Class 12th Political science chapter 9th ( Term-2 & Book 2 ) भारतीय राजनीति: प्रवृतियां और विकास- Important questions

Class 12th Political science chapter 9th ( Term-2 & Book 2 ) भारतीय राजनीति: प्रवृतियां और विकास- Important questions

नई आर्थिक नीति कब लागू की गई ?

  • 1991 में 

पिछड़ा वर्ग किसे कहा जाता है ?

  • ऐसा समुदाय जो शिक्षा के क्षेत्र में तथा सामाजिक रूप से पिछड़ा हो

बहुजन समाज पार्टी की स्थापना में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी ?

  • कांशीराम ने

भारतीय राजनीति में कब गठबंधन सरकारों का युग ( केंद्र में ) प्रारंभ हुआ ?

  • 1989 के बाद से

कांग्रेस में कब गठबंधन राजनीति की हकीकत को समझकर केंद्रीय स्तर पर गठबंधन कर सरकार बनाई ?

  • 2004 में

समान नागरिक संहिता से क्या अभिप्राय है ?

  • देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून पद्धति को समान नागरिक संहिता कहा जाता है

गठबंधन सरकार से क्या अभिप्राय है ?

  • जब एक से अधिक राजनीतिक दल मिलकर सरकार बनाएं 
  • तो इसे गठबंधन सरकार कहा जाता है

मंडल आयोग की दो मुख्य सिफारिश कौन सी थी ?

  • अन्य पिछड़ा वर्ग ( OBC ) को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण भूमि सुधार कानूनों को अमली जामा पहनाना

राष्ट्रीय मोर्चा में मुख्य घटक दल कौन सा था इस गठबंधन का मुख्य चुनावी मुद्दा क्या था ?

  • जनता दल  तथा बोफोर्स मुद्दा 

शाहबानो प्रकरण क्या था ?

  • शाहबानो एक मुस्लिम महिला थी जिसके पति ने उसे तलाक दे दिया था 
  • ऐसे में शाहबानो ने गुजारा भत्ता हासिल करने हेतु अदालत में अर्जी डाली 
  • सर्वोच्च न्यायालय ने उसके हक में फैसला दिया 
  • सरकार ने एक अधिनियम द्वारा इस फैसले को निरस्त कर दिया

भाजपा को 1986 में किन दो मुख्य घटनाओं के कारण उभरने का मौका मिला ?

  1. शाहबानो केस
  2. अयोध्या मुद्दा

बामसेफ का शब्द विस्तार एवं स्थापना वर्ष लिखिए ?

  1. बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी क्लासेज एप्लाइज फेडरेशन
  2. स्थापना वर्ष - 1978 में

तीन तलाक पर वर्तमान में मोदी सरकार द्वारा लिया गया विधेयक समान नागरिक संहिता की ओर कदम है स्पष्ट करें ?

  1. भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया गया है 
  2. तीन तलाक की समाप्ति करके 
  3. मुस्लिम महिलाओं को सरकार ने समानता दिलाने की दिशा में कदम उठाया है

केंद्रीय स्तर पर गठबंधन का युग कब आरंभ हुआ था ?

  • 1989 के आम चुनाव में किसी भी राजनीतिक पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ 
  • ऐसी स्थिति में भारतीय राजनीति में केंद्रीय स्तर पर गठबंधन के युग की शुरुआत हुई 
  • इस बदलाव ने राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को बढ़ा दिया था

1980 के दशक के आखिर के वर्षों में भारत में आए 5 प्रमुख बदलाव के बारे में बताइए ?

  • कांग्रेस प्रणाली की समाप्ति भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली भूमिका मंडल मुद्दे का उदय
  • नई आर्थिक नीति
  • बाबरी मस्जिद अयोध्या विवाद  गठबंधन की राजनीति का उदय शाहबानो प्रकरण

राजीव गांधी की हत्या कब और किसने की ?

राजीव गांधी की हत्या सन 1991 में उनके चुनाव अभियान के दौरान हुई  राजीव गांधी तमिलनाडु चुनाव अभियान के लिए गए थे वहीं लिट्टे समर्थक श्रीलंकाई तमिलों ने उनकी हत्या करदी थी

मंडल मुद्दा क्या था ?

  • मंडल आयोग का गठन 1978 में जनता पार्टी कि सरकार द्वारा किया गया
  • इसके अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल थे 1980 में इस आयोग ने अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की 1990 में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण संबंधी सिफारिश वी.पी सिंह सरकार द्वारा लागू की गई सरकार के इस फैसले से उत्तर भारत के कई शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए

1989 में राष्ट्रीय मोर्चे की सरकार को किन दो परस्पर विरोधी राजनीतिक समूह ने समर्थन दिया ?

  • दो परस्पर विरोधी समूह भाजपा और वाम मोर्चे ने 
  • राष्ट्रीय मोर्चे की सरकार को समर्थन दिया 
  • क्योंकि दोनों ही कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखना चाहते थे

अयोध्या विवाद क्या है  ?

  • अयोध्या विवाद का संबंध अयोध्या स्थित एक विवादित ढांचे बाबरी मस्जिद से हैं 
  • हिंदू समुदाय इस स्थान को पवित्र मानते हैं क्योंकि उनके अनुसार यहां श्री राम का जन्म हुआ था 
  • जबकि 16 वी शताब्दी में मीर बाकी ने यहां बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाया था 
  • इस विवाद ने अदालती मुकदमे का रूप धारण कर लिया 
  • भाजपा ने इसे चुनावी तथा राजनीतिक मुद्दा बनाया 
  • इसका समाधान अब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद हो गया है

दिसंबर 1992 की अयोध्या घटना के क्या प्रभाव हुए ?

  • बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद भाजपा सरकार को बर्खास्त कर दिया गया 
  • देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा हुआ 
  • केंद्र सरकार द्वारा जांच आयोग की नियुक्ति की गई 
  • ज्यादातर राजनीतिक दलों द्वारा घटना की निंदा की गई

गठबंधन राजनीति के दो सकारात्मक तथा दो नकारात्मक प्रभाव बताइए ?

( सकारात्मक )

  • क्षेत्रीय संतुलन में सहायक 
  • विभिन्न दलों को प्रतिनिधित्व 
  • छोटे और क्षेत्रीय दलों का महत्व बढ़ना

( नकारात्मक )

  • राजनीतिक अस्थिरता 
  • नीतियों की दृंढता में कमी

1989 से 2004 के चुनाव तक लोकसभा में किस पार्टी के स्थान बढ़ते रहे ?

  • BJP

भारत में गठबंधन सरकार के उदय का वर्णन कीजिए ?

( अथवा )

1989 से 2004 तक भारत में 9 गठबंधन सरकारें बनी इसमें से किन्हीं दो गठबंधन सरकारों के उत्थान तथा पतन का विश्लेषण कीजिए ? 

( अथवा )

भारत में गठबंधन की राजनीति का एक लंबा दौर कब और क्यों प्रारंभ हुआ ?

  • भारत में केंद्रीय स्तर पर गठबंधन का दौर 1989 के चुनाव के बाद दिखा 
  • क्योंकि इस चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था 
  • इसके बाद एक के बाद एक गठबंधन सरकार बनती गई देश में सबसे पहली बार गठबंधन की सरकार 1977 में बनी थी 
  • जिसमें जनता पार्टी ने कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की और मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने 
  • लेकिन आपसी तालमेल ना होने के कारण यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई

 

( दो सरकारों का पतन और उत्थान )

  • भारतीय राजनीति में यह वह समय था जब क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर ही सभी सरकारें बनी
  • 1989 में राष्ट्रीय मोर्चे 
  • 1996 और 1997 में संयुक्त मोर्चा
  • 1998 और 1999 में राजग ( NDA )
  • 2004 में सप्रंग ( UPA )

( किन मुद्दों पर भारतीय राजनीतिक दलों में लगभग सहमति है ? )

  • नई आर्थिक नीति पर सहमति पिछड़ी जातियों के राजनीतिक और सामाजिक दावों की स्वीकृति 
  • क्षेत्रीय दलों की भूमिका एवं साझेदारी को स्वीकृति 
  • विचारधारा की जगह कार्य सिद्धि पर जोर

2014 के चुनाव में भाजपा की जीत से गठबंधन सरकारों का अंत हो गया इस कथन के पक्ष और विपक्ष में तीन तर्क दीजिए ?

( पक्ष में )

  • 1984 के बाद ( 30 साल बाद ) पहली बार केंद्र में किसी दल को बहुमत प्राप्त हुआ
  • कांग्रेस का सफाया हो गया ज्यादातर  क्षेत्रीय दल भी कमजोर होते दिखे 

( विपक्ष में )

  • पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेने के बाद भी भाजपा का एन.डी.ए को साथ लेकर चलना 
  • तीन क्षेत्रीय दलों - तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल, अन्नाद्रमुक का अपने- अपने राज्यों में पूर्ण वर्चस्व कायम

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
144
dislike
14
love
44
funny
12
angry
16
sad
20
wow
44