12th ( Water Resources ) Notes in Hindi

इस अध्याय में हम जल संसाधनों के बारे में पढ़ने वाले हैं।
इसमें हम यह भी पढेगे भारत में जल की अधिक आवश्यकता क्यों है
इसमें हम जानेगे की भारतीय सरकार ने जल संरक्षण के लिए क्या क्या कार्यक्रम चलाये हैं

भौमजल का अधिक प्रयोग करने वाले राज्य
1-  पंजाब
2- हरियाणा
3- राजस्थान
4- तमिलनाडु

भारत में सिंचाई के लिए अधिक जल की मांग

कृषि में जल का उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई के लिए होता है देश के ज्यादातर भाग सूखाग्रस्त है 
देश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी के दोनों में सूखापन पाया जाता है इसलिए बिना सिंचाई के कृषि संभव नहीं है 
जिन क्षेत्रो में अच्छी वर्षा होती है जैसे पश्चिम बंगाल एवं बिहार अगर वहां मानसून के मौसम में वर्षा ना हो तो वहां सूखा उत्पन्न होता है 
सिंचाई के कारण ही बहुफसली करण हो पाता है 

अर्थ - जल संभर प्रबंधन का अर्थ होता है धरातलीय जल तथा भौम जल का अच्छे तरीके से संरक्षण तथा प्रबंधन 
उदाहरण - तालाब बनाना, कुएं बनाना, वर्षा टैंक बनाना

केंद्र व राज्य द्वारा चलाए गए कार्यक्रम

1- नीरू मीरू 
2- हरियाली
3- अलवारी पानी संसद 

जल संभर प्रबंधन

1- नीरू मीरू (आंध्र प्रदेश में चलाया)
2- हरियाली (यह केंद्र द्वारा चलाई गई जल संभर परियोजना है इसका उद्देश्य सभी को पीने का तथा सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना)
3- अलवारी पानी संसद (यह कार्यक्रम अलवर में चलाया गया तथा तालाब व बांधों का निर्माण किया गया) 

भारतीय राष्ट्रीय जल नीति 2002

1- पीने का पानी सभी को उपलब्ध कराना
2- भौमजल का कम उपयोग करना
3- घरातलीय तथा भौमजल दोनों की समय-समय पर जांच 
4- जल के लिए जागरूकता विकसित करनी चाहिए 
5- जल के सभी प्रयोगों में उसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें

जल के गुणों का ह्रास

1- जल की गुणवत्ता का अर्थ होता है जल की शुद्धता |
2- जल बाहरी पदार्थों जैसे : सूक्ष्म जीवों, रासायनिक पदार्थों, ओद्योगिक पदार्थों आदि से प्रदूषित होता है |
3- इस प्रकार के पदार्थ जल की गुणवत्ता में कमी लाते हैं जिसके कारण जल पीने योग्य नहीं रहता |
4- इन सब से जल प्रदूषण बढ़ता है।
5- देश में गंगा तथा यमुना दो अत्याधिक प्रदूषित नदियाँ हैं ।
6- दिल्ली और इटावा के बीच यमुना नदी देश की सबसे अधिक प्रदूषित नदी है।
7- अन्य प्रदूषित नदियाँ : साबरमती (अहमदाबाद), गोमती (लखनऊ), गंगा (कानपूर, वाराणसी )

VIDEO WATCH

ASK ANY QUESTION CLICK HERE

What's Your Reaction?

like
179
dislike
19
love
65
funny
12
angry
18
sad
19
wow
62