Class 12th Geography chapter 7th ( तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप ) Term- 2 Important questions

Class 12th Geography chapter 7th ( तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप ) Term- 2 Important questions

1] तृतीयक क्रियाकलाप से क्या अभिप्राय है ?

  • तृतीयक क्रियाकलाप सेवा सेक्टर से संबंधित है, तृतीय क्रियाकलापों का निष्पादन कुशल श्रमिक व्यवसायिक दृष्टि से प्रशिक्षित विशेषज्ञ और परामर्शदाताओं द्वारा होता है, तृतीयक क्रियाकलाप में उत्पादन और विनिमय दोनो शामिल होता है

( उत्पादन )- उत्पादन में सेवाओं की उपलब्धता होती है जिसका उपभोग किया जाता है

( विनिमय )- विनिमय के अंतर्गत व्यापार, संचार, परिवहन आदि सम्मिलित होते हैं  इसलिए तृतीय क्रियाकलापों में मूर्त वस्तुओं के उत्पादन के बजाय सेवाओं का व्यवसायिक उत्पादन सम्मिलित होता है

2] तृतीयक क्रियाकलाप के प्रकार बताइए ?

  1. व्यापार और वाणिज्य
  2. परिवहन
  3. संचार
  4. सेवाएं

3] व्यापार और वाणिज्य किस प्रकार सेवाओं को जन्म देते हैं ? संक्षेप में विवरण दीजिए ?

  • व्यापार के अंतर्गत वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है 
  • फुटकर और थोक व्यापार की सभी सेवाओं का उद्देश्य लाभ कमाना होता है 
  • यह सारा काम कस्बों और नगरों में होता है जिन्हें व्यापारिक केंद्र कहा जाता है

( विपणन केंद्र ( मंडी )

1- ग्रामीण विपणन केंद्र

2- नगरीय विपणन केंद्र

4] व्यापार भी दो प्रकार से किया जाता है

1- थोक व्यापार और फुटकर व्यापार

थोक व्यापार - थोक बाजार का गठन कई बिचौलिए सौदागरों द्वारा होता है, यह बिचौलिए बड़े विनिर्माता से सीधी खरीद करते हैं और फिर बहुसंख्यक फुटकर व्यापारियों को बेचते है, यह थोक विक्रेता फुटकर भंडारों को उधार देते हैं , यहां तक कि फुटकर विक्रेता अधिकतर थोक विक्रेता की पूंजी पर ही अपने कार्य का संचालन करते हैं

2- फुटकर व्यापार

फुटकर व्यापारी सीधा उपभोक्ताओं को वस्तु विक्रय करते हैं

फेरी, रेहड़ी, ट्रक, द्वार से द्वार, डाक आदेश इत्यादि

5] ग्रामीण विपणन केंद्र और नगरीय विपणन केंद्र की विशेषता बताइए ?

( अथवा )

विश्व के ग्रामीण और नगरीय वितरण केंद्रों के लक्षणों की तुलना तीन बिंदुओं में कीजिए ?

ग्रामीण विपणन केंद्र 

  1. ग्रामीण विपणन निकटवर्ती बस्तियों का पोषण करते हैं 
  2. यह केंद्र स्थानीय संग्रहण और वितरण केंद्र की सेवाएं प्रदान करते हैं
  3. यहां व्यक्तिगत और व्यवसायिक सेवाएं सुविकसित नहीं होती है 
  4. यहां ग्रामीण लोगों की अधिक मांग वाली वस्तु और सेवा उपलब्ध होती है 

नगरीय  विपणन केंद्र 

  • यह केंद्र विशेष नगरीय सेवाएं प्रदान करते हैं, यह केंद्र स्थानीय सेवाओं के साथ- साथ विशिष्ट वस्तुएं एवं सेवाएं प्रदान करते हैं , यह केंद्र भी निर्मित वस्तुएं प्रदान करते हैं यह केंद्र व्यवसायिक सेवाएं जैसे अध्यापक, वकील, परामर्शदाता एवं चिकित्सक की सेवाएं भी प्रदान करते हैं 

6] परिवहन क्या है ? इसकी विशेषता बताइए ?

  • परिवहन एक ऐसी सेवा या सुविधा है जिससे व्यक्तियों, वस्तुओं तथा संपत्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है परिवहन एक सेवा के रूप में लोगों को रोजगार प्रदान करता हैं 
  • ड्राइवर, कंडक्टर,  सामान लादने, उतारने वाले,  टिकट संग्राहक आदि 
  • इस तरह सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं में भारी संख्या में लोग लगे हैं 
  • परिवहन के कारण पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है 
  • परिवहन की सुविधा के कारण औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आई है

7] पर्यटन सेवा से क्या तात्पर्य है ? पर्यटन को प्रभावित करने वाले चार प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए ?

( अथवा )

तृतीयक क्रियाकलापों में पर्यटन की भूमिका स्पष्ट करते हुए पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट करें ?

  • पर्यटन एक यात्रा है  जो व्यापार की बजाय,  प्रमोद के उद्देश्य से अधिक की जाती हैं, पर्यटन में लोग अपने निवास स्थानों एवं कार्यस्थल से अस्थाई तौर पर थोड़े समय के लिए 
  • अन्य स्थानों पर जाकर मनोरंजन करते हैं, पर्यटन विश्व के प्रमुख तृतीयक क्रियाकलाप में महत्वपूर्ण है इसके अंतर्गत पर्यटकों के आवास भोजन, परिवहन, मनोरंजन तथा खरीदारी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय व्यक्तियों को नियुक्त किया जाता है 
  • जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं 

पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारक 

मांग 

  • पिछले कुछ वर्षों में जीवन स्तर में सुधार तथा बढे हुए फुर्सत के समय के कारण पर्यटन की मांग काफी बढ गई है 
  • अब लोग विश्राम के लिए अवकाश पर अधिक जाते हैं 

परिवहन

  • रिवहन सुविधाओं में सुधार के साथ पर्यटन क्षेत्रों का आरंभ हुआ बेहतर सड़क प्रणालियों  में कार द्वारा यात्रा आसान हो पाई है 
  • हाल के वर्षों में वायु परिवहन का विस्तार होने के कारण भी पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई हैं

पर्यटन को आकर्षित करने वाले कारक 

जलवायु 

  • ठंडे प्रदेशों के अधिकांश लोग ऊष्ण और धूपदार मौसम की अपेक्षा करते हैं 
  • दक्षिणी यूरोप और भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में पर्यटन के महत्व का यह एक मुख्य कारण है

भू – दृश्य 

  • कई लोग आकर्षित करने वाले भू - दृश्य को देखने के लिए पर्यटन करते हैं 
  • यह लोग पर्वत , झीलें, दर्शनीय समुद्री तट आदि स्थानों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है 

इतिहास एवं कला 

  • किसी क्षेत्र के इतिहास और कला में संभावित आकर्षण होता है लोग प्राचीन और सुंदर नगरों , पुरातत्व के स्थानों पर जाते हैं 
  • पुराने किलों, मंदिरों, महलों और गिरजाघरो को देखने का आनंद उठाते हैं

संस्कृति और अर्थव्यवस्था 

  • मानव जातीय और स्थानीय रीतियों को पसंद करने वालों को पर्यटन लुभाता है 
  • यदि कोई प्रदेश पर्यटकों  की जरूरतों को सस्ते दाम में पूरा करता है 
  • तो वह अत्यंत लोकप्रिय हो जाता है घरों में रुकना एक लाभदायक व्यापार बनकर उभरा है 
  • जैसा कि गोवा में हेरिटेज होम्स तथा कर्नाटक में मेडिकेरे और कुर्ग

8] चिकित्सा पर्यटन क्या है ? विकासशील देशों में तेजी से उभरने के क्या कारण हैं ?

  1. जब चिकित्सा उपचार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से संबद्ध कर दिया जाता है तो इसे चिकित्सा पर्यटन कहा जाता है
  2. भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन में अग्रणी देश बनकर उभरा है यहां विभिन्न देशों के लोग चिकित्सा के लिए आते हैं
  3. भारत ,थाईलैंड ,मलेशिया एवं सिंगापुर जैसे विकासशील देश चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे हैं 
  4. इसका प्रमुख कारण इन देशों में विकसित देशों की अपेक्षा सस्ती चिकित्सा सुविधा होना है 

9] अंकीय विभाजन क्या है ? किसी देश में अंकीय विभाजन किस प्रकार परिलक्षित होता है ?

  1. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरी दुनिया में और असमान रूप से वितरित हैं 
  2. विकसित देश इस दिशा में आगे बढ़ गए हैं जबकि विकासशील देश पिछड़ गए इसी को अंकीय विभाजन कहते हैं

देशों के भीतर अंकीय विभाजन 

  1. देशों के भीतर भी अंकीय विभाजन दिखाई देता है 
  2. उदाहरण के लिए भारत और रूस के अलग-अलग भागों में इस प्रौद्योगिकी के विकास में काफी अंतर पाया जाता है 
  3. देश के बड़े - बड़े नगरों , महानगरों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं 
  4. जबकि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं

10] चतुर्थक सेवा से क्या अभिप्राय है ?

( अथवा )

चतुर्थक सेवाओ को ज्ञानोन्मुख सेक्टर क्यों कहा जाता है ?

  • चतुर्थक सेवाओं के अंतर्गत कर्मचारियों के विशिष्ट ज्ञान का उपयोग किया जाता है 
  • दूसरे शब्दों में इसे ज्ञानोन्मुख सेक्टर भी कहा जाता है 
  • प्राथमिक और द्वितीयक सेक्टरों से बड़ी संख्या में चतुर्थक सेक्टर की तरफ सेवाओं का प्रतिस्थापन हुआ है, सेवाओं में वृद्धि अर्थव्यवस्था के विकसित होने का प्रतीक है 
  • एक ही प्रकार का काम तृतीयक या चतुर्थक दोनों हो सकता है 
  • जैसे - अध्यापक तृतीयक श्रेणी में है किंतु यदि कोई अध्यापक नवीन शिक्षण पद्धति के काम में संलग्न होकर किसी प्रकार का आविष्कार करता है तो वह चतुर्थक में शामिल हो जाता है

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
63
dislike
4
love
20
funny
5
angry
6
sad
10
wow
14