मानव विकास ( भूगोल) Book -2 Chapter- 3rd Geography Class 12th ( Human development ) Notes in Hindi

मानव विकास ( भूगोल) Book -2 Chapter- 3rd  Geography Class 12th ( Human development  ) Notes in Hindi

इस अध्याय में हम मानव विकास के बारे में पढ़ने वाले हैं
इसमें हम यह भी पढेगे भारत के किस राज्य का मानव विकास सूचकांक सर्वाधिक है
इसमें हम जानेगे की भारत का मानव विकास सूचकांक में क्या स्थान है |

Facts

भारत का सर्वाधिक साक्षरता दर वाला राज्य : केरल
भारत का सबसे कम स्त्री साक्षरता दर वाला राज्य : बिहार
भारत का मानव विकास सूचकांक में सर्वोच्च राज्य : केरल
भारत का मानव विकास सूचकांक में सबसे निम्न राज्य : बिहार
मानव विकास सूचकांक में भारत का 131वां स्थान है (वर्तमान )

( मानव विकास ) मनुष्य के जीवन में गुणात्मक सुधार होना एवं विकल्पों में वृद्धि होना |

[ उत्तरी भारत ] के अधिकाँश राज्यों में मानव विकास का स्तर निम्न :

( गरीबी ) पंजाब एवं हरियाणा को छोड़कर अन्य राज्यों जैसे उत्तरप्रदेश, बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, और असम
में गरीबी के कारण मानव विकास नहीं हो पाया है | इन राज्यों में प्रति व्यक्ति आय भी कम है (लगभग 2000 रूपए प्रतिव्यक्ति )
( निम्न साक्षरता ) भारत में कुल साक्षरता दर की अपेक्षा इन राज्यों में साक्षरता दर काफी कम है, साक्षरता ही
मानव विकास को दर्शाती है इसलिए इन राज्यों में मानव विकास कम है |
( निम्न स्वास्थ्य सेवाएं ) जिन राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं निम्न स्तर की होती है, वहां का मानव विकास स्तर
भी निम्न ही होता है क्योकि मानव तभी अपना विकास कर सकता है जब वह पूर्णतः स्वस्थ हो |

आधुनिक विकास के दुष्परिणाम :

1- आधुनिक विकास के कारण सामाजिक अन्याय काफी बढ़ गया है, समाज का एक वर्ग अत्याधिक सुख
सुविधाओं का भोग कर रहा है जबकि दुसरे को मूलभूत सुविधायें भी नहीं मिल पा रही हैं |
2- आधुनिक विकास से प्रादेशिक असंतुलन देखने को मिलता है, कुछ राज्य विकास की दौड़ में काफी
आगें हैं जैसे केरल, पंजाब, तमिलनाडु आदि वहीं बिहार, उड़ीसा, झारखण्ड जैसे राज्य काफी पीछे हैं
3- आधुनिक विकास ने पर्यावरण को बहुत प्रदूषित किया है।

मानव विकास क्यों आवश्यक है

1- लोगों के विकल्पों को बढ़ाना और जनकल्याण के स्तर को ऊँचा उठाना ही मानव विकास है |
2- जनकल्याण से तात्पर्य दीर्घ स्वस्थ जीवन, शिक्षा और रहन सहन के उच्च उच्च स्तर से है |
3- समाज के विकास के लिए
4- अशांति को कम करने के लिए
5- संसाधनों के कुशल उपयोग के लिए 
6- नयी प्रद्योगिकी विकसित करने के लिए

VIDEO WATCH

ASK ANY PROBLEM CLICK HERE

What's Your Reaction?

like
69
dislike
2
love
24
funny
5
angry
12
sad
9
wow
13