Class 12th Geography chapter 10 ( परिवहन एवं संचार ) Term- 2 & Book 2nd Important questions

Class 12th Geography chapter 10 ( परिवहन एवं संचार ) Term- 2 & Book 2nd Important questions

 1- परिवहन से क्या अभिप्राय है ? परिवहन के तीन प्रमुख प्रकारों के नाम बताइए ?

  • परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की सेवा या सुविधा को कहते हैं 
  • जिसमें मनुष्य, पशु तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों  का प्रयोग किया जाता है

2- पाइपलाइन परिवहन के लाभ तथा हानियां बताइए ?

( लाभ )

  • तरल एवं गैसीय पदार्थों का परिवहन आसानी से हो जाता है पाइपलाइन किसी भी प्रकार की जलवायु में धरातल पर या जमीन के नीचे भी आसानी से बिछाई जा सकती है इससे समय की बचत होती है लंबे समय तक उपयोग करने पर सस्ती पड़ती है

( हानियां )

  • पाइपलाइन की क्षमता नहीं बढ़ाई जा सकती भूमिगत होने के कारण मरम्मत और श्रम का अधिक उपयोग होता है सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं मानी जाती रिसाव होने पर पता लगाना कठिन कार्य होता है 

3- भारत में वायु परिवहन के क्षेत्र में एयर इंडिया तथा इंडियन के योगदान की विवेचना करें ?

  • भारत में वायु परिवहन की शुरुवात 1911 में हुई थी जब इलाहाबाद से नैनी तक 10 km तक की दूरी के लिए वायु डाक प्रचालन संपन्न किया गया था वायु परिवहन का वास्तविक विकास देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हुआ भारत में वायु परिवहन के प्रबंधन की जिम्मेदारी एयर इंडिया की थी अब अनेक निजी कंपनियों ने भी यात्री सेवाएं देना प्रारंभ कर दिया है
  • एयर इंडिया यात्रियों तथा नौभार यातायात दोनों के लिए अंतरराष्ट्रीय वायु सेवाएं उपलब्ध कराता है 
  • यह अपनी सेवाओं द्वारा विश्व के सभी महाद्वीपों को जोड़ता है 
  • 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण करके दो निगम एयर इंडिया लिमिटेड तथा इंडियन एयरलाइंस का गठन किया गया 
  • अब इंडियन एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय हो गया है

4- भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं ? इनके विकास को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें ?

  • भारत में परिवहन के विभिन्न प्रकार के साधन उपलब्ध है -
  • ( सड़क परिवहन )
  • भारत में सड़कों का विस्तृत जाल है 
  • सड़क परिवहन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सभी जगह को जोड़ता है 
  • छोटी दूरी की यात्रा के लिए सड़क परिवहन अपेक्षाकृत अनुकूल है

( रेल परिवहन )

  • भारतीय रेल सेवा एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी परिवहन सेवा है यह यात्रा तथा माल परिवहन के लिए सबसे उचित साधन है भारतीय रेलवे एक सुलभ और सस्ती परिवहन सेवा प्रदान करती है

( जल परिवहन )

  • जल परिवहन सबसे सस्ता यातायात का साधन है इसके द्वारा यात्रियों तथा वस्तुओं का परिवहन आसानी से किया जा सकता है यह ईंधन दक्ष तथा पारिस्थितिकी अनुकूल परिवहन प्रणाली है

( वायु  परिवहन )

  • वायु परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए सबसे तीव्रतम  साधन है 
  • परंतु यह एक महंगा यातायात का साधन है 
  • इसने यात्रा समय को घटाकर दूरियों को कम कर दिया है 
  • भारत जैसे विस्तृत देश के लिए बहुत ही आवश्यक है क्योंकि यहां दूरियां बहुत लंबी है

5- परिवहन  के विकास को प्रभावित करने वाले कारक -

  • स्थानिक परिवेश, भूमि , प्रोद्योगिकी, स्थान, भौगोलिक और जलवायु, परिवहन के साधन में लगने वाला खर्च, सरकार की नीति, प्रतिस्पर्धा  इत्यादि

6- भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका का वर्णन करें ?

  • सड़कें किसी देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है यात्रियों और वस्तुओं के परिवहन को सड़कें आसान बनाती है सड़कें उत्पादन स्थल से बाजार तक वस्तुओं को पहुंचाने में सहायक होती है सड़कों को बनाना और उसका रख - रखाव करना भी सस्ता होता है अच्छी सड़को से किसी देश के विकास का पता चलता है अक्सर यह देखा गया है की विकसित देशों और विकशील देशों की सड़क परिवहन सुविधा में काफी अंतर होता है

7- भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण कब हुआ ? वर्णन कीजिए ?

  • भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण 1998 में हुआ था यह रेलमार्ग महाराष्ट्र के रोहा को कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता है इसकी लंबाई 760 KM है यह रेलमार्ग 146 नदियों और धाराओं तथा 2000 पुलों एवम् 91 सुरंगों को पर करता है इसे इंजीनियरिंग का एक अनूठा चमत्कार माना जाता है इस मार्ग पर एशिया की सबसे अब 6.5 KM की सुरंग भी है इस उद्यम में महाराष्ट्र कर्नाटक और गोवा राज्य भागीदार हैं

8- भारतीय रेल की प्रमुख समस्याएं क्या है ?

  • रेल मार्ग उच्च स्तरीय नहीं है रेल मार्ग में दुर्घटनाएं काफी होती है बहुत सारे यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं भारत में रेल तंत्र पर्याप्त नहीं है सिगनल प्रणाली उच्च स्तरीय नहीं है

9- सीमा सड़क संगठन की स्थापना कब और क्यों हुई ?

  • सीमा सड़क संगठन की स्थापना मई 1960 में हुई थी 
  • इसकी स्थापना का उद्देश्य देश के उत्तरी व उत्तर पूर्वी सीमा से सटी सड़कों के सुधार के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने तथा रक्षा तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य है 
  • इसने अति ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में चंडीगढ़ को मनाली (HP ) तथा लेह ( लद्दाख ) से जोड़ने वाली सड़क बनाई

10- भारत में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़क परिवहन अधिक उपयोगी क्यों माना जाता है ?

  • सड़के अपेक्षाकृत अधिक उबड़ - खाबड़ और भलवा भूमि पर बनाई जा सकती हैं 
  • सड़के द्वार से द्वार तक सेवा प्रदान करते हैं 
  • सड़क परिवहन अन्य परिवहन के साधनों की पूरक है 
  • शीघ्र खराब होने वाले सामान जल्दी से ढोए जा सकते हैं 
  • थोड़ी दूरी की यात्रा के लिए अधिक सुविधाजनक है 
  • सड़कों का निर्माण और रखरखाव आसान है और इसकी लागत भी कम है

11- वैयक्तिक संचार तंत्र में इंटरनेट सर्वाधिक प्रभावी संचार प्रणाली है ? स्पष्ट कीजिए ?

  • सभी व्यक्तिक संचार तंत्रों में इंटरनेट सबसे प्रभावी और आधुनिक संचार प्रणाली है इसकी प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं --
  • इंटरनेट विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी आंकड़े सहित उपलब्ध कराता है 
  • नगरों में इसका बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है 
  • यह उपयोगकर्ताओं को ईमेल के माध्यम से कम लागत में सूचनाओं की अभिगम्यता प्रदान करता है 
  • ई-कॉमर्स तथा इलेक्ट्रिक लेनदेन के लिए अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा सकता है 
  • ईमेल के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है

12- भारतीय रेल नेटवर्क माल ढुलाई एवम यात्रियों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है और साथ ही भारत के आर्थिक विकास में योगदान देता है भारतीय रेलवे के अब तक के सुधारों को देखते हुए उपयोग कथन को सत्यापित करें ? 

  • भारतीय रेल बड़े पैमाने पर यात्रियों की आवाजाही और माल ढुलाई की सुविधा प्रदान करता है यह लंबी दूरी के लिए यात्रा का एक सस्ता साधन है भारत के आर्थिक विकास में रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है भारतीय रेल बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार प्रदान करती है भारतीय रेल अब वाष्पचलित इंजनों के स्थान पर विद्युत इंजन का प्रयोग करने लगी है रेल की गति बढ़ने के साथ-साथ इनकी ढुलाई क्षमता भी बढ़ाई गई है रेल मार्गों का विस्तार अन्य राज्यों में भी किया गया है 
  1. कोंकण रेलवे का निर्माण किया गया जो भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि है 
  2. रेलवे आरक्षण को कंप्यूटराइज किया गया 
  3. रेलवे स्टेशन व रेलगाड़ियों में सुविधाओं को उन्नत किया गया है
  4. भारत के राष्ट्रीय महामार्गों की विशेषताओं का वर्णन कीजिए ? 
  5. राष्ट्रीय महामार्ग ( NH ) वो सड़कें हैं जो केंद्र सरकार के द्वारा बनवाई जाती है 
  6. इन्हे राष्ट्रीय महामार्ग कहा जाता है इनका उपयोग अंतराज्यीय परिवहन तथा सामरिक क्षेत्रों तक रक्षा सामग्री एवम सेना के आवागमन के लिए होता है यह महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्वपूर्ण पत्तनों तथा रेलवे जंक्शन को भी जोड़ते हैं इनकी लंबाई 2016 तक बढ़कर 1,01,011 KM हो गई है
  7. भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण का प्रचालन 1995 में हुआ 
  8. इसे राष्ट्रीय महामार्ग के विकास, रखरखाव तथा परिचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है

13- भारत में जल परिवहन के महत्व का विश्लेषण करे तथा इसकी लोकप्रियता कम होने के कारण बताइए ?

( अथवा )

भारत में जलमार्ग परिवहन की एक महत्वपूर्ण विधा है ? जल परिवहन के महत्व को स्पष्ट करें ?

  • यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है 
  • भारी एवं स्थूल सामग्री के परिवहन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है 
  • इसमें मार्ग बनाने की आवश्यकता नहीं होती 
  • भारत तीन ओर से जल से घिरा है तथा लंबी तट रेखा का भी लाभ मिलता है 
  • यह ईंधन दक्ष तथा पारिस्थिति तंत्र के अनुकूल परिवहन प्रणाली है 
  • जलमार्ग देश के परिवहन में लगभग 1% का योगदान देता है 
  • इसके अंतर्गत नदियां, नहरे व सक्रिय खाड़ी आदि आती हैं

जल परिवहन की लोकप्रियता कम होने के प्रमुख कारण 

  1. रेल परिवहन के साथ प्रतिस्पर्धा 
  2. जल निकायों का खराब रखरखाव

भारत देश की आर्थिक प्रगति में रेलवे का गहन योगदान है l स्पष्ट कीजिए ? 

  • भारतीय रेल जाल विश्व के सर्वाधिक लंबी रेल जालों  में से एक है देश के आर्थिक विकास में इसका अत्यधिक योगदान है रेल द्वारा कोयला सबसे अधिक ढोया जाता है इससे कच्चे माल की ढुलाई की जाती है 
  • रेलवे, तैयार माल को भी विभिन्न बाजारों तक पहुंचाती है 
  • विदेशों से आयातित माल को आंतरिक भागों में बाजारों तक भी रेल पहुंचाती है 
  • कोयले द्वारा चलित वाष्प इंजनों के प्रतिस्थापन से रेलवे स्टेशनों के पर्यावरण में सुधार हुआ है 
  • रेल यात्रियों तथा  माल को भारी संख्या में दूर दराज के स्थानों तक ले जाती है

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
59
dislike
4
love
13
funny
2
angry
3
sad
3
wow
18