औद्योगिक समाज में परिवर्तन- Class 12th Sociology Chapter- 5th- important question Term- 2

औद्योगिक समाज में परिवर्तन- Class 12th Sociology Chapter- 5th- important question Term- 2

 1- औद्योगीकरण से क्या अभिप्राय है ?

  • औधोगीकरण एक प्रक्रिया है जिसके तहत उत्पादन बड़े स्तर पर बड़ी - बड़ी मशीन के माध्यम से किया जाता है 
  • औधोगीकरण के तहत आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है 
  • इसके माध्यम से मनुष्य मशीनों पर अधिक निर्भर हो जाता है 
  • इसके तहत उत्पादन बढ़ाया जाता है

2- औद्योगीकरण ( Industrialization )से क्या अभिप्राय है ? ?

  • औद्योगीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत उत्पादन मानवीय श्रम के आधार पर ना होकर मशीनों से होता है
  • यहां उत्पादन बहुत बड़े स्तर पर होता है
  • औद्योगिक समाजों में ज्यादातर लोग कारखानों, ऑफिस और दुकानों में काम करते हैं 
  • पश्चिम के देशों में 90% से ज्यादा लोग कस्बों और शहरों में रहते हैं 
  • क्योंकि वही पर रोजगार और व्यवसाय के अवसर अधिक होते हैं 
  • उदाहरण - ब्रिटेन औद्योगिकरण से गुजरने वाला पहला समाज था

3- भारतीय औधोगीकरण की चार विशिष्टता बताइए ?

  • भारत के औधोगीकरण से होने वाले अनुभव पश्चिम से कई प्रकार से सामान तथा कई प्रकार से भिन्न थे 
  • विकसित देशों की जनसंख्या का बड़ा भाग नौकरी पेशा लोगों का होता है 
  • भारत जैसे विकासशील देश में बड़ी आबादी कृषि जैसे कार्यों में लगी होती है 
  • भारत द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीति में कुछ क्षेत्र सरकार  के लिए आरक्षित रखे गए है तथा कुछ क्षेत्रों को निजी क्षेत्र के लिए खुले रखे गए हैं

4- भारत के स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में औद्योगिकरण के बारे में लिखिए ?

  • भारत में रूई , जूट , कोयला खानें तथा रेलवे  मुख्य थे 
  • आजादी के बाद भारत ने परिवहन , संचार , ऊर्जा खान आदि को महत्व दिया 
  • भारत ने मिश्रित आर्थिक नीति को अपनाया 
  • जिसके तहत निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया

5- विनिवेश का क्या अर्थ है ?

  • सरकार सार्वजनिक कंपनियों के अपने हिस्से को निजी क्षेत्र की कंपनियों को बेचने का प्रयास कर रही है इसे विनिवेश कहा जाता है 
  • इससे कई सरकारी कर्मचारी भयभीत हैं कहीं विनिवेश के कारण उनकी नौकरी ना चली जाए

6- संरक्षणवाद की नीति से क्या अभिप्राय है ?

  • संरक्षणवाद की नीति के तहत विदेश व्यापार पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं तथा देसी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्न किए जाते हैं 
  • इससे लोग देश में बनी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और देश के उद्योगों को लाभ हो

7- भूमंडलीकरण, उदारीकरण और भारतीय उद्योगों में परिवर्तन के बारे में चर्चा कीजिए  ?

  • सन 1990 के दशक में सरकार ने उदारीकरण की नीति को अपनाया 
  • अब सरकार ने संरक्षणवाद की नीति को छोड़कर विदेश व्यापार को बढ़ावा दिया 
  • निजी कंपनियों विशेष रूप से विदेशी फर्मों को उन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिन्हें पहले सरकार के लिए आरक्षित रखा था 
  • उदाहरण -  दूरसंचार , नागरिक उड्डयन , ऊर्जा क्षेत्र इत्यादि 
  • उद्योगों को खोलने के लिए लाइसेंस वांछित नहीं है 
  • अब भारत में विदेशी वस्तु आसानी से उपलब्ध हो जाती है 
  • उदारीकरण के परिणामस्वरूप बहुत सी भारतीय कंपनियों को बहुदेशीय कंपनियों ने खरीद लिया 
  • कई भारतीय कंपनियां बहुदेशीय कंपनियां बन गई 
  • इसका पहला उदाहरण जब पारले को कोका कोला ने खरीदा 
  • पारले पर की सालाना आमदनी ₹250 करोड़ थी 
  • जबकि कोकाकोला का विज्ञापन बाजार 400  करोड़ था 
  • उदारीकरण का दूसरा महत्वपूर्ण खुदरा व्यापार हो सकता है

8- घरों में होने वाले काम के बारे में बताइए ?

(OR )

घरेलू उद्योग के बारे में लिखिए ?

  • लेस बनाना , जरी बनाना , गलीचे बनाना ,बीड़ी बनाना , अगरबत्ती बनाना

9- हड़ताल और मजदूर संघ से क्या अभिप्राय है ?

  • कभी - कभी काम की बुरी दशाओं के कारण कामगार हड़ताल कर देते हैं 
  • हड़ताल के दौरान वो काम पर नहीं जाते है , तालाबंदी , मजदूरों को काम पर जाने से रोकना इत्यादि मजदूर अपनी मांग मनवाने के लिए दबाव बनाते है
  • मजदूर संघ का निर्माण मजदूरों की समस्या को सुलझाने के लिए किया जाता है यह संघ मजदूरों की मांगों को मालिकों तक पहुंचाते है बहुत से काम कर मजदूर संघ के भाग होते हैं 
  • भारत में मजदूर संघ में क्षेत्रवाद और जातिवाद जैसी बहुत सी समस्या होती है

10- ब्रिटिश औद्योगिकरण का भारतीय उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा ?

  • ब्रिटिश औद्योगिकीकरण के कारण भारतीय उद्योग एवं पुराने परंपरागत रोजगार खत्म हो गए
  • ब्रिटिश औद्योगिकीकरण के कारण भारत के प्राचीन नगर जैसे सूरत और मुसलीपटनम जहां से व्यापार हुआ करता था कमजोर हो गए 
  • इनके बदले आधुनिक नगर जैसे - मुंबई, मद्रास मजबूत हुए औद्योगिकीकरण के कारण अधिक से अधिक यांत्रिक उद्योग लगाए गए
  • औद्योगिकीकरण के कारण कृषि व्यवसाय में लोगों की संख्या कम हुई

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
38
dislike
3
love
4
funny
1
angry
3
sad
5
wow
11