Class 11th History Chapter- 11th ( आधुनिकरण के रास्ते ) Term- 2 important questions

Class 11th History Chapter- 11th ( आधुनिकरण के रास्ते ) Term- 2 important questions

 1- जापानी शहर कैसे बड़े हो गए थे ? चर्चा कीजिए ?

  • जनसंख्या विस्तार के कारण जापानी शहर बड़े होते गए 
  • यह दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया 
  • जापान के ओसाका और क्योटो शहर भी बड़े शहर बनकर उभरे 
  • बड़े शहरों के उदय के साथ व्यापार बढ़ा और अर्थव्यवस्था समृद्ध हुई
  • रंगमंच और कलाकारों को संरक्षण दिया गया, लोगों की रुचि पढ़ाई लिखाई की तरफ अधिक विकसित हुई

2- मेज़ी सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा, अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण था ? स्पष्ट कीजिए ?

  • मेजी शासन के अंतर्गत जापान में अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण किया गया
  • कृषि पर कर लगाया गया , इस प्रकार  धन जमा किया गया
  • जापान की पहली रेल लाइन बिछाई गयी ( 1870-72 में )
  • वस्त्र उद्योग के लिए यूरोप से आधुनिक मशीनें मंगवाई गयी 
  • मजदूरों के प्रशिक्षण के लिए विदेशी कारीगरों को बुलाया गया 
  • जापानी विद्यार्थियों को विदेश पढ़ने के लिए भेजा गया 

3- जापान के एक आधुनिक समाज में रूपांतरण से रोजाना की जिंदगी में किस प्रकार के बदलाव आए ?

  • पैतृक परिवार व्यवस्था में कई पीढ़ियां परिवार के मुखिया के नियंत्रण में रहती थी 
  • लेकिन जैसे - जैसे लोग समृद्ध हुए परिवार के बारे में नए विचार फैलने लगे
  • नया घर का संबंध मूल परिवार से था जहां पति पत्नी साथ रह कर कमाते थे
  • नए तरह के मकान की ओर लोग आकर्षित होने लगे

4- अफीम युद्ध से आप क्या समझते हैं इसका चीन वासियों पर क्या प्रभाव पड़ा ?

  • अंग्रेज व्यापारी चीन के साथ रेशम, चाय और चीनी मिट्टी के बर्तन का व्यापार करते थे और यह चीन को अफीम उपलब्ध करने लगे 
  • चीन में ब्रिटेन अफीम का व्यापार बढ़ाना चाहता था लेकिन चीन इसके लिए राजी नहीं था 
  • इस कारण इनके बीच मन -मुटाव बढ़ने लगा
  • यह विवाद बाद में प्रथम अफीम युद्ध 1839-42 के रूप में सामने आया 
  • प्रथम अफीम युद्ध  चीन  और ब्रिटेन के बीच हुआ था
  • इसके बाद चीन में आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था बनाने की जरूरत महसूस हुई 
  • नई सेना और शिक्षा व्यवस्था के निर्माण के लिए नीतियां बनाई गई 
  • चीन को उपनिवेशी करण से बचाने की जरूरत महसूस की गई

5- मेजी शासन के अंतर्गत जापान में अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण किस प्रकार हुआ ? पर्यावरण पर उद्योगों के विकास का क्या प्रभाव पड़ा ?

  • मेजी शासन के अंतर्गत जापान में अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण किया गया
  • कृषि पर कर लगाया गया इस प्रकार  धन जमा किया गया
  • जापान की पहली रेल लाइन बिछाई गयी ( 1870-72 में )
  • वस्त्र उद्योग के लिए यूरोप से आधुनिक मशीनें मंगवाई गयी 
  • मजदूरों के प्रशिक्षण के लिए विदेशी कारीगरों को बुलाया गया 
  • जापानी विद्यार्थियों को विदेश पढ़ने के लिए भेजा गया 
  • 1872 में आधुनिक बैंकिंग संस्थाओं का प्रारम्भ हुआ था 
  • Mitsubishi और sumitomo जैसी  कम्पनी को छूट और करों में फायदे दिए गए
  • जिससे यह प्रमुख जहाज निर्माता बन गए, जापानी जहाजों के द्वारा जापान का व्यापार होने लगा

6- ताईवान का एक लोकतंत्र में  रूपांतरण एक नाटकीय मोड़ रहा है ? व्याख्या कीजिए ?

  • चीनी साम्यवादी दल से पराजित होकर चियांग 1949 में ताइवान भाग निकले और वहां उन्होंने चीनी गणतंत्र की स्थापना की
  • कुंओमीनतांग ने चियांग के नेतृत्व में एक दमनकारी सरकार की स्थापना की 
  • लेकिन इन्होंने भूमि सुधार किए और अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण किया
  • ताईवान का एक लोकतंत्र में  रूपांतरण काफी नाटकीय रहा
  • यह चियांग की मौत के बाद धीरे-धीरे शुरू हुआ 
  • 1887 में फौजी कानून हटा लिए गए तथा विरोधी दलों को कानूनी इजाजत मिल गई 
  • पहले स्वतंत्र मतदान ने स्थानीय ताइवानियों को सत्ता में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी 
  • ताइवान में पूर्ण राजनयिक संबंध और दूतावास रखना संभव नहीं था क्योंकि ताइवान को चीन का एक हिस्सा माना जाता है

7- जापान और चीन ने आजाद और आधुनिक राष्ट्र बनने के लिए बिल्कुल अलग- अलग राहें अपनाई, विस्तार से व्याख्या कीजिए ?

  • जापान अपनी आजादी बनाए रखने में सफल रहा और पारंपरिक हुनर और प्रथाओं को नए तरीके से इस्तेमाल कर पाया 
  • कुलीन वर्ग के नेतृत्व में आधुनिकरण ने उग्र राष्ट्रवाद को जन्म दिया और शोषणकारी सत्ता को बरकरार रखा 
  • जापान में औपनिवेशिक साम्राज्य की स्थापना की जिससे उस क्षेत्र में बैर की भावना बढ़ी 
  • पश्चिमी साम्राज्यवादी ताकतों की नकल करते हुए अपने हल स्वयं ढूंढने की कोशिश की 
  • नए और  रचनात्मक तरीके इस्तेमाल किए जैसे नई विद्यालय की व्यवस्था
  • सम्राट के प्रति वफादारी, नैतिक शास्त्र का पढ़ना अनिवार्य, निष्ठावान नागरिक का निर्माण आदि

VIDEO WATCH

What's Your Reaction?

like
133
dislike
23
love
26
funny
30
angry
15
sad
19
wow
48