History supporting material solution chapter 7th- एक साम्राज्य की राजधानी विजयनगर ( An imperial Captial Vijayanagara ) Class 12th notes in hindi

History supporting material solution chapter 7th- एक साम्राज्य की राजधानी विजयनगर ( An imperial Captial Vijayanagara ) Class 12th notes in hindi

लघु उत्तरीय प्रश्न  ( 1 अंक वाले )

प्रश्न 1.  विजयनगर के कमलपुरम जलाशय हौज का एक महत्व बताइए ?

उत्तर - इस हौज के पानी से खेतो की सिंचाई तथा राजकीय केंद्र की जल आवश्यकता को पूरा किया जाता था

प्रश्न 2. गोपुरम व मंडप में कोई एक अंतर स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर - गोपुरम बहुत ऊंचे होते थे जो दूर से ही मंदिर होने का अहसास कराते थे
मंडप मंदिर कर अंदर एक संरचना होती थी

प्रश्न 3. विजयनगर की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई ?

उत्तर - विजयनगर की स्थापना 1336 में दो भाइयों हरिहर और बुक्का के द्वारा की गयी थी 

प्रश्न 4 . विजयनगर के शासकों ने कौन सी उपाधि धारण की ? 

उत्तर – हिन्दू सरतराणा 

प्रश्न 5 . अश्वपति और नरपति में अंतर बताइए ?

उत्तर –  अश्वपति - घोड़ों का स्वामी 
नरपति - लोगों का स्वामी

प्रश्न 6 . विजयनगर की राजधानी का नाम क्या था ? किसके नाम पर इसका नाम रखा गया था ?

उत्तर –  विजयनगर की राजधानी का नाम हम्पी था 
इसका नाम स्थानीय मातृदेवी पंपादेवी के नाम पर रखा गया  

प्रश्न 7. राक्षसी-तांगड़ी का युद्ध किनके बीच हुआ और इसमें कौन विजयी रहा ?

उत्तर -  1565 में राक्षसी-तांगड़ी युद्ध हुआ 
यह युद्ध विजयनगर की सेना का बीजापुर, अहमदनगर और गोलकुंडा की संयुक्त सेना से हुआ

प्रश्न 8 . कृष्णदेव राय के शासन की चारित्रिक विशेषता क्या थी ?

उत्तर - कृष्णदेव राय के शासन की चारित्रिक विशेषता विस्तार और सुदृढ़ीकरण था
इसी काल में तुंगभद्रा और कृष्णा नदियों के बीच के क्षेत्र हासिल किए गए 
उड़ीसा के शासकों का दमन किया गया, बीजापुर के सुल्तान को पराजित किया गया 

प्रश्न 9 . कृष्णदेव राय कौन से वंश से संबंधित थे ? 

उत्तर - कृष्णदेव राय तुलुव वंश से संबंधित थे 

प्रश्न 10 . " यवन राज्य की स्थापना करने वाला " विरुद किसने और क्यों धारण किया ? कोई एक कारण दीजिए ।

उत्तर -  कृष्णदेवराय ने सल्तनतों में सत्ता के कई दावेदारों का समर्थन किया और यवन राज्य की स्थापना करने वाला विरुद धारण करके गौरव महसूस किया

बहुविकल्पीय प्रश्न ( 1 अंक वाले )

प्रश्न 11 . विजयनगर के शासकों ने शक्तिशाली सेना राखी ताकि :

क ) वे जनता पर कठोर नियंत्रण स्थापित कर सकें 
ख ) वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दे सकें 
ग ) दक्कन सल्तनतों के शासकों के आक्रमण से साम्राज्य की रक्षा सकें 
घ ) निम्न में से कोई नहीं

ANS- ग )

प्रश्न 12 . विजयनगर और दक्कन सल्तनतों के बीच लगातार संघर्ष के कारण थे : 

क ) राजनीतिक और आर्थिक कारण
ख ) राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक कारण
ग ) सांस्कृतिक और आर्थिक कारण
घ ) राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारण 

ANS- घ )

प्रश्न 13 . अमर नायक निम्न में से कौन सा कार्य नहीं करते थे 

क ) वे किसान, शिल्पकर्मियों तथा व्यापारियों से कर वसूला करते थे
ख ) वे साम्राज्य की व्यापार संबंधी नीतियां बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते थे 
ग ) वे शासकों को एक प्रभावी सैनिक शक्ति प्रदान करते थे 
घ ) वे अपने क्षेत्र में मंदिरों तथा सिंचाई के साधनों के रखरखाव के लिए खर्च करते थे

ANS- ख )

प्रश्न 14 . कृष्णदेव राय द्वारा लिखित कृति थी

क ) अमुक्तमल्यद  
ख ) नलयिरादिव्यप्रबंधम 
ग ) तवरम 
घ ) गुरु ग्रंथ साहिब

ANS- क )

प्रश्न 15 . विजयनगर साम्राज्य पर कितने वंशों का शासन रहा ?

क ) दो 
ख ) पांच  
ग ) तीन  
घ ) चार 

ANS- घ )

प्रश्न 16 . कृष्णदेव राय का शासनकाल थाः

क) 1485 ईस्वी से 1505 ईस्वी तक
ख) 1509 ईस्वी से 1529 ईस्वी तक
ग) 1533 ईस्वी से 1545 ईस्वी तक
घ) 1550 ईस्वी से 1565 ईस्वी तक

ANS- ख )

प्रश्न 17 . विजयनगर के शासकों ने कृषि को प्रोत्साहित कियाः

क) बाँध, हौज और नहरों के विकास द्वारा।
ख) कृषि क्षेत्रों पर कर घटाकर।
ग) कृषि उपज के विक्रय हेतु बाजार के प्रबंधन द्वारा ।
घ) सेना के लिए खाद्य सामग्री खरीदकर ।

ANS- क)

प्रश्न 18 . कृष्णदेव राय के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है

क) उसने रायचूर दोआब हासिल किया।
ख) उसने अपनी मां के नाम पर नगलपुरम् नामक उपनगर की स्थापना की।
ग) कई महत्वपूर्ण दक्षिण भारतीय मंदिरों में भव्य गोपुरमों को जुड़वाया।
घ) उसने बलि प्रथा पर रोक लगवाई।

ANS- घ)

प्रश्न 19 . युग्म सुमेलित कीजिए :

सूची 1         सूची 2 
i) अब्दुल रज्जाक A. सामान्य लोगों के आवासों का विवरण 
ii) डोमिंगो पेस B. विजयनगर की किलेबंदी का विवरण 
iii) फर्नाओ नुनिज C. कृष्णदेव राय का वर्णन 
iv) बरबोसा D. विजयनगर के बाजार में बिकने वाले मांस का विवरण

निम्न युग्मों में से सही युग्म चुनिए 

क )  I-C, ll-B , III-D , IV-A 
ख )  I-B , ll-C , III-D , IV-A
ग )  I-B , ll-C , III-A , IV-D
घ )  I-B , ll-D , III-C , IV-A

ANS- ख )

प्रश्न 20 . कथन : 1542  तक  विजयनगर  का  शासन  अराविद् वंश  के  हाथों  में  चला  गया।
कारण : 1965  का  राक्षसी-तांगडी  के  युद्ध  में  करारी  शिकस्त  के  बाद विजयनगर सामाज्य  एक  शक्तिशाली  साम्राज्य  नहीं  रह  गया।

क) केवल कथन सही है।
ख) केवल कारण सही है
ग) कथन और कारण दोनो सही है और कारण कथन का स्पष्टीकरण करता है।
घ) कथन और कारण दोनो सही है किन्तु कारण कथन का स्पष्टीकरण नहीं करता।

ANS- घ)

लघु उत्तरीय प्रश्न  ( 3 अंक वाले )

प्रश्न 1 . कॉलिन मैकेन्जी कौन था तथा उसने इतिहास से सम्बन्धित परम्पराओं और स्थलों का अध्ययन क्यों आरम्भ किया? 

  • कॉलिन मैकेंजी एक अभियंता, सर्वेक्षक और मानचित्रकार था 
  • उनका जन्म 1754 में हुआ था 
  • 1815 में उसे भारत का पहला सर्वेयर जनरल बनाया गया
  • भारत के अतीत को बेहतर ढंग से समझने और उपनिवेश के प्रशासन को आसान बनाने के लिए 
  • कॉलिन मैकेन्जी ने इतिहास से संबंधित स्थानीय परंपराओं का संकलन तथा ऐतिहासिक स्थलों का सर्वेक्षण करना आरंभ किया

प्रश्न 2 . पुर्तगालियों ने विजयनगर में अपने व्यापारिक और सामरिक केन्द्र स्थापित करने के प्रयास क्यों किए ?

  • 1498 में पुर्तगाली जो उपमहाद्वीप के पश्चिमी तट पर आए 
  • इन्होंने यहां व्यापारिक और सामरिक केंद्र स्थापित करने का प्रयास इसलिए किया 
  • क्योंकि  इनके पास बेहतर सामरिक तकनीक थी 
  • विशेष रूप से बंदूकों के प्रयोग में इन्हें महत्वपूर्ण शक्ति बनकर उभरने में सहायता की
  • यह व्यापार के साथ-साथ यंहा अपना प्रभाव ज़माना चाहते थे 

प्रश्न 3. मन्दिर के सभागारों का प्रयोग किस प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता था ?

  •  मंदिर के सभागारों का प्रयोग विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए होता था
  • कुछ सभागारों में देवताओं की मूर्तियां रखी जाती थी 
  • सभागारों में संगीत, नृत्य और नाटक का कार्यक्रम होता था 
  • सभागारों का प्रयोग देवी देवताओं के विवाह के उत्सव पर आनंद मनाने के लिए किया जाता था 
  • कुछ मंदिरों में सभागारों का प्रयोग देवी देवताओं को झूला झुलाने के लिए होता था

प्रश्न 4. विजयनगर साम्राज्य में जल की आपूर्ति किस प्रकार की जाती थी ? इसका विकास सिंचाई उद्देश्यों के लिए किस प्रकार किया गया ?

  • विजयनगर साम्राज्य में जल की आवश्यकता तुंगभद्रा नदी द्वारा बनाए गए प्राकृतिक कुंड से पूरी होती थी 
  • यहां अन्य जल हौजों का निर्माण भी किया गया था 
  • कमलपुरम जलाशय का विजयनगर की जल आवश्यकता को पूरा करने में महत्वपूर्ण स्थान था 
  • हिरिया नहर का उपयोग भी जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाता था

प्रश्न 5. कृष्णदेव राय के शासन काल में विजयनगर साम्राज्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को स्पष्ट कीजिए ।

  • कृष्णदेव राय के शासन शासन काल में विजयनगर साम्राज्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण था
  • कृष्णदेव राय के शासन काल में तुंगभद्रा और कृष्णा नदियों के बीच के क्षेत्र हासिल किए गए 
  • कृष्णदेव राय के शासन काल में उड़ीसा के शासकों का दमन किया गया 
  • कृष्णदेव राय के शासन काल में बीजापुर के सुल्तान को पराजित किया गया 
  • कृष्णदेव राय के शासन काल में बेहतरीन मंदिरों का निर्माण हुआ 

प्रश्न 6. विजयनगर शहर तथा साम्राज्य के इतिहास का पुनर्निमाण किस प्रकार हुआ था । स्पष्ट  कीजिए ?

  • विजयनगर साम्राज्य के इतिहास के पुनर्निर्माण में मैकेंजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है
  • मैकेंजी 1800 ई में हम्पी के भग्नावेश को प्रकाश में लेकर आए 
  • इन्होंने हम्पी का पहला मानचित्र भी बनाया
  • विरुपाक्ष मंदिर तथा पंपादेवी के पुरोहितों की स्मृतियों के आधार पर विजयनगर के इतिहास का पुनर्निमाण किया गया 
  • छायाचित्र कारों और शोधकर्ताओं ने विजयनगर के इतिहास का पुनर्निमाण किया गया 

विदेशी यात्रियों के वृतांत का सहारा लिया गया 

  • स्थानीय साहित्य जो की कन्नड़, तमिल और संस्कृत में मिला है यह भी विजयनगर शहर तथा साम्राज्य के इतिहास का पुनर्निमाण में सहायक साबित  हुआ था 
  • मंदिर, स्थापत्य कला, किलेबंदी , मूर्ति आदि की सहायता से इतिहास का पुनर्निमाण किया गया है

प्रश्न 7. हम्पी के भग्नावशेष किस प्रकार और कब प्रकाश में लाए गए, संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।

  • हंपी के भग्नावशेष 1800 ईसवी में एक अभियंता कॉलिन मैकेंजी द्वारा प्रकाश में लाए गए थे 
  • मैकेंजी ईस्ट इंडिया कंपनी में कार्यरत थे 
  • इन्होंने इस स्थान का पहला सर्वेक्षण मानचित्र तैयार किया 
  • इनके द्वारा हासिल शुरुआती जानकारियां विरुपाक्ष मंदिर तथा पंपादेवी के पूजास्थल के पुरोहितों की स्मृतियों पर आधारित थी

प्रश्न 8. विजयनगर की अमरनायक प्रणाली की विशेषताएँ बताइये।

  • अमर नायक प्रणाली विजयनगर साम्राज्य की एक प्रमुख राजनैतिक खोज थी 
  • ऐसा लगता है कि इस प्रणाली के कई तत्व दिल्ली सल्तनत की इकता प्रणाली से लिए गए थे 
  • अमर नायक सैनिक कमांडर थे जिन्हें राय द्वारा प्रशासन के लिए कुछ राज्य क्षेत्र दिए जाते थे 
  • अमर नायक किसानों, शिल्पकर्मियों तथा व्यापारियों से भू-राजस्व तथा अन्य कर वसूल करते थे 
  • वे राजस्व का कुछ भाग अपने व्यक्तिगत उपयोग तथा घोड़ों और हाथियों के लिए निर्धारित दल के रखरखाव के लिए अपने पास रख लेते थे 
  • अमर नायक राजा को वर्ष में एक बार भेंट दिया करते थे और  अपनी स्वामी भक्ति प्रकट करते थे

प्रश्न 9. आपके विचार में महानवमी डिब्बा से संबंद्ध अनुष्ठानों का क्या महत्त्व है ?

  • महानवमी डिब्बा से संबंधित अनुष्ठानों का बहुत महत्व था 
  • इस संरचना से जुड़े अनुष्ठान संभवत सितंबर तथा अक्टूबर के शरद मासों में मनाए जाने वाले 10 दिन के हिंदू त्यौहार जिसे दशहरा या नवरात्रि कहा जाता है 
  • इस अवसर पर विजयनगर के शासक अपने रुतबे ताकत तथा अधिराज्य का प्रदर्शन करते थे 
  • इस अवसर पर होने वाले धर्म अनुष्ठानों में मूर्ति की पूजा, राज्य के अश्व की पूजा, भैंस तथा अन्य जानवरों की बलि दी जाती थी 
  • नृत्य, कुश्ती प्रतिस्पर्धा तथा साज लगे घोड़े, हाथियों तथा रथों और सैनिकों की शोभयात्रा निकाली जाती थी

प्रश्न 10. गोपुरम् की विशेषतायें बताइयें।

  • गोपुरम केंद्रीय देवालयों की मीनारों को बौना प्रतीत कराते थे 
  • यह लंबी दूरी से ही मंदिर के होने का संकेत देते थे
  • दक्षिण भारत में अधिकतर मंदिरों में गोपुरम देखे जाते थे

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न  ( 8 अंक वाले )   

प्रश्न 1. विजयनगर प्रशासन में अमरनायक प्रणाली एक प्रमुख राजनीतिक खोज थी । इसका मूल्यांकन कीजिए ।

  • अमर नायक प्रणाली विजयनगर साम्राज्य की एक प्रमुख राजनैतिक खोज थी 
  • ऐसा लगता है कि इस प्रणाली के कई तत्व दिल्ली सल्तनत की इकता प्रणाली से लिए गए थे 
  • अमर नायक सैनिक कमांडर थे जिन्हें राय द्वारा प्रशासन के लिए कुछ राज्य क्षेत्र दिए जाते थे 
  • अमर नायक किसानों, शिल्पकर्मियों तथा व्यापारियों से भू-राजस्व तथा अन्य कर वसूल करते थे 
  • वे राजस्व का कुछ भाग अपने व्यक्तिगत उपयोग तथा घोड़ों और हाथियों के लिए निर्धारित दल के रखरखाव के लिए अपने पास रख लेते थे 
  • यह दल विजय नगर शासकों को एक प्रभावी सैनिक शक्ति प्रदान करने में सहायक होते थे 
  • जिनकी मदद से उन्होंने पूरे दक्षिणी प्रायद्वीप को अपने नियंत्रण में किया 
  • राजस्व का कुछ भाग मंदिरों तथा सिंचाई के साधनों के रखरखाव के लिए खर्च किया जाता था
  • अमर नायक राजा को वर्ष में एक बार भेंट दिया करते थे और अपनी स्वामी भक्ति प्रकट करते थे
  • अमर नायक राज के दरबार में उपहारों के साथ खुद उपस्थित हुआ करते थे 
  • राजा कभी-कभी उन्हें एक से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर उन पर अपना नियंत्रण दर्शाता था

प्रश्न 2. विजयनगर के महलों, मंदिरों तथा बाजारों का पुन : अंकन किस प्रकार संभव हो सका ?  स्पष्ट कीजिए।

  • मैकेंजी द्वारा किए गए आरंभिक सर्वेक्षणों के बाद यात्रा वृतांत और अभिलेखों से मिली जानकारी को एक साथ जोड़ा गया 
  • बीसवीं शताब्दी में इस स्थान का संरक्षण भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण तथा कर्नाटक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा किया गया 
  • 1976 में हम्पी को  राष्ट्रीय महत्व के स्थल के रूप में मान्यता मिली 
  • उसके बाद 1980 के दशक के आरंभ में विविध प्रकार के अभिलेखन प्रयोग से व्यापक तथा ज्ञान सर्वेक्षणों के माध्यम से विजयनगर से मिले भौतिक अवशेषों का सूक्ष्मता से प्रलेखन की एक महत्वपूर्ण परियोजना को शुरू किया गया 
  • लगभग 20 साल के काल में पूरे विश्व के दर्जनों विद्वानों ने इस जानकारी को इकट्ठा और संरक्षित करने का कार्य किया
  • मानचित्र निर्माण किया गया 
  • इसका पहला चरण यह था कि संपूर्ण क्षेत्र को 25 वर्गाकार भागों में बांटा गया और हर वर्ग को वर्णमाला के अक्षर से इंगित किया गया 
  • फिर इन छोटे वर्गों को दुबारा और भी छोटे वर्गों के समूहों में बांटा गया 
  • लेकिन इतना काफी नहीं था आगे फिर छोटे वर्गों को और छोटी इकइयो में बांटा गया 
  • यह गहन सर्वेक्षण बहुत परिश्रम से किए गए थे और इनमें हजारों संरचनाओं के अनुसार छोटे देवस्थल और आवासों से लेकर विशाल मंदिरों तक को पुन : उजागर किया गया 
  • इनका प्रलेखन भी किया गया 
  • इस सब के कारण सड़कों, रास्तों  और बाजारों वादी के अवशेषों को पुनः प्राप्त किया जा सका है

प्रश्न 3. विजयनगर में किलेबन्दी क्षेत्र में कृषि क्षेत्र को क्यों रखा गया था- ? इसके क्या फायदे और नुकसान थे  ? 

  • विजयनगर में किलेबंदी के क्षेत्र में कृषि को भी रखा गया था
  • ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अक्सर मध्यकालीन घेराबंदियों का मुख्य उद्देश्य प्रतिपक्ष को खाद्य सामग्री से वंचित कर समर्पण के लिए मजबूर करना होता था 
  • यह घेराबंदी कई महीने और कई वर्षों तक चल सकती थी 
  • आमतौर पर शासक ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए किलेबंद क्षेत्रों के भीतर ही विशाल अन्नागारों का निर्माण करवाते थे
  • कृषि क्षेत्र को किलेबंद करने के फायदे - 
  • इससे अपने अनाज की सुरक्षित रखा जा सकता था 
  • आक्रमण के समय काफी दिनो के अनाज का भंडारण किया जा सकता था
  • कृषि क्षेत्र को किलेबंद करने के नुकसान - 
  • यह प्रक्रिया काफी खर्चीली होती थी 
  • कृषि क्षेत्र को किलेबंद करने में अधिक समय, धन, श्रम की आवश्यकता होती थी 

प्रश्न 4. दक्कन सल्तनतों और विजयनगर के मध्य संघर्ष के क्या कारण थे ?

  • दक्कन सल्तनतों और विजयनगर के मध्य संघर्ष के कई कारण थे - 
  • साम्राज्य विस्तार एक मुख्य कारण था इनके बीच संघर्ष का क्योंकि यह अपने साम्राज्य को विस्तार करना एवं मजबूत करना चाहते थे
  • दक्कन सल्तनतों और विजयनगर के मध्य अपने सामरिक मुद्दो के कारण विवाद बढ़ जाता था दोनो अपने हथियार और ताकत बढ़ाना चाहते  थे
  • धार्मिक कारण भी विवाद का मुद्दा था बहमनी ( इस्लामिक शासक ) यह इस्लाम का प्रसार चाहते थे
  • दक्कन के शासक विजयनगर को जीतना चाहते थे क्योंकि उनकी विस्तारवाद की नीति और महत्वकांक्षा के कारण यह संघर्ष चलता रहा
  • विजयनगर के उपजाऊ क्षेत्र को जीतकर अपने में शामिल करना 
  • गोलकुंडा को जीतना भी एक संघर्ष का मुद्दा था 
  • दक्कन सल्तनत के शासक गोलकुंडा को जीतना चाहते थे

प्रश्न 5. विजयनगर साम्राज्य के मंदिरों की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करो। 

  • विजयनगर साम्राज्य में कई मंदिर थे
  • विरूपाक्ष और विठ्ठल मंदिर इनमे से काफी प्रसिद्ध है 
  • इस क्षेत्र में मंदिर निर्माण का एक लंबा इतिहास रहा है पल्लव, चालुक्य, होयसाल  तथा चोल वंश तक चलता रहा 
  • शासक अपने आप को ईश्वर से जोड़ने के लिए मंदिर के निर्माण को प्रोत्साहन देते थे
  • विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण कई शताब्दियों में हुआ था 
  • विजयनगर साम्राज्य की स्थापना के बाद इसे कहीं अधिक बड़ा किया गया था 
  • मुख्य मंदिर के सामने बना मंडप कृष्णदेव राय ने अपने राज्यरोहण के उपलक्ष में बनवाया था 
  • इन मंदिरों में सभागार और मंडप होते थे
  • यहां देवी देवताओं की आराधना की जाती थी
  • यहां देवी देवताओं के विवाह एवं उन्हें झूला झुलाए तथा उत्सव मनाए जाते थे
  • विजय नगर के लोग विरुपाक्ष देव, विट्ठल देव एवं पंपादेवी को पूजते थे
  • मंदिरों में विशाल मूर्तियां स्थापित की जाती थी
  • मंदिरों में ऊंचे गोपुरम होते थे 
  • मंदिरों में देवस्थल, मंडप, मूर्ति स्थान, अनुष्ठान स्थान का विशेष महत्व था

प्रश्न 6. विजयनगर की भौगोलिक स्थिति के विषय में चौंकाने वाले तथ्य, इसकी जल सम्पदा तथा किलेबंदियों की व्याख्या कीजिए ।

( जल सम्पदा )

  • विजयनगर की भौगोलिक स्थिति के विषय में सबसे चौंकाने वाला तथ्य तुंगभद्रा नदी द्वारा यहां निर्मित एक प्राकृतिक कुंड है 
  • यह नदी उत्तर - पूर्व दिशा में बहती है और आसपास का वह दृश्य रमणीय ग्रेनाइट की पहाड़ियों से परिपूर्ण है 
  • इन पहाड़ियों से कई जलधाराएं आकर नदी से मिलती है
  • लगभग सभी धाराओं के साथ-साथ बांध बनाकर अलग-अलग आकारों के हौज बनाए गए थे
  • विजयनगर साम्राज्य में जल की आवश्यकता तुंगभद्रा नदी द्वारा बनाए गए प्राकृतिक कुंड से पूरी होती थी 
  • यहां अन्य जल हौजों का निर्माण भी किया गया था 
  • कमलपुरम जलाशय का विजयनगर की जल आवश्यकता को पूरा करने में महत्वपूर्ण स्थान था 
  • हिरिया नहर का उपयोग भी जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाता था

( किलेबंदी )

  • 15वीं शताब्दी में फारस के शासक द्वारा कालीकट भेजा गया दूत अब्दुल रज्जाक किलेबंदी से बहुत प्रभावित हुआ और उसने दुर्गों की सात पंक्तियों का उल्लेख किया
  • अब्दुल रज्जाक ने वर्णन किया कि ना केवल शहर को बल्कि कृषि में प्रयुक्त आसपास के क्षेत्र तथा जंगलों को भी घेरा गया था
  • सबसे बाहरी दीवार शहर के चारों ओर बनी पहाड़ियों को आपस में जोड़ती थी
  • किलेबंदी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि इसमें खेतों को भी घेरा गया था
  • अब्दुल रज्जाक ने लिखा है कि पहली दूसरी और तीसरी दीवारों के बीच जुते हुए खेत, बगीचे तथा आवास है
  • शासक किलेबंद क्षेत्रों के भीतर विशाल अन्नागारों का निर्माण करवाते थे 
  • इससे अनाज को सुरक्षित रखा जा सकता था
  • दूसरी किलेबंदी नगरीय केंद्र के आंतरिक भाग के चारों ओर बनी हुई थी 
  • तीसरी किलेबंदी से शासकीय केंद्र को घेरा गया था 
  • दुर्ग में प्रवेश के लिए अच्छी तरह सुरक्षित प्रवेश द्वार थे 
  • जो शहर को मुख्य सड़कों से जोड़ते थे

प्रश्न 7. 15वीं सदी के दौरान फारसी राजदूत अब्दुर रज्जाक विजयनगर की किलेबंदी से किन कारणों से प्रभावित था?

  • 15वीं शताब्दी में फारस के शासक द्वारा कालीकट भेजा गया दूत अब्दुल रज्जाक किलेबंदी से बहुत प्रभावित हुआ और उसने दुर्गों की सात पंक्तियों का उल्लेख किया
  • अब्दुल रज्जाक ने वर्णन किया कि ना केवल शहर को बल्कि कृषि में प्रयुक्त आसपास के क्षेत्र तथा जंगलों को भी घेरा गया था
  • सबसे बाहरी दीवार शहर के चारों ओर बनी पहाड़ियों को आपस में जोड़ती थी
  • किलेबंदी की सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि इसमें खेतों को भी घेरा गया था
  • अब्दुल रज्जाक ने लिखा है कि पहली दूसरी और तीसरी दीवारों के बीच जुते हुए खेत, बगीचे तथा आवास है
  • शासक किलेबंद क्षेत्रों के भीतर विशाल अन्नागारों का निर्माण करवाते थे 
  • इससे अनाज को सुरक्षित रखा जा सकता था
  • दूसरी किलेबंदी नगरीय केंद्र के आंतरिक भाग के चारों ओर बनी हुई थी 
  • तीसरी किलेबंदी से शासकीय केंद्र को घेरा गया था 
  • दुर्ग में प्रवेश के लिए अच्छी तरह सुरक्षित प्रवेश द्वार थे 
  • जो शहर को मुख्य सड़कों से जोड़ते थे

What's Your Reaction?

like
85
dislike
3
love
31
funny
9
angry
3
sad
6
wow
26