Physical Education Class 12th Chapter 5 ( खेलों में बच्चे तथा महिलाएं ) MCQ Term-1

Physical Education Class 12th Chapter 5 ( खेलों में बच्चे तथा महिलाएं  ) MCQ Term-1

1] निम्न में से क्या गामक विकास का प्रकार नहीं है ?

A- स्थूल गामक विकास 
B- सूक्ष्म गामक विकास 
C- लघु गामक विकास 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

2] बैठना , चलना , दौड़ना और चढ़ना आदि किसके उदाहरण हैं ?

A- सूक्ष्म गामक विकास 
B- स्थूल गामक विकास 
C- मांसपेशीय विकास 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- B

3] लिखना, चित्रकला, वस्तुओं को पकड़ना किसके उदाहरण हैं ?

A- सूक्ष्म गामक विकास
B- स्थूल गामक विकास 
C- ज्ञानेन्द्रिय विकास 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- A

4] प्रारंभिक बाल्यावस्था होती है ?

A- 2 से 7 वर्ष 
B- 2 से 6 वर्ष 
C- 6 से 8 वर्ष 
D- 9 से 10 वर्ष

Ans- B

5] मध्यम बाल्यावस्था होती है ?

A- 7 से 10 वर्ष 
B- 5 से 8 वर्ष 
C- 6 से 12 वर्ष 
D- 13 से 19 वर्ष

Ans- A

6] उत्तर बाल्यावस्था होती है ?

A- 7 से 10 वर्ष 
B- 12 से 15 वर्ष 
C- 11 से 12 वर्ष 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

7] निम्न में से कौन सा कारक बच्चों में गामक विकास को प्रभावित करता है ?

A- वातावरण 
B- पोषण 
C- मोटापा 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

8] निम्न में से कौन सी क्रिया शैशवावस्था से संबंधित है ?

A- रेंगना
B- फुटबाल खेलना
C- दौड़ना 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- A

9] तैराकी करना तथा बास्केटबॉल खेलना जैसी क्रियाएं किस अवस्था से संबंधित हैं ? 

A- शैशवावस्था 
B- बाल्यावस्था
C- किशोरावस्था
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

10] किशोरावस्था होती है ? 

A- 5 से 9 वर्ष 
B- 12 से 18 वर्ष 
C- 1 से 9 वर्ष 
D- 6 से 12 वर्ष

Ans- B

11] निम्न में से क्या वृद्धावस्था में व्यायाम करने का लाभ नहीं है  ? 

A- हड्डियों के घनत्व में कमीं
B- आयु में वृद्धि
C- श्वसन तंत्र स्वस्थ
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- A

12] प्रौढावस्था में व्यायाम के लाभ हैं ?

A- शारीरिक भार नियंत्रित 
B- मांसपेशियां मजबूत
C- तनाव से मुक्ति
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

13] निम्न में से अनुचित आसन का क्या कारण है ?

A- चोट
B- बीमारी
C- a तथा b दोनों 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

14] किस आसन सम्बन्धी विकृति में रीढ़ की हड्डी का झुकाव आगे की ओर होता है ?

A- पीछे को कूबड़ 
B- आगे को कूबड़ 
C- घुटनों का टकराना 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- B

15] निम्न में से किस आसन संबंधी विकृति में रीढ़ की हड्डी का झुकाव पीछे की ओर होता है ?

A- आगे को कूबड़ 
B- पीछे को कूबड़ 
C- धनुषाकार टांगे
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- B

16] पीछे की ओर कूबड़ के निम्न में से क्या कारण हो सकते हैं ?

A- अत्यधिक भार उठाना 
B- कुपोषण 
C- कमजोर मांसपेशिया
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

17] शरीर की बनावट में उत्त्पन्न ऐसी विकृतियां जो अनुचित शारीरिक आसनों द्वारा उत्पन्न होती हैं कहलाती हैं ?

A- खाद्य असहनशीलता
B- खाद्य मिथक
C- अस्थिभंग 
D- आसान सम्बन्धी विकृति

Ans- D

18] निम्न में से किस आसन संबंधी विकृती में रीढ़ की अस्थियों का एक ओर झुकाव होने लगता है ?

A- चपटे पैर
B- स्कोलियोसिस 
C- ओस्टीयोपोरोसिस
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- B

19] किस आसन सम्बन्धी विकृति में पैरों का आकर चपटा लगने लगता है ?

A- धनुषाकार टांगे 
B- घुटनों का टकराना 
C- चपटे पैर 
D- ओस्टीयोपोरोसिस

Ans- C

20] चपटे पैर के क्या कारण हैं ?

A- कमजोर मांसपेशियां
B- अत्यधिक शारीरिक भार 
C- a तथा b दोनो
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

21] निम्न में से किस आसन संबंधी विकृति में घुटने आपस मे टकराने लगते हैं ?

A- चपटे पैर 
B- धनुषाकार टांगे 
C- नॉक नीज (Knock Knees)
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

22] घुटनो का आपस मे टकराने का कारण है ?

A- अत्यधिक भार ढोना 
B- अत्यधिक मोटापा 
C- a तथा b दोनों
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

23] कंधों का आगे की ओर झुका प्रतीत होने क्या कहलाता है ?

A- चपटे पैर 
B- कूबड़ आगे को
C- गोल कंधे 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

24] घुटनों के टकराने की समस्या के लिए निम्न में से क्या एक सुधारात्मक उपाय हो सकता है ?

A- घुड़सवारी करना 
B- दोनों घुटनों के बीच तकिया रख कर सोना 
C- a तथा b दोनों 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

25] निम्न में से कौन सा आसन गोल कन्धों की समस्या में लाभदायक हो सकता है ?

A- शवासन
B- धनुरासन
C- वज्रासन
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- B

26] भारत मे खेलों में महिलाओं की कम भागीदारी का निम्न में से क्या एक कारण है ?

A- अशिक्षित होना 
B- समाज की सोच
C- a तथा b दोनों 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

27] प्रथम रजोदर्शन का अर्थ है ?

A- पहली बार मासिक रक्तस्राव होना
B- अंतिम बार मासिक रक्तस्राव होना 
C- रक्तस्राव न होना 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- A

28] ओस्टीयोपोरोसिस का अर्थ है ?

A- खून की कमीं
B- अस्थि घनत्व में कमीं
C- मांसपेशियों की कमजोरी
D- उपरोक्त सभी

Ans- B

29] एनोरेक्सिया नर्वोसा एक :

A- मानसिक रोग है 
B- एक सामान्य बीमारी है 
C- हृदय की बीमारी है 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- A

30] निम्न में से कौन सा एनोरेक्सिया नर्वोसा का एक प्रकार नहीं है ?

A- प्रतिबंधित एनोरेक्सिया नर्वोसा 
B- रेचक एनोरेक्सिया नर्वोसा 
C- सूक्ष्म एनोरेक्सिया नर्वोसा 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

31] अपना शारीरिक भार कम करने के उद्देश्य से भोजन की मात्रा बहुत कम कर देना किसके लक्षण हैं ?

A- ओस्टीयोपोरोसिस 
B- खाद्य असहनशीलता 
C- एनोरेक्सिया नर्वोसा 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

32] निम्न में से क्या बुलिमिया का एक प्रकार नहीं हैं ?

A- रेचक बुलिमिया 
B- गैर रेचक बुलिमिया 
C- सूक्ष्म बुलिमिया 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- C

33] निम्न में से क्या बुलिमिया का एक लक्षण है ?

A- केवल वज़न कम कर लेना
B- अत्यधिक भोजन करके भोजन के पश्चात उल्टी करना 
C- a तथा b दोनों 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- B

34] निम्न में से बुलिमिया का क्या कारण है ?

A- अनुवांशिक कारक 
B- मनोवैज्ञानिक कारक 
C- सामाजिक कारक 
D- उपरोक्त सभी

Ans- D

35] अनार्तव क्या है ? 

A- प्रजनन योग्य आयु में भी रक्तस्राव न होना 
B- युवावस्था में रक्तस्राव होना 
C- प्रथम मासिक रक्तस्राव होना 
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- A

36] असामान्य मासिक धर्म का अर्थ है ?

A- मासिक धर्म का नियमित रूप से होना
B- मासिक धर्म की अनियमितता 
C- मासिक धर्म का प्रथम बार होना
D- इनमे से कोई नहीं

Ans- B

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
336
dislike
42
love
127
funny
42
angry
38
sad
41
wow
116