Class 10th History Chapter 3rd ( भारत में राष्ट्रवाद ) Term- 2 Important questions

Class 10th History Chapter 3rd ( भारत में राष्ट्रवाद ) Term- 2 Important questions

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( INC ) की स्थापना सन् 1885 में ए .ओ. ह्यूम के द्वारा की गई थी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( INC ) के पहले अध्यक्ष कौन थे ?

  • व्योमेश चंद्र बैनर्जी

महात्मा गांधी ने किस वर्ष बिहार के चंपारण इलाके का दौरा किया और दमनकारी बागान व्यवस्था के खिलाफ किसानों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया ?

  • 1917 में

रॉलेट एक्ट कब पारित हुआ ?

  • 1919 में

रॉलेट एक्ट क्या था ?

  • रॉलेट एक्ट के तहत सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और राजनीतिक कैदियों को 2 साल तक बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद रखने का अधिकार मिल गया था
  • ब्रिटिश सरकार द्वारा किसी भी राजनीतिक कैदी को बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद रखने के अधिकार के विरोध में भारतीय नेता आ गए  इन्होंने रॉलेट एक्ट का विरोध किया

हिंद स्वराज नामक पुस्तक की रचना किसने की ?

  • गांधी जी ने

जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था ?

  • 13 अप्रैल 1919 को

मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई थी ?

  • 1906 में 

गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ किस महत्वपूर्ण घटना के साथ किया था ?

  • गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ नमक कानून तोड़कर किया था 
  • गांधीजी ने साबरमती से दांडी तक पैदल यात्रा करके नमक बनाकर 
  • अंग्रेजों द्वारा बनाया नमक कानून तोड़ा था

1922 में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह वापस क्यों ले लिया था ?

  • उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा नामक स्थान पर हिंसात्मक घटनाएं बढ़ने के 
  • कारण गांधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था

1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में कौन सा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था ?

  • 1929 के कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के दिन 
  • पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था

गांधी इरविन समझौता कब हुआ था ? इसकी शर्त क्या थी ?

  • गांधी इरविन समझौता 1931 ईस्वी में हुआ था इस समझौते में सरकार ने वचन दिया कि हिंसा के आरोप में गिरफ्तार लोगों को छोड़कर सभी राजनीतिक बंदी रिहा कर दिए जाएंगे

पूना समझौता किसके बीच हुआ था ?

  • पूना समझौता गांधी जी और भीमराव अंबेडकर के बीच हुआ था

वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत किसने लिखा था ?

  • बंकिम चंद्र चटटोपाध्याय ने

साइमन कमीशन का विरोध करते समय किस भारतीय नेता को अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा ?

  • लाला लाजपत राय

भारतीयों ने साइमन कमीशन का बहिष्कार क्यों किया था ?

  • इस कमीशन में 7 सदस्य थे जिनमें से एक भी भारतीय नहीं था इस आयोग से जिन बातों पर विचार करने को कहा गया उनसे भारतीय जनता को स्वराज पाने की कोई उम्मीद नहीं थी

किस मुद्दे को लेकर गांधी जी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बीच विवाद छिड़ गया था ?

  • पृथक निर्वाचन के मुद्दे पर

वंदे मातरम गीत किस उपन्यास का 

  • आनंद मठ 

प्रथम विश्व युद्ध ( 1914 -18 ) में किस प्रकार एक नई आर्थिक परिस्थिति पैदा की ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ?

( करों में वृद्धि )

  • प्रथम विश्व युद्ध के कारण रक्षा व्यय में भारी इजाफा हुआ, इस खर्चे की भरपाई करने के लिए युद्ध के नाम पर करों में वृद्धि कर दी गई सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया आयकर के रूप में नया कर लगा दिया गया

( कीमतों में वृद्धि )

  • युद्ध के दौरान कीमतें तेजी से बढ़ी प्रथम विश्व युद्ध के समय खाद्य पदार्थों का भारी अभाव हो गया था, 1913 से 1918 के समय लगभग कीमतें दुगनी हो गई, आम आदमी का जीवन कष्टमय हो गया था  लोग विदेशी शासन से मुक्ति के संबंध में सोचने लगे

( सिपाहियों की जबरन भर्ती )

  • विश्व युद्ध में सैनिकों की मांग बढ़ी
  • गांव में सिपाहियों को जबरन भर्ती किया गया
  • जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में व्यापक गुस्सा था

सत्याग्रह से क्या अभिप्राय है ?

( अथवा )

गांधीजी के अनुसार सत्याग्रह के विचार की व्याख्या कीजिए ?

  • सत्याग्रह के विचार में सत्य की शक्ति पर आग्रह और सत्य की खोज पर जोर दिया जाता था 
  • इसका अर्थ यह था कि अगर आपका उद्देश्य सच्चा है यदि आप का संघर्ष, अन्याय के खिलाफ है तो उत्पीड़क से मुकाबला करने के लिए आपको किसी शारीरिक बल की जरूरत नहीं है 
  • प्रतिशोध की भावना या आक्रामकता का सहारा लिए बिना 
  • सत्याग्रही केवल अहिंसा के सहारे भी अपने संघर्ष में सफल हो सकता है अंततः सत्य की ही जीत होती है गांधी जी का विश्वास था कि अहिंसा का यह धर्म सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बांध सकता है

जलियांवाला बाग काण्ड के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए  ?

( अथवा )

जलियांवाला बाग की घटना का वर्णन कीजिए ? इसके क्या 

13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में जलियांवाला बाग की घटना हुई उस दिन बहुत सारे गांव वाले वैशाखी मेले में शामिल होने के लिए जलियांवाला बाग के बंद अहाते में इकट्ठा हुए काफी लोग सरकार द्वारा लागू किए गए दमनकारी कानून का विरोध प्रकट करने के लिए इकट्ठा हुए थे यह मैदान चारों तरफ से बंद था शहर से बाहर होने के कारण वहां जुटे लोगों को यह पता नहीं था कि इलाके में मार्शल लॉ लागू किया जा चुका है, जनरल डायर हथियारबंद सैनिकों के साथ वहां पहुंचा और आते ही उसने मैदान से बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद कर दिए इसके बाद उसके सिपाहियों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चला दी सैकड़ों लोग मारे गए बाद में उसने बताया कि वह सत्याग्रहियो के जहन में दहशत उत्पन्न करना चाहता था

जलियांवाला बाग हत्याकांड की खबर फैलने पर क्या प्रभाव हुआ ?

1) जैसे ही जलियांवाला बाग की खबर फैली उत्तर भारत के बहुत सारे शहरों में लोग सड़कों पर उतरने लगे हड़ताल होने लगी, लोग पुलिस से मोर्चा लेने लगे , लोगों ने सरकारी इमारतों पर हमला किया सरकार ने इन कार्यवाहियों को निर्ममता से कुचलने का रास्ता अपनाया

2) सरकार लोगों को अपमानित और आतंकित करना चाहती थी, सत्याग्रहियों को जमीन पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया गया, लोगों को कोड़े मारे गए, गांव पर बम बरसाए गए, हिंसा फैलते देख महात्मा गांधी ने आंदोलन वापस ले लिया

असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ था ?

  • असहयोग आंदोलन जनवरी 1921 में शुरू हुआ था, गांधीजी ने इस आंदोलन में खिलाफत आंदोलन को भी शामिल कर लिया था

असहयोग आंदोलन के दौरान लोगों ने क्या किया ?

  • आंदोलन की शुरुआत शहरी मध्यवर्ग की हिस्सेदारी के साथ हुई 
  • हजारों विद्यार्थियों ने स्कूल कॉलेज छोड़ दिए 
  • हेड मास्टर और शिक्षकों ने इस्तीफे सौंप दिए 
  • वकीलों ने मुकदमे लड़ना बंद कर दिया 
  • मद्रास के अलावा ज्यादातर प्रांतों में परिसद चुनावों का बहिष्कार किया गया

विदेशी सामानों का बहिष्कार किया गया 

  • शराब की दुकानों की पिकेटिंग की गई और विदेशी कपड़ों की होली जलाई जाने लगी 
  • लोगों ने भारतीय कपड़ा मीलों और हथकरघा का कपड़े खरीदने शुरू किए
  • असहयोग आंदोलन गांव में भी पहुंचा किसानों का आदिवासियों का समर्थन भी इस आंदोलन को मिला

गांधीजी का असहयोग आंदोलन को लेकर क्या सुझाव थे ?

  • गांधीजी का सुझाव था कि –
  • आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए 
  • सबसे पहले लोगों को सरकार द्वारा दी गई पदवी लौटा देनी चाहिए 
  • सरकारी नौकरियां, सेना, पुलिस,  अदालतों, विधाई परिषदों, स्कूल और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए

असहयोग आंदोलन कब और क्यों वापिस लिया गया ?

  • फरवरी 1922 में गांधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस लेने का फैसला कर लिया 
  • उनको लगता था आंदोलन हिंसक होता जा रहा है और सत्याग्रहियों को व्यापक प्रशिक्षण की जरूरत है

स्वराज पार्टी का गठन कब और किसने किया ?

  • स्वराज पार्टी का गठन 1923 में
  • सी. आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने किया था

सविनय अवज्ञा आंदोलन कब और किस प्रकार से शुरू हुआ ?

  • गांधीजी ने साबरमती आश्रम से पैदल यात्रा शुरू की और 24 दिन बाद 
  • 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंचकर नमक बनाकर 
  • अंग्रेजों के कानून का उल्लंघन किया 
  • यहीं से सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई

सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत किस प्रकार विरोध  किया गया ?

  • देश के विभिन्न भागों में हजारों लोगों ने नमक कानून तोड़ा 
  • विदेशी कपड़ों का बहिष्कार किया जाने लगा 
  • शराब की दुकानों की पिकेटिंग होने लगी 
  • किसानों ने लगान और चौकीदारी कर चुकाने से इंकार कर दिया 
  • गांव में तैनात कर्मचारी इस्तीफे देने लगे
  • बहुत सारे स्थानों पर जंगलों में रहने वाले कानूनों का उल्लंघन करने लगे
  • औपनिवेशिक सरकार कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करने लगी 
  • बहुत सारे स्थानों पर हिंसक टकराव हुआ 
  • अप्रैल 1930 में जब गांधी के समर्थित साथी अब्दुल गफ्फार खान को गिरफ्तार किया गया 
  • तो गुस्साई भीड़ पुलिस की गोलियों का सामना करते हुए सड़कों पर उतर आई 
  • बहुत सारे लोग मारे गए 
  • उसके बाद महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया
  • मजदूरों ने अंग्रेजी शासन का प्रतीक पुलिस चौकी और नगर पालिका भवनों, अदालत रेलवे स्टेशन पर हमले शुरू कर दिए 
  • इस प्रकार महात्मा गांधी ने एक बार फिर आंदोलन वापस ले लिया 
  • 5 मार्च 1931 को उन्होंने इरविन के साथ एक समझौते पर दस्तखत कर दिए

स्वराज के झंडे के बारे में बताइए ?

  • 1921 तक गांधी जी ने भी स्वराज का झंडा तैयार कर लिया था
  • यह भी तिरंगा था ( सफेद , लाल , हरा ) इसके मध्य में गांधीवादी प्रतीक चरके को जगह दी गई थी 
  • जो स्वावलंबन का प्रतीक था 
  • जुलूसों में यह झंडा थामे चलना शासन के प्रति अवज्ञा का संकेत था 

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
87
dislike
13
love
43
funny
18
angry
7
sad
13
wow
41